OnePlus N6 Lite का डिजाइन और कलर ऑप्शन टीज हो गया है। जानें फोन के संभावित फीचर्स, कैमरा डिजाइन, Amazon बिक्री और भारत लॉन्च से जुड़ी पूरी जानकारी।
OnePlus N6 Lite: लॉन्च से पहले सामने आया डिजाइन, ब्लैक-ग्रीन कलर में आएगा नया बजट फोन; देखें फीचर्स।
- Published: 11 Sep 2026, 11:09 AM IST
- Last Updated: 11 Sep 2026, 11:09 AM IST
OnePlus अपने बजट स्मार्टफोन लाइनअप N Series का विस्तार करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने हाल ही में भारत में OnePlus N6 Lite को पेश करने की पुष्टि की थी। अब इसके लॉन्च से पहले कंपनी ने फोन के डिजाइन और कलर ऑप्शन को टीज किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, OnePlus N6 Lite कंपनी के मौजूदा किफायती मॉडल OnePlus N6x की जगह नया एंट्री-लेवल स्मार्टफोन बन सकता है।
OnePlus N6 Lite का डिजाइन और कलर ऑप्शन
OnePlus N6 Lite के लिए जारी किए गए डेडिकेटेड माइक्रोसाइट पर फोन का डिजाइन और कलर ऑप्शन सामने आया है। स्मार्टफोन को ब्लैक और ग्रीन कलर में देखा गया है। फोन में फ्लैट रियर पैनल दिया गया है, जिसके ऊपरी-बाएं हिस्से में स्क्वायर शेप का कैमरा मॉड्यूल मौजूद है। कैमरा आइलैंड के अंदर दो कटआउट दिखाई दे रहे हैं। माना जा रहा है कि इनमें से एक या दोनों कटआउट कैमरा सिस्टम से जुड़े हो सकते हैं। हालांकि, बजट सेगमेंट का फोन होने के कारण इसमें एक रियर कैमरा और एक लाइट सेंसर दिए जाने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता।
ये भी पढ़े-ः कन्फर्म! 15 सितंबर को भारत में लॉन्च होंगे Moto Buds 2 Fusion, 55dB ANC समेत मिलेंगे ये दमदार फीचर्स
फोन के दाईं ओर पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल दिए गए हैं, जबकि बाईं तरफ कोई प्रमुख बटन दिखाई नहीं देता। स्मार्टफोन में फ्लैट प्लास्टिक मिड-फ्रेम देखने को मिलता है, जिसे मेटल जैसा फिनिश दिया गया है।
Amazon पर होगी बिक्री
OnePlus N6 Lite के भारत लॉन्च की पुष्टि कंपनी पहले ही कर चुकी है। यह स्मार्टफोन देश में Amazon के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसकी सटीक लॉन्च डेट, कीमत और स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इन जानकारियों से पर्दा उठाया जा सकता है। OnePlus N6 Lite को कंपनी के नए एंट्री-लेवल स्मार्टफोन के तौर पर पेश किए जाने की उम्मीद है और यह मौजूदा OnePlus N6x की जगह ले सकता है।
OnePlus N6x के स्पेसिफिकेशंस
गौरतलब है कि OnePlus N6x को भारत में 31 जुलाई को लॉन्च किया गया था। इसकी शुरुआती कीमत ₹18,999 रखी गई थी, जिसमें 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वाला बेस वेरिएंट शामिल था। OnePlus N6x में 6.8 इंच HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 720 x 1,570 पिक्सल है। डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट, 254ppi पिक्सल डेंसिटी और 900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है।
परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 6360 Apex चिपसेट दिया गया है। इसमें 7,000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो 15W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। OnePlus N6 Lite की कीमत और स्पेसिफिकेशंस को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।