PM Modi on Growth Rate: पीएम मोदी ने एक नया वीडियो जारी किया है. इसमें उन्होंने ग्रोथ रेट (विकास दर) पर बात की है. विकास दर 7.8% होने पर पीएम मोदी ने देशवासियों को बधाई दी. पीएम मोदी इस समय विदेश दौरे पर हैं.
PM Modi on Growth Rate: पीएम मोदी ने एक नया वीडियो जारी किया है. इसमें उन्होंने ग्रोथ रेट (विकास दर) पर बात की है. विकास दर 7.8% होने पर पीएम मोदी ने देशवासियों को बधाई दी. पीएम मोदी इस समय विदेश दौरे पर हैं.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/09/01/pm-modi-releases-video-message-on-7-8-percent-growth-rate-2026-09-01-09-17-59.jpg)
PM Modi releases video message on growth rate
PM Modi on Growth Rate: पीएम मोदी ने विदेशी धरती से सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो जारी किया है. इसमें उन्होंने ग्रोथ रेट (विकास दर) पर बात की है. विकास दर 7.8% होने पर पीएम मोदी ने देशवासियों को बधाई दी. पीएम मोदी इस समय विदेश दौरे पर हैं. ताशकंद के बाद वह मंगलवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में हैं.
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अगस्त से 1 सितंबर तक चार दिवसीय मध्य एशिया दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने उज्बेकिस्तान का दौरा किया और अब किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में हैं. पीएम मोदी ने विदेश से वीडियो संदेश जारी किया. वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मेरे देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई. 7.8% की विकास दर, पूरा देश खुशी से भरा है. मैं देश के लोगों को उनके संकल्प और मेहनती स्वभाव के लिए बधाई देता हूं, यह हमारी सामूहिक ताकत को दिखाता है. पीएम मोदी से पहले भी कई नेताओं ने भारत की ग्रोथ रेट पर जमकर तारीफें की हैं.
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi posts on the social media platform, Instagram; PM says "Heartiest congratulations to my fellow citizens. A growth rate of 7.8%—the nation is filled with joy. I congratulate the people of this country for their resolve and their industrious… pic.twitter.com/pZ8kvg4ASF
— ANI (@ANI) September 1, 2026
उज्बेकिस्तान-किर्गिस्तान दौरे का मुख्य उद्देश्य मध्य एशियाई देशों के साथ भारत के रणनीतिक और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना है. किर्गिस्तान में पीएम मोदी 26वें SCO शिखर सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं और इस दौरान कई देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी कर रहे हैं. इस दौरे के दौरान पीएम मोदी की रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन समेत कई नेताओं से मुलाकात भी हुई है.
यह भी पढ़ें: युद्ध का हर दिन मानवता के कल्याण को पीछे धकेलता है… बिश्केक में पुतिन से मिलकर बोले पीएम मोदी
दुनिया के संकट पर की बात
पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया संघर्षों में फंसी हुई है. हर तरफ से युद्ध की खबरें आ रही हैं और दुनिया संकटों से घिरी हुई है. सप्लाई चेन बुरी तरह बाधित हुई हैं. 2020 के कोविड दौर के बाद से, हर जगह स्थिरता की कमी रही है. फिर भी, भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है.
विरोधियों पर साधा निशाना
पीएम मोदी ने वीडियो में कहा कि देश में कुछ लोग निराशा के अंधेरे में डूबे हुए हैं, जो झूठ फैला रहे हैं और निराशा का माहौल बना रहे हैं. इन सबसे ऊपर उठकर और इन बाधाओं को पार करते हुए, देश ने 7.8% की विकास दर हासिल की है. हमें इस गति को बनाए रखना होगा. हमें आगे बढ़ते रहना होगा, और इसके लिए 'आत्मनिर्भर भारत' बनना जरूरी है.
सोना और विदेश यात्रा पर क्या बोले पीएम?
पीएम मोदी ने कहा कि स्वदेशी का मंत्र, वोकल फॉर लोकल और विदेशों की यात्राएं नहीं करनी चाहिए. शादी विदेशों में करते हैं तो नहीं करना चाहिए. कहा कि जरूरत न हो तो सोना भी नहीं खरीदना चाहिए. हम जितना ज्यादा स्वदेशी पर बल देंगे, जितना आत्मनिर्भरता पर बल देंगे.
'आजादी के 100 साल तक विकसित होगा भारत'
मुझे पक्का विश्वास है कि जब आजादी के 100 साल होंगे तो हम अपनी युवा पीढ़ी को विकसित भारत सौंपेंगे. इसलिए देशवासियों हम पुरुषार्थ में कोई कमी ना रखें. नीति पर बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हमारी नीति सही है और नीयत साफ है. 140 करोड़ देशवासियों की शक्ति देश को नई ऊंचाइयों पर ले जा रही है. आइए संकल्प करिए और संकल्प को सिद्ध करने के लिए देश को नई ऊंचाइयों पर ले चलिए.
यह भी पढ़ें: Explainer: पीएम मोदी के विदेश दौरों में कैसे दिख रही भारत की कूटनीति, वैश्विक संकटों के बीच दुनिया मान रही हमारा लोहा
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें