OMG! डेढ़ साल पहले छोड़ा इंडियन फूड, अब 150 ग्राम प्रोटीन रोज! शख्स बोला- जिंदगी की सबसे अच्छी शेप में हूं

Published on 27 सित॰ 2026

OMG! डेढ़ साल पहले छोड़ा इंडियन फूड, अब 150 ग्राम प्रोटीन रोज! शख्स बोला- जिंदगी की सबसे अच्छी शेप में हूं

फिटनेस को लेकर सामने आया चौंकाने वाला दावाImage Credit source: Getty Images

कनाडा में रहने वाले एक भारतीय शख्स का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में है. वजह है उसका भारतीय खाना छोड़ने का फैसला. शख्स का दावा है कि करीब डेढ़ साल पहले उसने भारतीय खाना बनाना, उसकी खरीदारी करना और खाना लगभग पूरी तरह बंद कर दिया. उसके मुताबिक, इस बदलाव के बाद वह अपनी जिंदगी की सबसे अच्छी फिटनेस शेप में पहुंच गया है.

इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए बंशदीप सिंह ने बताया कि खाने की आदतों में बदलाव का सीधा असर उसकी फिटनेस पर पड़ा. उसने कहा कि अब वह अपने खाने, प्रोटीन की मात्रा और रोज की फिटनेस रूटीन को पहले के मुकाबले ज्यादा आसानी से मैनेज कर पाता है. पोस्ट के कैप्शन में उसने लिखा कि इस फैसले के बाद वह अपनी जिंदगी की सबसे अच्छी शेप में है.

शख्स के दावे से मचा बवाल

बंशदीप ने अपनी मौजूदा डाइट के बारे में भी बताया. उसके मुताबिक, वह दिन में चार बार खाना खाता है और रोज 150 ग्राम से ज्यादा प्रोटीन लेता है. इसके साथ ही वह कैलोरी डेफिसिट में रहने की कोशिश करता है. वीडियो में उसने अपने एक दिन का अनुभव भी शेयर किया. उसने बताया कि लंबे और थकाने वाले काम के बाद जब वह घर पहुंचा तो उसके अंदर जिम जाने की बिल्कुल भी एनर्जी नहीं थी. लेकिन जब उसने आईने में खुद को देखा और अपनी बॉडी का शेप देखा, तो उसे दोबारा एक्सरसाइज करने का मोटिवेशन मिल गया. इसके बाद उसने प्री-वर्कआउट लिया और जिम पहुंच गया.

बंशदीप ने भारतीय खाना छोड़ने की अपनी वजह भी बताई. उसका कहना है कि भारतीय खाना बनाने में काफी समय और मेहनत लगती है. पहले सब्जियों और दूसरी चीजों की खरीदारी करनी पड़ती थी, फिर मसाले तैयार करने, खाना पकाने और तड़का लगाने में भी समय जाता था. उसके मुताबिक, यह पूरी प्रक्रिया उसके फिटनेस रूटीन के लिए परेशानी वाली बन रही थी.

उसने यह भी कहा कि उसकी मौजूदा डाइट से उसका पेट भरा रहता है और उसे मानसिक तौर पर भी संतुष्टि मिलती है. हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद बंशदीप ने साफ किया कि उसका मकसद भारतीय खाने या किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था. उसने कमेंट में लिखा कि उसका वीडियो सिर्फ उन लोगों को मोटिवेट करने के लिए था, जिन्हें अपनी फिटनेस में प्रोग्रेस करने में दिक्कत हो रही है. उसके मुताबिक, जो चीज उसके लिए काम आई, वह किसी और के लिए भी काम कर सकती है.

यह भी पढ़ें: जिस काम को लोग समझते हैं छोटा, उसी से 35 हजार की बचत! मुंबई के चाय बेचने वाले ने खोला कमाई का राज

वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स की राय बंटी हुई नजर आई. कुछ लोगों ने बंशदीप की बात का समर्थन किया और कहा कि हल्का खाना, ज्यादा प्रोटीन और कम कैलोरी वाली डाइट अपनाने से उन्हें भी फायदा हुआ है. कुछ यूजर्स ने भारतीय खाने को ज्यादा कार्बोहाइड्रेट वाला बताते हुए अपनी डाइट में मीट, सलाद और उबली सब्जियों को शामिल करने के अनुभव साझा किए. वहीं, कई लोगों ने बंशदीप की बात से असहमति जताई. उनका कहना था कि भारतीय खाना अपने आप में खराब नहीं है, बल्कि सही चीजों और सही मात्रा का चुनाव करना जरूरी है.

यहां देखिए वीडियो

आयुष कुमार

आयुष कुमार

आयुष कुमार, टीवी9 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. अशोक और चाणक्य की धरती बिहार से हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की तालीम हासिल की है. पत्रकारिता में तीन साल से तिल को बिना ताड़ बनाए किसी भी सोशल मुद्दे को 360 डिग्री समझाने की कोशिश करते हैं. अमर उजाला, फिरकी डॉट इन से अपने पत्रकारीय सफर की शुरुआत की है. पाठकों तक सरल शब्दों में खबरें पहुंचाना उद्देश्य रहा है. लेखन की इस दुनिया में दिलचस्पी इसलिए बढ़ गई, क्योंकि बचपन से ही काफी ज्यादा बातूनी रहे हैं. फिलहाल, टीवी9 में फीचर राइटिंग करते हुए सोशल मीडिया की नब्ज पकड़ने में माहिर हो गए है. अजीबोगरीब खबरों को गजब तरीके से लिखकर आप सबके सामने पेश करते हैं.

Read More

google button