Aug 23, 2026 07:31 am ISTलाइव हिन्दुस्तान
मुख्य बातें
- Petrol Diesel Price Today: क्रूड ऑयल की कीमतों में उछाल के बाद भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज रविवार को कोई बदलाव नहीं हुआ है
- आखिरी बार तेल के दाम में 25 मई को इजाफा हुआ था

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है।
Petrol Diesel Price Today: पिछले हफ्ते कच्चे तेल की कीमतों में उछाल देखने को मिली थी। उस दौरान क्रूड ऑयल का रेट 6.39 प्रतिशत तक बढ़ गया है। हालांकि, राहत भरी बात यह है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतो में आज रविवार, 23 जुलाई को कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है। कीमतें पुराने स्तर पर हीं है। बता दें, आखिरी बार पेट्रोल और डीजल का दाम 25 मई को बढ़ाया गया था। तब तेल कंपनियों ने पेट्रोल का रेट 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल का रेट 2.71 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिया था।
क्रूड ऑयल का रेट (Crude oil Rates)
24 जुलाई को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से धमकी दी। इस बार उनके निशाने पर ईरान के साथ कारोबार करने वाले देश रहे। उन्होंने इन देशों पर आर्थिक प्रतिबंध लगाने की धमकी दी। जिसका असर क्रूड ऑयल के रेट पर दिखा। शुक्रवार को वेस्ट टेक्स इंटरमीडियडट का रेट 87.06 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया। लगातार 6 दिन क्रूड ऑयल की कीमतों में उछाल देखने को मिली है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार ब्रेंट फ्यूचर्स का रेट 6.39 प्रतिशत बढ़ा है। यूएस क्रूड के दाम में 5.66 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।
पेट्रोल का क्या है रेट (Petrol Rate Today)
नई दिल्ली - 102.12 रुपये
कोलकाता - 113.51 रुपये
मुंबई - 111.21 रुपये
गुरुग्राम - 102.97 रुपये
चेन्नई - 107.76 रुपये
नोएडा - 101.96 रुपये
बेंगलुरू - 111.68 रुपये
भुवनेश्वर - 108.97 रुपये
चंडीगढ़ - 101.54 रुपये
हैदराबाद - 115.69 रुपये
जयपुर - 113.19 रुपये
लखनऊ - 101.86 रुपये
पटना - 113.37 रुपये
तिरुअनंतपुरम् - 115.49 रुपये
डीजल की क्या कीमत है? (Diesel Price Today)
नई दिल्ली - 95.20 रुपये
कोलकाता - 99.82 रुपये
मुंबई - 97.83 रुपये
गुरुग्राम - 95.64 रुपये
चेन्नई - 99.55 रुपये
नोएडा- 95.44 रुपये
बेंगलुरू - 99.56 रुपये
भुवनेश्वर - 100.68 रुपये
चंडीगढ़ - 89.47 रुपये
हैदराबाद - 103.82 रुपये
जयपुर - 98.25 रुपये
लखनऊ - 95.36 रुपये
पटना - 99.36 रुपये
तिरुअनंतपुरम् - 104.40 रुपये
मई में ही 4 बार बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम
ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध शुरू होने के 71 दिन के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में घरेलू कंपनियों ने इजाफा किया था। यह बढ़ोतरी चार साल के बाद देखने को मिली थी। 15 मई से 25 के दौरान पेट्रोल और डीजल के रेट में 7.5 रुपये प्रति लीटर तक का इजाफा देखने को मिला था। बता दें, यह वो वक्त था जब इंटरनेशनल मार्केट मे क्रूड ऑयल का रेट 110 डॉलर प्रति बैरल को भी क्रॉस कर गया था। जिसकी वजह से ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को हर दिन 1000 करोड़ रुपये तक का नुकसान हो रहा था।
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singh
तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।
See Less
