New Scooter: बहुप्रतीक्षित एथर कम्युनिटी डे 2026 पर कंपनी अपने नए EL प्लेटफॉर्म पर आधारित इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च करेगी। यह स्कूटर मास-मार्केट सेगमेंट को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
एथर का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर 29 अगस्त को दस्तक
- Published: 16 Jul 2026, 07:37 PM IST
- Last Updated: 16 Jul 2026, 07:37 PM IST
New Scooter: भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट तेजी से बढ़ रहा है और इसी बढ़ती मांग को देखते हुए एथर एनर्जी (Ather Energy) अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करने की तैयारी में है। कंपनी ने घोषणा की है कि एथर कम्युनिटी डे 2026 का आयोजन 29 अगस्त को किया जाएगा। इस खास मौके पर कंपनी अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर से पर्दा उठाएगी, जिसे बिल्कुल नए EL प्लेटफॉर्म पर विकसित किया गया है।
29 अगस्त को होगा Ather Community Day
Ather Energy हर साल Community Day के दौरान अपने नए प्रोडक्ट्स और भविष्य की योजनाओं का खुलासा करती है। कंपनी ने पुष्टि की है कि इस साल यह आयोजन 29 अगस्त को होगा, जहां नए इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ कई नई तकनीकों की भी घोषणा की जा सकती है।
नए EL प्लेटफॉर्म पर आधारित होगा स्कूटर
कंपनी का आगामी इलेक्ट्रिक स्कूटर नए EL प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। यह प्लेटफॉर्म खासतौर पर मास-मार्केट इलेक्ट्रिक स्कूटरों के लिए विकसित किया गया है, जिससे ग्राहकों को किफायती कीमत पर आधुनिक तकनीक और बेहतर परफॉर्मेंस मिल सके।
भविष्य के कई मॉडल इसी प्लेटफॉर्म पर आएंगे
Ather का कहना है कि EL प्लेटफॉर्म को लंबे समय तक रिसर्च और डेवलपमेंट के बाद तैयार किया गया है। इसे स्केलेबिलिटी, बेहतर मैन्युफैक्चरिंग एफिशिएंसी और प्रोडक्ट फ्लेक्सिबिलिटी को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है। आने वाले वर्षों में कंपनी अपने कई नए इलेक्ट्रिक वाहनों को इसी प्लेटफॉर्म पर पेश करेगी।
2025 में दिखाया गया था कॉन्सेप्ट
Ather ने पहली बार इस प्लेटफॉर्म पर आधारित स्कूटर का कॉन्सेप्ट मॉडल Ather Community Day 2025 के दौरान पेश किया था। अब कंपनी इसका प्रोडक्शन-रेडी मॉडल लॉन्च करने जा रही है।
संभावित कीमत
फिलहाल कंपनी ने नए स्कूटर की बैटरी क्षमता, रेंज और फीचर्स से जुड़ी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी शुरुआती कीमत 1 लाख से 1.25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है, जिससे यह मास-मार्केट इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बन सकता है।
(मंजू कुमारी)