साउथ सिनेमा के सुपरस्टार पवन कल्याण के दोनों शोल्डर की सर्जरी करने की डॉक्टर ने सलाह दी थी। जिसके बाद अभिनेता के शनिवार को दाहिने कंधे की सर्जरी हुई। ...और पढ़ें

पवन कल्याण के दाहिने शोल्डर की हुई सर्जरी/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार और आंध्रप्रदेश के उप मुख्यमंत्री पवन कल्याण की सर्जरी की खबर सामने आते ही उनके फैंस अभिनेता के स्वास्थ्य को लेकर काफी चिंतित हो गए थे। डॉक्टर्स की टीम ने उनके दोनों कंधों में रोटेटर कफ की गंभीर चोट के बारे में बताया था, जिसकी सर्जरी के लिए वह मुंबई आए। अब पवन कल्याण की पार्टी ने हाल ही में अभिनेता की सर्जरी के बाद उनकी हेल्थ पर अपडेट शेयर किया है।
लगातार डॉक्टर्स की निगरानी में हैं पवन कल्याण
हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंधों में रोटेटर कफ की गंभीर चोट के बाद अभिनेता के दोनों कंधों की सर्जरी हुई, जो लगभग साढ़े तीन घंटे तक चली। अब हाल ही में उनकी जन सेना पार्टी ने एक्स अकाउंट पर एक बयान जारी करते हुए उनके स्वास्थ्य का अपडेट देते हुए लिखा, "डिप्टी चीफ मिनिस्टर श्री पवन कल्याण की शोल्डर की सर्जरी हुई है। दोनों कंधों में रोटेटर कफ की गंभीर चोट का पता लगा था, जिसके बाद पहले उनके दाहिने कंधे का ऑपरेशन किया गया। उनकी यह सर्जरी साढ़े तीन घंटे तक चली।"
उन्होंने आगे पोस्ट में लिखा, "उन्हें यह चोट साल 2016 में लगी थी, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में जब वह पॉलिटिकल रैलियां कर रहे थे, तो उस दौरान तो उत्साही भीड़ द्वारा हाथ पकड़ने से और भी बढ़ गई, चाहे वह पोराटा यात्रा हो या फिर हालिया चुनाव अभियान।"
ఉప ముఖ్యమంత్రి శ్రీ @PawanKalyan గారికి శస్త్ర చికిత్స..!
•రెండు భుజాలకీ రొటేటర్ కఫ్ ఇంజ్యూరీస్... తొలుత కుడి భుజానికి శస్త్ర చికిత్స
— JanaSena Party (@JanaSenaParty) July 11, 2026
•మూడున్నర గంటలపాటు శస్త్ర చికిత్స
•2016లో తగిలిన గాయాలకు తోడు... పోరాట యాత్ర నుంచి గత ఎన్నికల ప్రచారం వరకూ పార్టీ శ్రేణులు, అభిమానులు…
दो महीन बाद होगा बाएं कंधे का ऑपरेशन?
दरअसल, दोनों कंधों में रोटेटर कफ की गंभीर चोटों का पता लगने के बाद डॉक्टर ने उन्हें तुरंत सर्जरी करवाने की सलाह दी थी, लेकिन कुछ पूर्व कमिटमेंट और कार्यों के चलते पवन कल्याण ने ऑपरेशन टालने का निर्णय लिया था। शनिवार को अभिनेता के दाएं कंधे की सर्जरी की। ऑपरेशन के बाद दर्द को देखते हुए डॉक्टर ने सलाह दी कि वह अलग-अलग समय पर सर्जरी करवाएं, क्योंकि एक कंधे की सर्जरी में साढ़े तीन घंटे का समय लगा।

हालांकि, अभिनेता के बाएं कंधे का ऑपरेशन दो महीने के बाद होने की उम्मीद की जा रही है। उनकी जन सेना पार्टी ने यह भी बताया कि पवन कल्याण पिछले एक दशक से इस दर्द से जूझ रहे थे और अपनी राजनीतिक ड्यूटी को पूरा कर रहे थे। उन्होंने फैंस की चिंता दूर करते हुए बताया कि अभिनेता की सर्जरी सक्सेसफुल रही है। आपको बता दें कि रोटेटर कफ की चोट कंधे की मांसपेशियों से जुड़ी एक समस्या है। इसके लक्षणों में कंधे में दर्द, हाथ उठाने में कमजोरी और रात में सोने में दिक्कत शामिल है।