Poco M8 Power: भारत में आ रहा है 8000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, जानिए कब होगी एंट्री - Haribhoomi

Published on 27 जुल॰ 2026

Poco M8 Power भारत में 4 अगस्त को लॉन्च होने जा रहा है। फोन में 8,000mAh की दमदार बैटरी और AMOLED डिस्प्ले मिलने की पुष्टि हुई है। जानिए पूरी डिटेल्स।

Poco M8 Power India launch date

Poco M8 Power भारत में 4 अगस्त को लॉन्च होने जा रहा है।

  • Published: 27 Jul 2026, 03:12 PM IST
  • Last Updated: 27 Jul 2026, 03:12 PM IST

Poco M8 Power: पोको (Poco) भारतीय बाजार में अपने नए और दमदार स्मार्टफोन Poco M8 Power को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। शाओमी के इस सब-ब्रांड ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि यह नया हैंडसेट इसी साल जनवरी में आए पोको एम8 का हायर-एंड वर्जन होगा, जिसे देश में जल्द उतारा जाएगा।

भारत में लॉन्च डेट और उपलब्धता
कंपनी के आधिकारिक ऐलान के मुताबिक, Poco M8 Power को भारत में 4 अगस्त को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च के बाद इस स्मार्टफोन की बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट (Flipkart) के जरिए की जाएगी, जहां इसके लिए एक माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी गई है।

— POCO India (@IndiaPOCO) July 27, 2026

3 दिन तक चलने वाली 8,000mAh बैटरी
इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी पावरफुल बैटरी है। फ्लिपकार्ट पर टीज किए गए विवरण के अनुसार, पोको एम8 पावर में 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जिसके बारे में दावा किया गया है कि यह सिंगल चार्ज पर 3 दिनों तक का बैटरी बैकअप दे सकती है।

शानदार डिजाइन और डिस्प्ले
टीजर से फोन के डिजाइन और डिस्प्ले का भी खुलासा हुआ है। पोको एम8 पावर को एक आकर्षक ऑरेंज कलर में दिखाया गया है, जिसके रियर पैनल के ऊपरी हिस्से पर चौकोर आकार का कैमरा आइलैंड दिया गया है। इसमें दो कैमरा लेंस, एक एलईडी फ्लैश और पोको की ब्रांडिंग मिलती है। इसके अलावा, फोन में AMOLED स्क्रीन होने की भी पुष्टि की गई है।

संभावित स्पेसिफिकेशन्स और लीक्स
रिपोर्ट्स और लीक्स की मानें तो, पोको एम8 पावर को चीन में हाल ही में लॉन्च हुए Redmi Note 17 का रीबैज्ड वर्जन बताया जा रहा है। अगर स्पेसिफिकेशन्स मिलते-जुलते हैं, तो रेडमी नोट 17 में 7 इंच की फुल-एचडी+ (1,080x2,396 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले मिलती है जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 1,800 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। यह स्नैपड्रैगन 4 जेन 4 चिपसेट, 8GB तक LPDDR4x रैम और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज से लैस हो सकता है।

बताते चलें कि पोको एम8 पावर कंपनी के मौजूदा पोर्टफोलियो में पोको एम8 के साथ जुड़ेगा। जानकारी के लिए बता दें कि भारत में पोको एम8 के बेस वेरिएंट (6GB रैम + 128GB स्टोरेज) की लॉन्च कीमत 18,999 रुपये और इसके हायर-एंड वेरिएंट (8GB रैम + 128GB स्टोरेज) की कीमत 19,999 रुपये रखी गई थी।