लगातार हार के बाद टीम इंडिया को लगा एक और बड़ा झटका, मैच विनर हुआ पूरे ODI सीरीज से बाहर

Published on 11 जुल॰ 2026

India vs England ODI Series: टीम इंडिया इस वक्त इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है, जहां लगातार तीन हार के बाद सीरीज हाथ से निकल चुकी है. टी20 सीरीज के खत्म होने के बाद दोनों टीमें तीन मैचों की वनडे सीरीज में आमने-सामने होंगी. लेकिन वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम के स्टार तेज गेंदबाज हर्षित राणा चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं. हर्षित को टी20 सीरीज के तीसरे मैच में हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी, जिसके कारण वह चौथा और 5वां टी20 मुकाबला भी नहीं खेल सके थे. अब वह वनडे सीरीज में नहीं खेल पाएंगे.

इंग्लैंड ODI सीरीज से बाहर हुए हर्षित राणा

स्पोर्ट्स तक की रिपोर्ट के मुताबिक, तेज गेंदबाज हर्षित रणा हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ आगमी तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. उन्हें दाहिने हैमस्ट्रिंग के बाहरी हिस्से में ग्रेड ए इंजरी हुई है. अब हर्षित सीधे बेंगलुरु में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस जाएंगे, जहां उनकी इंजरी की जांच होगी और रिकवरी पर काम किया जाएगा. रिपोर्ट्स में आगे बताया गया है कि हर्षित को ठीक होने में काफी समय लग सकता है, जिसके कारण उनका श्रीलंका दौरे पर भी खेलना मुश्किल हो गया है. भारतीय टीम दो टेस्ट मैच के लिए श्रीलंका का दौरा करेगी, जो 15 अगस्त से शुरू होगी.

---विज्ञापन---

हर्षित ने हाल ही में चोट से उबरकर वापसी की थी. उन्हें फरवरी में टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले घुटने में चोट लगी थी, जिसके कारण वह टी20 वर्ल्ड कप के अलावा आईपीएल में नहीं खेल सके थे.

Harshit Rana out of ODI series as he’s suffering from Grade 1 bicep femoris muscle tear – it’s a hamstring muscle tear.
Harshit had a knee surgery and got operated upon a few months back. He was cleared by COE to tour Ireland and England but how can the hamstring tear happen…

— Vikrant Gupta (@vikrantgupta73) July 11, 2026

हर्षित की जगह किसे मिलेगा मौका?

अब बड़ा सवाल यह है कि हर्षित राणा की जगह भारतीय वनडे टीम में किस खिलाड़ी को शामिल किया जाएगा. माना जा रहा है कि युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को उनकी जगह स्क्वॉड में मौका मिल सकता है. प्रिंस टी20 सीरीज में भी टीम इंडिया का हिस्सा हैं. हर्षित इस वनडे सीरीज से बाहर होने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी हैं. उनसे पहले ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और नीतीश कुमार रेड्डी भी अलग-अलग चोटों के कारण टीम से बाहर हो चुके हैं. हालांकि, भारतीय फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पूरी तरह फिट होकर चयन के लिए उपलब्ध हैं.

---विज्ञापन---

हर्षित राणा के अलावा तीसरे टी20 मुकाबले के दौरान लेग स्पिनर वरुण चक्रवर्ती भी चोटिल हो गए थे. उन्हें हैमस्ट्रिंग की समस्या हुई थी. फिलहाल उनकी चोट को लेकर भारतीय टीम प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक अपडेट सामने नहीं आया है.

🚨 𝐔𝐩𝐝𝐚𝐭𝐞 🚨

Harshit Rana and Varun Chakaravarthy sustained hamstring injuries in the third T20I against England at Trent Bridge. The BCCI Medical Team has assessed them and ruled them out of the 4th and 5th T20Is.#TeamIndia | #ENGvIND

— BCCI (@BCCI) July 9, 2026

ये भी पढ़ें- IND vs ENG: श्रेयस अय्यर ने तोड़ा विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड, एमएस धोनी की कर ली बराबरी

भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज का शेड्यूल

भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का आगाज 14 जुलाई से होगा. सीरीज का पहला मैच एजबास्टेन, बर्मिंघम में खेला जाएगा. वहीं, दूसरा वनडे 16 जुलाई को कार्डिफ में और तीसरा वनडे मैच 19 जुलाई को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा.

---विज्ञापन---

  • पहला वनडे – 14 जुलाई
  • दूसरा वनडे – 16 जुलाई
  • तीसरा वनडे – 19 जुलाई

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम स्क्वॉड

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली*, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और गुरनूर बरार.

ये भी पढ़ें- IND vs ENG: लगातार हार के बाद 2 ग्रुप में बंट गया टीम इंडिया का कोचिंग स्टाफ, कारण जानकर होगी हैरानी