सचिन की स्ट्रेट ड्राइव, सहवाग का कट; विराट ने चुना 'परफेक्ट ODI बल्लेबाज'

Published on 29 सित॰ 2026

परफेक्ट ODI बल्लेबाज को लेकर विराट कोहली ने अपनी पसंद बताई है. उन्होंने स्ट्रेट ड्राइव, कट, फ्लिक और सिक्स हिटिंग जैसी अलग-अलग स्किल के लिए दिग्गज खिलाड़ियों को चुना.

Written By : उफक साहिल |  Updated at : 29 Sep 2026 04:44 PM (IST)

Preferred Sources

Virat Kohli chooses perfect ODI batter with Sachin Sehwag and other legends सचिन की स्ट्रेट ड्राइव, सहवाग का कट; विराट ने चुना 'परफेक्ट ODI बल्लेबाज'

विराट कोहली ने परफेक्ट ODI बल्लेबाज के लिए चुने दिग्गज

Source : abp live

क्रिकेट में हर बल्लेबाज की अपनी एक खास पहचान होती है, लेकिन अगर अलग-अलग दिग्गजों की खूबियों को मिलाकर एक परफेक्ट ODI बल्लेबाज बनाना हो तो तस्वीर कैसी होगी विराट कोहली ने इसका जवाब अपने अंदाज में दिया है. उन्होंने बल्लेबाजी के अलग-अलग शॉट्स और स्किल के लिए क्रिकेट के कई बड़े नामों को चुना. खास बात ये रही कि स्ट्रेट ड्राइव के लिए उन्होंने सचिन तेंदुलकर और कट शॉट के लिए वीरेंद्र सहवाग को चुना, जबकि बाकी खूबियों के लिए भी उन्होंने कई दिग्गज खिलाड़ियों पर भरोसा जताया.

विराट कोहली ने स्ट्रेट ड्राइव के लिए भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को चुना. सचिन का ये शॉट उनकी बल्लेबाजी की खास पहचान रहा. कोहली ने इस स्किल के लिए सचिन का नाम लेकर अपनी पसंदीदा स्ट्रेट ड्राइव बल्लेबाज को चुना.

कवर ड्राइव में संगकारा

कवर ड्राइव के लिए कोहली की पसंद श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा रहे. वहीं, फ्लिक शॉट के लिए उन्होंने भारत के पूर्व बल्लेबाज राहुल द्रविड़ को चुना. इस तरह उनकी लिस्ट में अलग-अलग तरह के शॉट्स के लिए अलग-अलग दिग्गज शामिल रहे.

कट शॉट के लिए सहवाग

कट शॉट के लिए विराट ने वीरेंद्र सहवाग का नाम चुना. सहवाग अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे. इसके बाद स्वीप शॉट के लिए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज मैथ्यू हेडन को चुना गया.

छक्के लगाने की ताकत के लिए कोहली ने वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल को चुना. गेल लंबे छक्के लगाने के लिए दुनिया भर में मशहूर रहे हैं और इसी वजह से वो इस लिस्ट में शामिल हुए.

रनिंग में एबी डिविलियर्स

विकेटों के बीच तेजी से रन लेने के लिए कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज एबी डिविलियर्स को चुना. इस तरह कोहली के परफेक्ट ODI बल्लेबाज में सचिन की स्ट्रेट ड्राइव, संगकारा की कवर ड्राइव, द्रविड़ का फ्लिक, सहवाग का कट, हेडन का स्वीप, गेल की सिक्स हिटिंग और डिविलियर्स की रनिंग शामिल है.

यह भी पढ़ें: टूट गए सारे रिकॉर्ड, भारतीय गेंदबाज ने रैंकिंग में लिखा नया इतिहास

About the author उफक साहिल

उफक साहिल ABP न्यूज़ के डिजिटल विंग में बतौर इंटर्न काम कर रही हैं. इन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म से की थी. वर्तमान में यह हैदराबाद में मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी में MA मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म की छात्रा हैं. इन्होंने बिहार में दरभंगा के कामेश्वरनगर स्थित ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है. अभी उफक एबीपी न्यूज़ वेबसाइट के बिजनेस और यूटिलिटी सेक्शन की जिम्मेदारी संभाल रही हैं.

Read More

Published at : 29 Sep 2026 04:44 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola