स्मार्टफोन एप्स को दी जाने वाली कुछ परमिशन आपकी प्राइवेसी के लिए खतरनाक हो सकती हैं। लोकेशन, कैमरा, माइक्रोफोन, कॉन्टैक्ट्स और SMS एक्सेस जैसी संवेदनशील परमिशन को सोच-समझकर दें।

आपके फोन में मौजूद कौन-सी Permissions सबसे ज्यादा Risky? ऐसे वक्त रहते चेक कर लें

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। आजकल हर एक स्मार्टफोन में मौजूद एप्स को बेहतर तरीके से काम करने के लिए बहुत-सी Permissions की जरूरत पड़ती है। इसमें कैमरा, माइक्रोफोन, लोकेशन से लेकर कॉन्टैक्ट्स जैसी परमिशन शामिल होती हैं, लेकिन अगर इन्हें बिना सोचे-समझे किसी एप को दे दिया जाए तो आपकी प्राइवेसी खतरे में पड़ सकती है। जी हां, कई बार कुछ यूजर्स एप इंस्टॉल करते वक्त बिना पढ़े सभी पेर्मिशन्स को Allow कर देते हैं जो आगे चलकर बड़ी समस्या बन सकता है।
लोकेशन की परमिशन सबसे सेंसिटिव
लोकेशन की डिटेल से पता चल सकता है कि आप इस वक्त कहां मौजूद हैं और किन जगहों पर अक्सर जाते रहते हैं। खासतौर पर ऐसी एप्स जिन्हें लगातार आपकी लोकेशन की जरूरत नहीं है, उन्हें बैकग्राउंड लोकेशन परमिशन देना काफी ज्यादा जोखिम भरा हो सकता है। इसलिए जरूरत न होने पर इसे ऑफ रखना बेहतर है।
कैमरा और माइक्रोफोन
कैमरा और माइक्रोफोन की परमिशन किसी एप को आपके फोन के कैमरे या ऑडियो इनपुट का आसानी से एक्सेस दे सकती है। कैमरा एप, वीडियो कॉल या सोशल मीडिया एप के लिए इसकी जरूरत समझ में आती है, लेकिन किसी कैलकुलेटर या अनजान एप को ऐसी Permission देने से पहले सावधानी बरतना काफी जरूरी है।
कॉन्टेक्ट्स की परमिशन
कॉन्टेक्ट्स की परमिशन मिलने पर एप आपके फोनबुक में सेव लोगों की डिटेल्स तक पहुंच सकता है। मैसेजिंग या कॉलिंग एप्स के लिए ये जरूरी हो सकती है, लेकिन फोटो एडिटिंग, गेमिंग या दूसरी नॉर्मल एप्स को इसकी जरूरत हो, ऐसा कोई जरूरी नहीं है।
SMS और Notification एक्सेस
किस एप को आप SMS परमिशन दे रहे हैं ये देखना काफी इम्पोर्टेन्ट है। एक सेंसिटिव मैसेज और OTP से आपके कई अकाउंट खतरे में पड़ सकते हैं। जबकि Notification Access देने पर एप आपके नोटिफिकेशन में दिखाई देने वाली प्राइवेट जानकारी रीड कर सकता है। इसलिए इन पेर्मिशन्स को सिर्फ रिलाएबल और जरूरी एप्स को ही दें।
कैसे चेक करें फोन की पेर्मिशन्स?
न सिर्फ Android फोन बल्कि आप iPhone में भी आसानी से ये देख सकते हैं कि कौन-सी एप किस परमिशन का यूज कर रही है। अगर कोई एप ऐसी परमिशन ले रही है, जिसकी उसके काम के लिए जरूरत नहीं लग रही, तो उसे Allow करने से बचें या बाद में परमिशन को ऑफ कर दें। सबसे जरूरी बात कभी कभी तो हर परमिशन को 'Allow' करना भी जरूरी नहीं होता। एप को जितनी पहुंच की जरूरत हो, उतनी ही परमिशन दें।