OMG! नौकरी और बिजनेस के बीच आया शादी का रिश्ता, LinkedIn पर मां ने बेटे के लिए खोजी दुल्हन

Published on 10 सित॰ 2026

OMG! नौकरी और बिजनेस के बीच आया शादी का रिश्ता, LinkedIn पर मां ने बेटे के लिए खोजी दुल्हन

LinkedIn पर आया शादी का रिश्ता Image Credit source: Getty Images

सोशल मीडिया की दुनिया में हर प्लेटफॉर्म का अपना एक अलग इस्तेमाल है. जैसे इंस्टाग्राम पर लोग फोटो और वीडियो शेयर करते हैं, वहीं लिंक्डइन को आमतौर पर नौकरी, करियर और प्रोफेशनल नेटवर्किंग के लिए जाना जाता है. लेकिन उदयपुर की ब्रांड मार्केटिंग प्रोफेशनल मुद्रिका कवडिया के साथ लिंक्डइन पर कुछ ऐसा हुआ, जिसकी उन्होंने शायद ही कभी कल्पना की होगी. उन्हें वहां नौकरी या बिजनेस से जुड़ा कोई मैसेज नहीं, बल्कि शादी का रिश्ता मिल गया.

दरअसल, मुद्रिका को लिंक्डइन पर एक महिला का मैसेज आया. महिला ने बातचीत की शुरुआत भी काफी दिलचस्प अंदाज में की. उन्होंने पहले ही बता दिया कि वह मुद्रिका की मां की उम्र की हैं और इसी वजह से उन्हें ‘बेटा’ कहकर संबोधित कर रही हैं. इसके बाद उन्होंने सीधे मुद्दे पर आते हुए मुद्रिका से उनकी शादी और सगाई के बारे में पूछ लिया.

लिंक्डइन पर आया नौकरी नहीं, शादी का ऑफर!

महिला ने अपने मैसेज में पूछा कि क्या मुद्रिका की सगाई या शादी हो चुकी है. अगर वह अभी सिंगल हैं, तो उन्होंने दोनों परिवारों के बीच बातचीत आगे बढ़ाने की इच्छा जताई. यानी जिस प्लेटफॉर्म पर आमतौर पर लोग अपना रिज्यूमे और करियर प्रोफाइल देखते हैं, वहीं एक मां अपने बेटे के लिए रिश्ता तलाशती नजर आई. महिला ने यह भी बताया कि उनका बेटा 1997 में पैदा हुआ है और बायोमेडिकल साइंसेज में पीएचडी कर चुका है. उनका बेटा फिलहाल अमेरिका में रहता है. मैसेज पढ़कर मुद्रिका भी हैरान रह गईं, क्योंकि लिंक्डइन पर इस तरह का प्रस्ताव मिलना उनके लिए बिल्कुल नया अनुभव था.

मुद्रिका ने इस पूरे वाकये का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया. उन्होंने इस बातचीत को एक बेहद प्यारा और दिलचस्प अनुभव बताया. पोस्ट सामने आने के बाद देखते ही देखते लोगों का ध्यान इस अनोखे लिंक्डइन मैसेज पर चला गया. पोस्ट पर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दीं. कुछ यूजर्स ने मजाक करते हुए कहा कि अब लिंक्डइन भी धीरे-धीरे मैट्रिमोनियल साइट बनता जा रहा है. वहीं कई लोगों को उस महिला का तरीका काफी पसंद आया. लोगों का कहना था कि उन्होंने बिना किसी घुमा-फिराकर सीधे और सम्मानजनक तरीके से अपनी बात रख दी.

यह भी पढ़ें: OMG! किताबों में नहीं, अपनी आंखों से देखी दुनिया, 33 साल में घूमने के लिए बंदे ने खर्च किए 15 करोड़

इस पूरे मामले की सबसे दिलचस्प बात यही है कि महिला ने अपने बेटे के लिए रिश्ता तलाशने के लिए किसी पारंपरिक मैट्रिमोनियल साइट का सहारा नहीं लिया, बल्कि लिंक्डइन पर प्रोफेशनल नेटवर्किंग के बीच अपनी बात रख दी. सोशल मीडिया पर वायरल यह पोस्ट दिखाता है कि आज के दौर में रिश्ते तलाशने के तरीके भी कितने अलग और अनोखे हो गए हैं. वैसे, इस कहानी ने एक बात तो साफ कर दी है कि लिंक्डइन पर आपको अगला मैसेज किस तरह का मिलेगा, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है. कभी नौकरी का ऑफर आ सकता है, कभी बिजनेस का प्रस्ताव और कभी किसी मां का अपने बेटे के लिए रिश्ता भी.

यहां देखिए पोस्ट

Received a LinkedIn message from a PhD mother looking for a suitable bride for her son. I was not expecting a mother looking for a suitable bride for her PhD son on LINKEDIN.😭😭😭😭😭 pic.twitter.com/feJhVOESFq

— Mudrika (@MudrikaKavdia) September 9, 2026

आयुष कुमार

आयुष कुमार

आयुष कुमार, टीवी9 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. अशोक और चाणक्य की धरती बिहार से हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की तालीम हासिल की है. पत्रकारिता में तीन साल से तिल को बिना ताड़ बनाए किसी भी सोशल मुद्दे को 360 डिग्री समझाने की कोशिश करते हैं.<p></p> अमर उजाला, फिरकी डॉट इन से अपने पत्रकारीय सफर की शुरुआत की है. पाठकों तक सरल शब्दों में खबरें पहुंचाना उद्देश्य रहा है. लेखन की इस दुनिया में दिलचस्पी इसलिए बढ़ गई, क्योंकि बचपन से ही काफी ज्यादा बातूनी रहे हैं. <p></p>फिलहाल, टीवी9 में फीचर राइटिंग करते हुए सोशल मीडिया की नब्ज पकड़ने में माहिर हो गए है. अजीबोगरीब खबरों को गजब तरीके से लिखकर आप सबके सामने पेश करते हैं.

Read More

google button