Tue, 21 Jul 2026 10:29 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 21 Jul 2026 10:29 AM IST
सार
स्पेन के विश्व कप जीतने के बाद खिलाड़ियों ने अपने परिवार और पार्टनर के साथ मैदान पर यादगार पल बिताए। लामिन यमाल, गावी, निको विलियम्स और पाउ क्यूबार्सी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ नजर आए, जबकि मार्क कुकुरेला पत्नी क्लाउ रोड्री और बच्चों के साथ जश्न मनाते दिखे। स्पेन ने फाइनल में अर्जेंटीना को अतिरिक्त समय में 2-1 से हराकर दूसरी बार विश्व कप का खिताब जीता।
स्पेन ने 2026 फीफा विश्व कप फाइनल में अर्जेंटीना को अतिरिक्त समय में 2-1 से हराकर इतिहास रच दिया। 106वें मिनट में फेर्रान टोरेस के विजयी गोल ने स्पेन को दूसरी बार विश्व चैंपियन बना दिया। जीत के बाद खिलाड़ियों ने मैदान पर परिवार और अपने करीबियों के साथ इस ऐतिहासिक पल को यादगार बनाया। सोशल मीडिया पर इन जश्न की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।
यमाल अपनी गर्लफ्रेंड इनेस गार्सिया के साथ - फोटो : instagram
यमाल, गावी, निको और क्यूबार्सी गर्लफ्रेंड के साथ आए नजर
विश्व फुटबॉल के भविष्य माने जा रहे लामिन यमाल अपनी गर्लफ्रेंड इनेस गार्सिया के साथ विश्व कप ट्रॉफी के सामने तस्वीरें खिंचवाते नजर आए। वहीं मिडफील्ड स्टार गावी ने अपनी गर्लफ्रेंड एना पेलायोज के साथ जीत का जश्न मनाया।
निको विलियम्स गर्लफ्रेंड एइनही गार्सिया के साथ - फोटो : instagram
फाइनल में अहम असिस्ट देने वाले निको विलियम्स भी अपनी गर्लफ्रेंड एइनही गार्सिया के साथ ट्रॉफी के साथ फोटो खिंचवाते दिखाई दिए। दूसरी ओर युवा डिफेंडर पाउ क्यूबार्सी अपनी गर्लफ्रेंड मार्टिना रिएरा के साथ मैदान पर भावुक पल साझा करते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
क्यूबार्सी गर्लफ्रेंड मार्टिना रिएरा के साथ - फोटो : instagram
क्यूबार्सी गर्लफ्रेंड मार्टिना रिएरा के साथ
कुकुरेला पत्नी और बच्चों के साथ दिखे
स्पेन के अनुभवी डिफेंडर मार्क कुकुरेला अपनी पत्नी क्लाउ रोड्री और बच्चों के साथ मैदान पर पहुंचे। पूरे परिवार ने विश्व कप ट्रॉफी के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और जीत का जश्न मनाया। कुकुरेला पूरे टूर्नामेंट में स्पेन की मजबूत रक्षापंक्ति का अहम हिस्सा रहे।
विज्ञापन
कुकुरेला बच्चे और पत्नी के साथ - फोटो : instagram
युवा खिलाड़ियों ने दिखाया दम
- फाइनल में निको विलियम्स ने फेर्रान टोरेस के विजयी गोल में अहम असिस्ट किया। उनकी गति, ड्रिब्लिंग और आक्रामक खेल को देखते हुए उन्हें स्पेन का अगला बड़ा सुपरस्टार माना जा रहा है।
- 17 वर्षीय लामिन यमाल पहले ही दुनिया के सबसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में गिने जाते हैं, जबकि गावी को स्पेन के मिडफील्ड का भविष्य माना जाता है।
- सिर्फ 19 साल के पाउ क्यूबार्सी ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और उन्हें बेस्ट इमर्जिंग प्लेयर (सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ी) का पुरस्कार मिला।