एनटीए ने AIAPGET 2026 री एग्जाम देने वाले उम्मीदवारों के लिए दोबारा परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. जयपुर में AIAPGET 2026 परीक्षा परीक्षा बिजली गुल होने के कारण पूरी नहीं हो सकी थी.
Written By : कविता गाडरी | Updated at : 29 Aug 2026 08:10 PM (IST)

NTA ने AIAPGET 2026 री-एग्जाम का एडमिट कार्ड किया जारी
ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट 2026 में शामिल होने वाले उन अभ्यर्थियों के लिए एक जरूरी अपडेट है, जिनकी परीक्षा बिजली गुल होने के कारण पूरी नहीं हो सकी थी. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने ऐसे उम्मीदवारों के लिए होने वाली दोबारा परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. उम्मीदवार अब अपना हॉल टिकट एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं.
1 सितंबर को होगी दोबारा परीक्षा
एनटीए की ओर से जारी जानकारी के अनुसार AIAPGET 2026 का री एग्जाम 1 सितंबर को सुबह 10 बजे आयोजित किया जाएगा. परीक्षा केंद्र राजस्थान कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग फॉर वूमेन जयपुर निर्धारित किया गया है. उम्मीदवार को अपने एडमिट कार्ड में दिए गए रिपोर्टिंग समय के अनुसार परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा. परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी साथ ले जाना जरूरी होगा. इसके अलावा एडमिट कार्ड में बताए गए दूसरे जरूरी डॉक्यूमेंट और सामान भी उम्मीदवारों को साथ रखना होगा.
लॉगिन डिटेल से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
री एग्जाम के लिए जारी हॉल टिकट एनटीए की वेबसाइट पर उपलब्ध है. इसे डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन दर्ज करना होगा.
ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड
- AIAPGET 2026 एग्जाम एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले exam.nta.nic.in/aiapget वेबसाइट पर जाएं.
- अब होम पेज पर दिए गए एडमिट कार्ड लिंक को खोलें.
- इसके बाद एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें.
- सबमिट पर क्लिक करते ही अब री-एग्जाम का एडमिट कार्ड दिखाई देगा.
- एडमिट कार्ड को डाउनलोड करके रख लें और इसकी प्रिंटेड कॉपी सुरक्षित रखें
ये भी पढ़ें-CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री का शेड्यूल जारी, 31 अगस्त को मिलेगी आंसर कॉपी
49 उम्मीदवारों का होगा री-एग्जाम
जयपुर के परीक्षा केंद्र पर बिजली की समस्या के चलते 49 उम्मीदवार अपनी परीक्षा पूरी नहीं कर पाए थे. इन्हीं अभ्यर्थियों को ध्यान में रखते हुए एनटीए ने दोबारा परीक्षा आयोजित करने का फैसला किया. अब इन उम्मीदवारों के लिए 1 सितंबर को निर्धारित परीक्षा केंद्र पर परीक्षा होगी. किसी भी जानकारी या समस्या के लिए उम्मीदवार एनटीए के हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 और 011-69227700 पर कांटेक्ट कर सकते हैं. इसके अलावा [email protected] पर ईमेल के जरिए भी अपनी समस्या भेज सकते हैं.
क्या है AIAPGET 2026 परीक्षा?
AIAPGET 2026 राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है, जिसके जरिए 2026-27 शैक्षणिक सत्र में पोस्ट ग्रेजुएट एएसयू एंड एच प्रोग्राम में एडमिशन के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाता है. इसके माध्यम से आयुर्वेद सिद्ध यूनानी और होम्योपैथी में एमडी-एमएस कार्यक्रमों में एडमिशन दिया जाता है.
ये भी पढ़ें-MP पुलिस भर्ती में अग्निवीरों को 7.5% आरक्षण, बदला कोटा सिस्टम
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

About the author कविता गाडरी
कविता गाडरी बीते कुछ साल से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया से जुड़ी हुई है. राजस्थान के जयपुर से ताल्लुक रखने वाली कविता ने अपनी पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स और अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में की है.
पत्रकारिता में अपना सफर उन्होंने राजस्थान पत्रिका से शुरू किया जहां उन्होंने नेशनल एडिशन और सप्लीमेंट्स जैसे करियर की उड़ान और शी न्यूज के लिए बाय लाइन स्टोरी लिखी. इसी दौरान उन्हें हेलो डॉक्टर शो पर काम करने का मौका मिला. जिसने उन्हें न्यूज़ प्रोडक्शन के लिए नए अनुभव दिए.
इसके बाद उन्होंने एबीपी नेटवर्क नोएडा का रुख किया. यहां बतौर कंटेंट राइटर उन्होंने लाइफस्टाइल, करंट अफेयर्स और ट्रेडिंग विषयों पर स्टोरीज लिखी. साथ ही वह कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी लगातार सक्रिय रही. कविता गाडरी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में दक्ष हैं. न्यूज़ राइटिंग रिसर्च बेस्ड स्टोरीटेलिंग और मल्टीमीडिया कंटेंट क्रिएशन उनकी खासियत है. वर्तमान में वह एबीपी लाइव से जुड़ी है जहां विभिन्न विषयों पर ऐसी स्टोरीज लिखती है जो पाठकों को नई जानकारी देती है और उनके रोजमर्रा के जीवन से सीधे जुड़ती है.
Read More
Published at : 29 Aug 2026 08:10 PM (IST)
Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola