परेश रावल के 'ओह माय गॉड 2' की कहानी के क्रेडिट के दावे पर विवाद बढ़ गया है। फिल्म के सह-निर्माता अश्विन वर्दे ने परेश के आरोपों को झूठा बताते हुए कहा ...और पढ़ें

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'ओह माय गॉड 2' (OH MY GOD 2) को लेकर विवाद दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। यह सब तब शुरू हुआ जब एक्टर परेश रावल (Paresh Rawal) ने विक्की लालवानी को दिए एक इंटरव्यू में आरोप लगाया कि OMG 2 की कहानी और आइडिया उनका था, लेकिन उन्हें इसका सही क्रेडिट नहीं दिया गया।
दिलचस्प बात यह है कि उनकी पत्नी स्वरूप परेश रावल को इसमें को-प्रोड्यूसर का क्रेडिट दिया गया था। OMG 2, साल 2012 की ओरिजिनल फिल्म 'ओह माय गॉड!' का स्पिरिचुअल सीक्वल थी, जिसमें परेश के साथ अक्षय कुमार (Akshay Kumar) भी थे।
प्रोड्यूसर ने किया आरोपों का खंडन
अब, OMG 2 के को-प्रोड्यूसर अश्विन वर्दे ने परेश रावल के आरोपों पर रिएक्शन दिया है। उनका कहना है कि ये आरोप झूठे और बिना किसी आधार के हैं। अश्विन कहते हैं कि OMG 2 के डायरेक्टर अमित राय ने ही उन्हें सबसे पहले इस फिल्म का सब्जेक्ट बताया था। उन्होंने कहा, 'जब मैंने इसे पहली बार सुना,तो मेरा तुरंत रिएक्शन यही था कि यह सब्जेक्ट पूरी तरह से OMG के फॉर्मेट जैसा है। फिर अमित ने मुझे बताया कि उन्होंने इसे OMG के फॉर्मेट में इसलिए लिखा था क्योंकि परेश रावल ने उनसे कहा था कि कहानी के मामले में इसे जितना हो सके OMG के करीब रखा जाए।
-1784295749843.jpg)
परेश ने उनकी पिछली फिल्म 'रोड टू संगम' में उनके साथ काम किया था और दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग थी। लेकिन मुझे एक चिंता थी कि अक्षय कुमार या उनकी मंजूरी के बिना OMG नहीं बन सकती थी, क्योंकि मुझे पता था कि फिल्म के IP राइट्स उन्हीं के पास थे।'
परेश रावल कर रहे थे अनप्रोफेशनल काम
जब अमित ने परेश से यही बात पूछी, तो उन्हें बताया गया कि IP परेश का ही है।
अश्विन ने कहा,'तभी मुझे साफ हो गया कि परेश क्या करने की कोशिश कर रहा था। वह 'OMG' का ही एक वर्जन किसी दूसरे नाम से बनाने की कोशिश कर रहा था, जो अनैतिक और अनप्रोफेशनल है। यह किसी और की बनाई चीज और प्रॉपर्टी को चुराने और उसे किसी और नाम से इस्तेमाल करने की कोशिश थी। मेरे लिए, यह चोरी से कम नहीं है।'
परेश ने पॉडकास्ट में दावा किया कि उन्होंने शुरू में अजय देवगन और सलमान खान से संपर्क किया था ताकि वे 'OMG 2' में अक्षय कुमार वाला रोल निभा सकें। हालांकि, उन्होंने इसे करने से मना कर दिया। इस पर अश्विन कहते हैं,'उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उन सभी ने परेश से कहा कि यह 'OMG' है और यह अक्षय कुमार की फिल्म है। हम ऐसी चीज में क्यों पड़ें जो उनकी है? या फिर उनसे मंज़ूरी लें, उन सभी ने यही कहा। तब मुझे एहसास हुआ कि स्क्रिप्ट को सुरक्षित रखने की जरूरत है।
-1784295820956.jpg)
अमित राय के नाम पर रजिस्टर्ड थी स्क्रिप्ट
तभी मेरी कंपनी (वाकाऊ फिल्म्स) ने स्क्रिप्ट के अधिकार ले लिए। स्क्रिप्ट अमित राय के नाम पर रजिस्टर्ड थी और अब भी है, जो इस फिल्म के अकेले लेखक हैं। फिल्म की स्क्रिप्ट के लिए किसी भी तरह के क्रेडिट की उम्मीद करना परेश की तरफ से पूरी तरह से गलत और बेबुनियाद है क्योंकि उन्होंने हमारी कई मुलाकातों में कभी भी इस बारे में मुझसे कोई बात नहीं की थी। शायद इसलिए क्योंकि यह सच ही नहीं है।'