PF अकाउंट में कोई गड़बड़ी तो नहीं? EPFO की इस सुविधा से करें जांच - how to check epfo service history pf account records uan online and verify old employment details

Published on 16 अग॰ 2026

कर्मचारी अपनी नौकरी बदलते समय PF अकाउंट में होने वाली गड़बड़ियों को EPFO की ऑनलाइन सर्विस हिस्ट्री सुविधा से जांच सकते हैं। यह सुविधा पुराने रिकॉर्ड की गलतियों को पकड़ने और भविष्य की परेशानियों से बचने में मदद करती है।

PF अकाउंट में कोई गड़बड़ी तो नहीं? EPFO की इस सुविधा से करें जांच

PF अकाउंट में कोई गड़बड़ी तो नहीं? EPFO की इस सुविधा से करें जांच

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। जॉब के दौरान कर्मचारी वक्त-वक्त नौकरी बदलते रहते हैं और हर कंपनी के साथ उनकी PF मेंबर ID अलग हो सकती है। ऐसे में पुराने PF अकाउंट, जॉब की डेट और दूसरे रिकॉर्ड का हिसाब रखना मुश्किल हो जाता है। कई कर्मचारियों को ये भी पता नहीं चलता कि उनकी पिछली नौकरी का PF रिकॉर्ड मौजूदा UAN से सही तरीके से जुड़ा हुआ है या नहीं।

ऐसे में इसी तरह की परेशानियों से बचने के लिए कर्मचारी अपने EPFO रिकॉर्ड में दर्ज Service History को घर बैठे फोन पर ऑनलाइन देख सकते हैं। जी हां, इस सुविधा की मदद से एक ही जगह पर अलग-अलग कंपनियों से जुड़ी PF सर्विस डिटेल्स की जानकारी आसानी से मिल जाती है। साथ ही इससे आप पुराने रिकॉर्ड की गलती भी तुरंत पकड़ सकते हैं। चलिए इसके बारे में जानते हैं...

पुराने रिकॉर्ड की गलती तुरंत पकड़ें

इस Service History वाले फीचर से आप अपने पुराने रोजगार से जुड़ी डिटेल्स को खुद देख सकते हैं। इसमें कंपनी का नाम, PF मेंबर ID, नौकरी शुरू होने की डेट और नौकरी खत्म होने की तारीख जैसी डिटेल्स शो होती हैं। मान लीजिए किसी पुराने एम्प्लॉयर ने आपकी जॉब छोड़ने की डेट अपडेट नहीं की या किसी कंपनी से जुड़ा PF रिकॉर्ड दिखाई ही नहीं दे रहा है।

ऐसी कंडीशन में वक्त रहते इसकी डिटेल मिल सकती है। इसके बाद कर्मचारी संबंधित एम्प्लॉयर से रिकॉर्ड ठीक कराने के लिए कॉन्टैक्ट कर सकता है। इतना ही नहीं जॉब चेंज करने के बाद PF ट्रांसफर या निकासी के वक्त रिकॉर्ड में छोटी-सी गड़बड़ी भी परेशानी पैदा कर सकती है। ऐसे में खासतौर पर लंबे वक्त तक कई कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए पुराने रिकॉर्ड का सही होना काफी जरूरी हो जाता है।

Service History का और क्या फायदा?

इस Service History से ये भी पता लगाने में मदद मिल सकती है कि आपकी अलग-अलग जॉब्स एक ही UAN से सही तरीके से जुड़ी हुई हैं या इसमें कोई गड़बड़ है। अगर कहीं डुप्लीकेट UAN या किसी पुराने PF अकाउंट से जुड़ी समस्या दिखाई देती है, तो उसे आप वक्त रहते ठीक कराने की कोशिश कर सकते हैं।

घर बैठे कैसे देखें Service History?

  • अपना रिकॉर्ड चेक करने के लिए सबसे पहले EPFO Member e-Sewa Portal पर जाएं।
  • अपने UAN और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
  • अब ऊपर दिखाई देने वाले ‘View’ ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद ‘Service History’ को सेलेक्ट करें।
  • अब स्क्रीन पर EPFO के रिकॉर्ड में दर्ज आपकी अलग-अलग जॉब्स की जानकारी दिखाई देगी।
  • यहां मौजूदा और पुराने एम्प्लॉयर, मेंबर ID और नौकरी से जुड़ी डेट्स को ध्यान से जांच लें।
  • अगर किसी रिकॉर्ड में गलती मिले, तो उसे नजरअंदाज न करें।

रिकॉर्ड में गलती मिलने पर संबंधित एम्प्लॉयर से सुधार के लिए संपर्क करना बेहतर रहेगा। इससे फ्यूचर में PF ट्रांसफर, क्लेम या पेंशन से जुड़े काम के दौरान होने वाली अनावश्यक परेशानी से बचा जा सकता है।