Nidhi Tiwari Death: 2 बच्चों के पिता को दिल दे बैठी थी इन्फ्लुएंसर निधि, कौन है BF सोनू सिंह

Published on 28 सित॰ 2026

Nidhi Tiwari Death Case : सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की मौत के मामले में अब सोनू सिंह का नाम जुड़ गया है। जिसे बॉयफ्रेंड बताया जा रहा है। मौत से पहले निधि ने अपने बॉयफ्रेंड सोनू से बात हुई थी। लेकिन अब वह फरार है।

सिंगरौली. मध्य प्रदेश के सिंगरौली की रहने वाली सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की मौत को लेकर कई खुलासे हो रहे हैं। इस केस में मृतका के बॉयफ्रेंड सोनू सिंह का नाम सामने आया है। अब परिजन से लेकर पुलिस तक की नजरें उस पर टिक गई हैं। क्योंकि निधि ने मौत से कुछ देर पहले उसी से फोन पर बात की थी। पुलिस को उसकी तलाश है, जो इस घटना के बाद से ही फरार है। उसका मोबाल भी बंद आ रहा है।

2 बच्चों के पिता को दिल दे बैठी थी निधि तिवारी?

पुलिस जांच और परिवार के मुताबिक, निधि और सोनू एक दूसरे से लंबे समय से जानते थे। दोनों की घंटों फोन पर भी बात होती थी। बताया जाता है कि दोनों के बीच अफेयर भी चल रहा था। निधि की मां हेमलता का कहना है कि शादीशुदा होने के बाद भी निधि सोनू से इतनी नजदीकी बना चुकी थी। जबकि वह पहले से दो बच्चों का पिता था। फिर भी वह उससे प्यार करती थी। लेकिन सोनू उस पर ऑनलाइन और ऑफलाइन नजर बनाए रखता था। वह उसे कहीं आने जाने के लिए टोकने लगा था। यहां तक कि वो क्या कपड़े पहनेगी कहां जाएगी किससे बात करेगी वह सब बताता था। मां ने बताया कि निधि हमेशा ऑनलाइन रहती थी और ब्लूटूथ के जरिए उसके संपर्क में बनी रहती थी।

कौन हैं सोनू सिंह?

निधि तिवारी का बॉयफ्रेंड सोनू सिंह मूल रूप से पंजाब का रहने वाला था। वह NCL आउटसोर्सिंग के तहत काम करने वाली एक कंपनी में इंजीनियर के तौर पर काम करता था। जो कि अक्सर अपने काम के सिलसिले में सिंगरौली आता था। निधि जिस मोरवा के होटल जीएस ग्रैंड में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर जॉब करती थी। सोनू उसी होटल में रुकता था। यहीं से दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और दोस्ती प्यार में बदल गई।

निधि की आखिरी स्टेटस 'खुद से प्यार को दूसरे से नहीं'

निधि की मां ने बताया कि जिस दिन शनिवार को यह दुखद घटना घटी, उस वक्त निधि नीचे से पूजा-पाठ करके ऊपर गई थी। कुछ देर बाद सोनू सिंह का कॉल आया और बोला आंटी, जल्दी ऊपर जाओ, निधि फांसी लगा रही है। मैं जब तक भागते हुए ऊपर पहुंची तो वह फंदे से लटकी थी। बता दें कि निधि ने मौत से पहले अपने स्टेटस पर लिखा- 'इस अधूरे दिल को ...किसी ने पूरा नहीं किया, मैंने खुद से पूरा कर दिया... इसलिए कहा जाता है खुद से प्यार करो, किसी और से नहीं. खुद में खुद को तलाश करो, किसी और में आखिर कब तक तलाशोगे खुद को...''

कौन थी निधि तिवारी?

30 साल की निधि तिवारी एक सोशल मीडया इन्फ्लुएंसर जिसके Facebook और Instagram पर कुल करीब 16 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे। Facebook पर उन्हें लगभग 9.28 लाख और Instagram पर करीब 7.12 लाख लोग फॉलो करते थे। इतनी बड़ी सोशल मीडिया फॉलोइंग के चलते निधि विंध्य क्षेत्र की चर्चित सोशल मीडिया हस्तियों में शामिल हो गई थीं। उनकी पोस्ट पर अक्सर हजारों रिएक्शन आते थे, जबकि उनके वीडियो लाखों लोगों तक पहुंचते थे। निधि तिवारी एक्टिंग और फिल्म इंडस्ट्री में करियर बनाना चाहती थीं।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।