'उनको कोई घर में नहीं पूछता...' पाकिस्तान क्रिकेटर्स की गजब बेइज्जती, जानिए किस बात पर हुए शर्मसार
Pakistan Cricketers : पाकिस्तान के क्रिकेटर्स की एक बार फिर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बेइज्जती हुई है. इस बार उनको किस चीज को लेकर शर्मसार होना पड़ा है. आइए जानते हैं.
Pakistan Cricketers : पाकिस्तान के क्रिकेटर्स की एक बार फिर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बेइज्जती हुई है. इस बार उनको किस चीज को लेकर शर्मसार होना पड़ा है. आइए जानते हैं.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2025/05/02/BsE78BLeFZJ5FBjDOkhC.jpg)
Photograph: (X)
Pakistan Cricketers : पाकिस्तान के क्रिकेटर्स को अक्सर बेइज्जती का सामना करना पड़ता है. अब एक बार फिर से उनकी सोशल मीडिया पर फैंस के द्वारा गजब बेइज्जती कर दी गई है. इस बार पाकिस्तान के खिलाड़ियों की भारतीय क्रिकेट पैंस के द्वारा बेइज्जती की गई है. भारतीय क्रिकेटर्स के स्टार्डम की तरह पाकिस्तानी क्रिकेटर्स नहीं जी पाते हैं, ऐसे में पाकिस्तान के फैंस उनके क्रिकेटर्स की अक्सर इंडियन क्रिकेटर्स से तुलना करते रहते हैं.
इस बार भी कुछ ऐसा हुआ, जब एक पाकिस्तानी फैन ने भारतीय क्रिकेटर्स का नाम लेकर पाकिस्तान के खिलाड़ियों के बारे में एक सवाल पूछा तो उनको भारतीय फैन ने ऐसा जवाब दिया कि, पाकिस्तानी क्रिकेटर्स की खुद व खुद गजब बेइज्जती हो गई. ये पूरा मामला क्या है, आइए इसके बारे में आज हम आपको बताते हैं.
जानिए क्या है पूरा मामला
दरअसल, इन दिनों इंग्लैंड के लंदन में विंबलडन 2026 का आयोजिन हो रहा है. इस टूर्नामेंट में टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच भी खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं. भारतीय क्रिकेटर्स अक्सर विंबलडन देखने के लिए जाते रहते हैं. बीते शुक्रवार को इंडियन क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और वनडे कप्तान शुभमन गिल विंबलडन का आनंद लेने के लिए पहुंचे. इस दौरान उनके साथ भारतीय क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर को भी देखा गया. सचिन अपनी पत्नी अंजिली तेंदुलकर के साथ मैदान पर मौजूद रहे.
— Wimbledon (@Wimbledon) July 10, 2026
भारत के तमाम क्रिकेटर अक्सर विंबलडन देखने के लिए पहुंचते हैं. इन क्रिकेटर्स में प्रमुखता के साथ सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, रोहित शर्मा, महेंद्र सिंह धोनी, शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ियों का नाम शामिल हैं. विंबलडन में सभी भारतीय क्रिकेटर्स सूट-बूट में टाए लगाकर पहुंचे हैं. इस दौरान उनका लुक काफी ज्यादा स्टालिश लगता है और दुनिया उनकी दीवानी हो जाती है. भारतीय क्रिकेट काफी ज्यादा हैडसम लगते हैं और उनका स्टार्डम देखते ही बनता है.
पाकिस्तान फैंस को लगी भारतीय फैंस के स्टार्डम से मिर्ची
विंबलडन देखने पहुंच रहे भारतीय क्रिकेटर्स के स्टार्डम को देखकर एक पाकिस्तानी फैंस को मिर्ची लग गई. दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पाकिस्तानी यूजर ने पोस्ट कर पूछा कि, 'दूसरे देशों के क्रिकेटरों की तरह हमें विंबलडन में पाकिस्तानी क्रिकेटर क्यों नहीं दिखते?'. बस उसके इतना पूछने की देर थी कि भारतीय फैंस ने उसे आईना दिखा दिया.
भारत के पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा के नाम से बने पैरोडी अकाउंट से उस पोस्ट को रिपोस्ट कर मजाकिया अंदाज में लिखा गया कि, 'तेरे सवाल का जवाब तेरी डीपी में है, जब उनको कोई घर में नहीं पूछता, तो विंबलडन तो दूर की बात है'. इस पोस्ट पर हंसने वाले इमोजी का भी इस्तेमाल किया गया.
Tere question ka jawab teri DP me hai. Jab unko koi ghar me nhi puchta, to Wimbledon to dur ki baat hai 🤪 https://t.co/6Odd5Gvbpo
— Ajay Jadeja (@AjayJadeja171) July 11, 2026
पाकिस्तान क्रिकेटर्स को कभी भी विंबलडन में देखा नहीं जाता है. वो इस तरह से सूट-बूट में कभी भी मुकाबले देखने के लिए नहीं पहुंचते हैं. पाकिस्तान क्रिकेट टीम में काफी समय से मनमुटाव की खबरें लगातार आ रही हैं. इसका असर उनकी टीम पर भी देखने को मिलता है. पाकिस्तान क्रिकेट टीम आईसीसी इवेंट में लीग स्टेज से ही बाहर हो जाती है. वो किसी भी देश के साथ द्विपक्षीय सीरीज जीतने में भी मुश्किल में पड़ जाती है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में भी पिछले कुछ सालों से तकरार देखी गई है. अब तक बार फिर शान मसूद को हटाकर बाबर आजम को टेस्ट कप्तान बना दिया गया है.
ये भी पढ़ें :BCCI ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन अहम मुद्दों पर होगी चर्चा, रोहित-विराट के साथ-साथ गंभीर-अय्यर पर भी होगा बड़ा फैसला