पूर्व भारतीय क्रिकेटर का कहना है कि 2027 वनडे विश्व कप से पहले वैभव सूर्यवंशी और रोहित शर्मा को पारी का आगाज करना चाहिए. वहीं कप्तान शुभमन गिल को नंबर-4 पर बैटिंग करना चाहिए.
Written By : मोहम्मद वाहिद | Updated at : 27 Jul 2026 04:17 PM (IST)

'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी'
Source : सोशल मीडिया (एक्स)
15 साल के वैभव सूर्यवंशी को अब वनडे क्रिकेट में खिलाने की मांग हो रही है. वैभव इंग्लैंड में भले ही फ्लॉप रहे थे, लेकिन जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में उन्होंने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन किया. वह सबसे ज्यादा रन बनाकर प्लेयर ऑफ द सीरीज भी रहे. तीन मैचों में वैभव ने 9 छक्कों और 15 चौकों की मदद से 151 रन बनाए. इसके बाद पूर्व भारतीय दिग्गज ने उन्हें वनडे में रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करवाने की मांग की है.
पूर्व भारतीय क्रिकेटर फारूख इंजीनियर का मानना है कि 2027 वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए वैभव सूर्यवंशी को रोहित शर्मा के साथ सलामी बल्लेबाज के रूप में वनडे टीम में शामिल किया जाना चाहिए. उनका मानना है कि रोहित के साथ पारी का आगाज करने वाले शुभमन गिल चौथे नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं, जिससे मिडिल ऑर्डर को और मजबूती मिलेगी.
इंजीनियर ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा, "आदर्श स्थिति शुभमन गिल और वैभव सूर्यवंशी की है. गिल एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं. मेरे विचार से गिल इस समय टीम के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं, इसलिए गिल को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आना चाहिए. गिल गेंद को हवा में उठाकर नहीं मारते हैं. इसके अलावा वनडे में बाएं-दाएं हाथ के बल्लेबाजों का संयोजन आदर्श रहेगा. मेरा मानना है कि रोहित को टीम में रहना चाहिए और उन्हें सूर्यवंशी के साथ पारी की शुरुआत करनी चाहिए."
इंजीनियर ने आगे कहा, "वैभव सूर्यवंशी पारी की शुरुआत करने के लिए आदर्श खिलाड़ी है. विराट कोहली तीसरे और शुभमन गिल चौथे नंबर पर आ सकते हैं. इससे भारत की बल्लेबाजी भी मजबूत हो जाएगी." इंजीनियर ने आगे कहा कि वैभव सूर्यवंशी को वनडे टीम में शामिल करने का यह उपयुक्त समय है.
(नोट- इस स्टोरी में इनपुट न्यूज एजेंसी पीटीआई से लिया गया है)
यह भी पढ़ें-
श्रेयस अय्यर समेत बाहर होंगे 14 खिलाड़ी, जानें कब होगी भारत की अगली सीरीज?

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
Published at : 27 Jul 2026 04:12 PM (IST)
Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola