डिलीवरी के बाद महिला की मौत : शव लेकर PHC पहुंचे परिजन, इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर मचाया बवाल - Haribhoomi

Published on 31 अग॰ 2026

जशपुर जिले के केरसई में डिलीवरी के बाद महिला की मौत से आक्रोश फैल गया। परिजनों ने शव PHC में रखकर प्रदर्शन किया और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया।

Jashpur kersai woman died after delivery family protests PHC medical negligence

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केरसई में परिजनों और ग्रामीणों ने शव रखकर किया विरोध प्रदर्शन

  • Published: 31 Aug 2026, 05:08 PM IST
  • Last Updated: 31 Aug 2026, 05:15 PM IST

अजय सूर्यवंशी- जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के केरसई में डिलीवरी के बाद एक महिला की मौत से परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। महिला की कटक में मौत के बाद परिजन शव लेकर केरसई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और अस्पताल परिसर में शव रखकर विरोध प्रदर्शन किया।

एक महीने तक कई अस्पतालों में चला इलाज
मिली जानकारी के मुताबिक, केरसई निवासी प्रफुल्ला हंसरा की 29 जुलाई को सरकारी अस्पताल में डिलीवरी हुई थी। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ती गई। बेहतर इलाज के लिए उन्हें कुनकुरी, रायगढ़ मेडिकल कॉलेज, सुंदरगढ़, बुरला और फिर कटक के अस्पताल ले जाया गया। करीब एक महीने के इलाज के बाद रविवार सुबह कटक में उनकी मौत हो गई।

जशपुर जिले के केरसई में डिलीवरी के बाद महिला की मौत से आक्रोश फैल गया। परिजनों ने शव PHC में रखकर प्रदर्शन किया और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। @JashpurDist #Chhattisgarh @SpJashpur @HealthCgGov pic.twitter.com/GVsA2xzzEC

— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) August 31, 2026

निष्पक्ष जांच और मुआवजे की मांग
ग्रामीणों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई और परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। डिलीवरी के दौरान लगाए गए कॉपर-टी को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं, हालांकि इससे मौत होने की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

जशपुर जिले के केरसई में डिलीवरी के बाद महिला की मौत से आक्रोश फैल गया। परिजनों ने शव PHC में रखकर प्रदर्शन किया और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। @JashpurDist #Chhattisgarh @SpJashpur @HealthCgGov pic.twitter.com/Cuq30wjMH0

— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) August 31, 2026

दिमाग की नस में ब्लड क्लॉट से मौत का दावा
केरसई पीएचसी की डॉक्टर डॉ. लक्ष्मी पैकरा के मुताबिक, मेडिकल रिपोर्ट में दिमाग की नस में ब्लड क्लॉट को मौत की वजह बताया गया है। विरोध की सूचना पर प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने परिजनों और ग्रामीणों से चर्चा कर निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया है। अब जांच रिपोर्ट के बाद ही मौत की वास्तविक वजह और कथित लापरवाही की स्थिति साफ हो सकेगी।

(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)