'दुनिया को विकास के नए मॉडल दे रहा है आज का भारत', न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए बोले PM मोदी

Published on 11 जुल॰ 2026

PM Modi New Zealand Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की यात्रा के आखिरी पड़ाव में न्यूजीलैंड पहुंचे हैं. पीएम मोदी ने शनिवार को न्यूजीलैंड की राजधानी ऑकलैंड में भारतीय समुदाय को संबोधित किया. पीएम मोदी को सुनने के लिए भारी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग पहुंचे. पीएम मोदी ने भारत की बढ़ती ताकत का न्यूजीलैंड को परिचय कराया तो वहीं न्यूजीलैंड की उपलब्धियों का भी बखान किया. पीएम मोदी ने नमस्ते से अपनी बात की शुरुआत की. पीएम मोदी ने कहा कि हम भारत के लोग सुनते आए थे कि 20 साल के बाद, लेकिन आज 40 साल के बाद कोई भारतीय पीएम न्यूजीलैंड की धरती पर आया है.

25-30 साल पहले न्यूजीलैंड की यात्रा पर गए थे पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि ये मेरा सौभाग्य है. मैं न्यूजीलैंड के सभी निवासियों के लिए आप सभी लोगों के लिए 140 करोड़ भारतीयों की शुभकामनाएं लेकर आया हूं. पीएम मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में भले ही मेरा पहला न्यूजीलैंड दौरा है. लेकिन 25-30 साल पहले जब में सरकार में नहीं था, सार्वजनिक जीवन में मुझे कोई जानता नहीं था तब भी मुझे न्यूजीलैंड आने का अवसर मिला था. उस समय मुझे किसी ने गिफ्त में तीन चीजें दी थीं, जो मैं वापस इंडिया लेकर गया था.

पीएम मोदी को न्यूजीलैंड में मिले थे ये गिफ्ट

पीएम मोदी ने अपने गले से मफलर उतारते हुए कहा एक ये मफलर, एक कैप और एक दस्ताना. क्योंकि ठंड का मौसम था. उसमें से एक चीज मैं यहां इस कार्यक्रम में लेकर आया हूं. ये मफलर जो आप देख रहे हैं ये 25-30 साल पहले मुझे न्यूजीलैंड के एक साथी ने दिया था. इतने साल में मैंने कई बार इसका उपयोग किया और आज भी इसे बहुत संभाल के रखा है, जैसे आपके प्यार को संभालकर रखता हूं.

'भारत और न्यूजीलैंड के रिश्ते में यादें हैं...'

पीएम मोदी ने कहा कि भारत और न्यूजीलैंड के रिश्ते में यादें हैं, दोस्ती है वैल्यू है और एक कमिटमेंट भी है. इस रिश्ते को न्यूजीलैंड की सुंदर परंपरा डिफाइन करती है. यहां एक शब्द सदियों को लोगों को जोड़ते आया है वाका... पीएम मोदी ने कहा कि वाका सिर्फ एक नाव का नाम नहीं है वाका हमारी सदैव जर्नी की प्रतीक है. पीएम मोदी ने आगे कहा कि आज यही वाला एक नई यात्रा पर निकलने को तैयार है. हमारे सामने अवसरों से भरा खुला समुद्र है, हवाएं हमारे साथ हैं,समंदर की विशाल लहरें हमारे साथ हीं, इच्छा शक्ति का नीला आसमान हमारे साथ है, पाने को काफी कुछ है और मैं जानता हूं हम सफल होंगे. पीएम मोदी ने कहा कि मुझे इस यात्रा की सफलता पर पूरा भरोसा है.

हमने न्यूजीलैंड से बहुत कुछ सीखा- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि हमने न्यूजीलैंड से बहुत सीखा है और अब भी सीख रहे हैं. न्यूजीलैंड दुनिया का वो देश है जिसने सबसे पहले महिलाओं का वोटिंग का अधिकार दिया था. पीएम ने कहा कि आज हम देखते हैं कि न्यूजीलैंड की सोसाइटी में महिलाएं भी बहुत योगदान दे रही हैं. आज भारत भी विमेन लेड डेवलपमेंट के मंत्र के साथ महिलाओं के लिए संभावनाओं के नए द्वार खोल रहा है. ग्रामीण अर्थव्यवस्था से कैसे किसी देश की तस्वीर बदल सकती है ये न्यूजीलैड ने करके दिखाया है. पीएम मोदी ने कहा कि न्यूजीलैंड की ताकत कृषि  के इर्द गिर्द बनाया गया एक इकोसिस्टम है.

पीएम मोदी ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां

पीएम ने कहा कि मैं आपके सामने देश की उपलब्धियों का भारत के समार्थ्य का एक गुलदस्ता पेश करूंगा. ये गुलदस्ता मैं आपके लिए लेकर आया हूं और मैं पक्का मानता हूं कि इस गुलदस्ते में आपकी पसंद का कोई न कोई फूल जरूर होगा. जो आपको सुंदर भी लगेगा और गर्व से भर भी देगा. पीएम मोदी ने कहा कि भारत आज दुनिया की सबसे तेज बढ़ती अर्थव्यवस्था है, भारत दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीन प्रोड्यूशर है, भारत मोबाइल डेटा कंजप्शन में दुनिया के अग्रणी देशों में है.

पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल मैन्यूफेक्चरर है. आज भारत दुनिया का दूसरी सबसे बड़ा टेलीकॉम मार्केट है, आज भारत दुनिया का दूसरी सबसे बड़ा व्हीट प्रोड्यूशर है. आज भारत दुनिया का सबसे बड़ा मिल्क प्रोड्यूशर है. भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा फिश प्रोड्यूशर है. भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल मार्केट है.

ये भी पढ़ें: इंडिया-न्यूजीलैंड FTA को पीएम मोदी ने बताया मील का पत्थर, कहा- भारत को विश्वास से देख रही पूरी दुनिया

भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप ईकोसिस्टम बन चुका है. भारत बहुत जल्द दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा रिन्यूवल एनर्जी प्रोड्यूसर बनने जा रहा है. सोलर एनर्जी कैपेसिटी में भी भारत दुनिया के बड़े देशों में शामिल हो चुका है. आज का भारत दुनिया को विकास के नए मॉडल भी दे रहा है. आज भारत दुनिया के सबसे बड़े डिजिटल आइडेंटिटी प्लेटफॉर्म का सफल संचालन कर रहा है.

ये भी पढ़ें: Explainer: 2014 से अब तक कितने देशों की यात्रा कर चुके पीएम मोदी? सबसे ज्यादा इस देश का किया दौरा