New SUV: नई रेनो डस्टर एडवेंचर एडिशन में नया एडवेंचर-थीम डिजाइन, प्रीमियम फीचर्स और दमदार टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है। मैकेनिकल सेटअप पहले जैसा ही है।
भारत में रेनो डस्टर का नया एडवेंचर एडिशन लॉन्च
- Published: 14 Jul 2026, 07:41 PM IST
- Last Updated: 14 Jul 2026, 07:41 PM IST
New SUV: रेनो ने भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय मिड-साइज एसयूवी रेनो डस्टर (Renault Duster) का नया एडवेंचर एडिशन लॉन्च कर दिया है। स्टैंडर्ड मॉडल के लॉन्च के कुछ ही महीनों बाद पेश किए गए इस स्पेशल एडिशन में नया एक्सटीरियर स्टाइल, एडवेंचर-थीम एलिमेंट्स और कई प्रीमियम फीचर्स शामिल किए गए हैं। हालांकि, इसके इंजन और मैकेनिकल सेटअप में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
Adventure Edition में क्या है खास?
Renault Duster Adventure Edition को खास एडवेंचर थीम के साथ तैयार किया गया है। SUV के एक्सटीरियर पर नए Adventure Decals दिए गए हैं। इसके अलावा बॉडी पर 34.27°N, 77.60°E भौगोलिक निर्देशांक (Geographical Coordinates) भी अंकित किए गए हैं। कंपनी के मुताबिक, ये कोऑर्डिनेट्स उन चुनौतीपूर्ण इलाकों को श्रद्धांजलि देते हैं, जहां Duster का परीक्षण किया गया था।
फीचर्स की लंबी लिस्ट
Renault Duster Adventure Edition में कई आधुनिक और प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें शामिल हैं:
फुल LED हेडलाइट्स
इलेक्ट्रिक पैनोरमिक सनरूफ
इलेक्ट्रिक पावर्ड टेलगेट
कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी
ऑटोमैटिक डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल
25.65 सेमी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
17-इंच अलॉय व्हील्स
एक्सक्लूसिव Adventure Decals
Adventure एम्बेलिशर
Adventure ब्रांडेड फ्लोर मैट्स
इंजन और परफॉर्मेंस
Adventure Edition में मैकेनिकल तौर पर कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें पहले की तरह Turbo TCe 160 पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 153PS की पावर और 280Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
इसके अलावा SUV में एक अन्य टर्बो-पेट्रोल इंजन का विकल्प भी उपलब्ध है। Renault इसे 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन विकल्पों के साथ ऑफर कर रही है। बेहतर ऑफ-रोडिंग क्षमता के लिए इसमें एडवांस ड्राइविंग सिस्टम भी दिया गया है।
Renault Duster Adventure Edition की कीमत
Renault Duster Adventure Edition की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹12.99 लाख रखी गई है। वहीं इसके टॉप वेरिएंट की कीमत ₹15.39 लाख (एक्स-शोरूम) है। नया एडिशन उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर पेश किया गया है, जो स्टाइल, एडवेंचर और प्रीमियम फीचर्स का बेहतर कॉम्बिनेशन चाहते हैं।
(मंजू कुमारी)