Diljit Dosanjh स्टारर बायोग्राफिकल ड्रामा सतलुज की मुश्किल कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। OTT से हटने के बाद अब फिल्म की स्क्रीनिंग पर सरकार बड़ा एक् ...और पढ़ें

जसवंत सिंह खालरा की जिंदगी पर आधारित है सतलुज
HighLights
जसवंत सिंह खालरा की जिंदगी पर आधारित है सतलुज
दिलजीत दोसांझ ने निभाया है लीड किरदार
OTT से दो दिन में ही हट गई थी फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सरकार दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) की फिल्म 'सतलुज' (Satluj) की OTT रिलीज और पब्लिक स्क्रीनिंग को लेकर कानूनी कार्रवाई करने पर विचार कर रही है, क्योंकि इसे CBFC से सर्टिफिकेशन नहीं मिला था।
गुरुद्वारे में हो रही फिल्म की स्क्रीनिंग
Zee5 से फिल्म हटाए जाने के बावजूद, कम्युनिटी ग्रुप्स गुरुद्वारों में इसकी स्क्रीनिंग कर रहे हैं, जबकि एक PIL के जरिए इसे प्लेटफॉर्म पर वापस लाने की मांग की जा रही है।
यह भी पढ़ें- भारत के बाद अब विदेशों में भी बैन हुई Diljit Dosanjh की फिल्म Satluj, फैंस ने जताई नाराजगी
बिना CBFC सर्टिफिकेट के रिलीज हुई थी फिल्म
केंद्र सरकार दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' की रिलीज और पब्लिक स्क्रीनिंग को लेकर कानूनी कार्रवाई करने पर विचार कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से सर्टिफिकेट लिए बिना ही रिलीज कर दी गई थी।
-1784037930818.jpg)
मेकर्स ने नहीं माने CBFC के सुझाव
सरकारी सूत्रों के मुताबिक, सर्टिफिकेशन प्रोसेस के दौरान CBFC ने फिल्म में 127 कट लगाने का सुझाव दिया था। हालांकि, आरोप है कि फिल्म बनाने वालों ने सुझाए गए बदलाव नहीं किए और 'सतलुज' के लिए कोई सर्टिफिकेट जारी नहीं किया गया।
फिल्म पर होगी कानूनी कार्रवाई
बिना CBFC सर्टिफिकेट लिए और बिना कोई सुझाव माने फिल्म को जी5 (Zee5) पर रिलीज किया गया और तब से इसे कई जगहों पर दिखाया गया है, जिसके बाद सरकार संभावित कानूनी कार्रवाई पर विचार कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब राज्य सरकारों से कहा गया है कि वे उन जगहों पर कार्रवाई करें जहां बिना सर्टिफिकेट के फिल्म दिखाई जा रही है।
-1784037949107.jpg)
दो दिन बाद ही ओटीटी से हट गई थी फिल्म
यह घटनाक्रम 'सतलुज' फिल्म के रिलीज होने के कुछ ही समय बाद भारत में स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Zee5 से हटाए जाने के कुछ दिनों बाद हुआ है। मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालरा (Jaswant Singh Khalra) के जीवन पर आधारित इस फिल्म को प्लेटफॉर्म से दो दिनों के भीतर ही हटा दिया गया था। Zee5 ने फिल्म को हटाने के पीछे की वजह 'मौजूदा हालात' बताई।
OTT से हटाए जाने के बाद, कम्युनिटी संगठनों ने घोषणा की कि फिल्म दर्शकों तक पहुंचे, इसके लिए 'सतलुज' को पांच राज्यों के गुरुद्वारों में दिखाया जाएगा। यह पहल खालरा की कहानी को जीवित रखने के लिए शुरू की गई थी, जिन्होंने पंजाब में उग्रवाद के दौर में कथित तौर पर गैर-कानूनी तरीके से किए गए अंतिम संस्कारों का खुलासा किया था।
इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ ने जसवंत सिंह खालरा का किरदार निभाया है और इसे हनी त्रेहान ने डायरेक्ट किया और लिखा है। दिलजीत के अलावा इस फिल्म में अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal), कंवलजीत सिंह, सुरविंदर विक्की जैसे कलाकारों ने काम किया है।