नेटफ्लिक्स ने चोरी की 'गांधारी' की स्टोरी? राइटर ने Netlflix India को भेजा लीगल नोटिस, फिल्म में तापसी पन्नू निभा रही हैं ये अहम किरदार

Published on 25 अग॰ 2026

Taapsee Pannu Gandhari in Controversy: तापसी पन्नू की फिल्म गांधारी का हाल ही में ट्रेलर रिलीज हुआ. जिसके साथ ही इस बात को लेकर विवाद खड़ा हो गया है कि इसकी कहानी चोरी की हुई है. एक स्क्रीनराइटर ने दावा किया है कि गांधारी उनकी लिखी हुई स्टोरी है और नेटफ्लिक्स ने चोरी कर इस पर फिल्म बना दी. उन्होंने इसके लिए कंपनी को लीगल नोटिस भेजा है.

Taapsee Pannu Gandhari in Controversy: तापसी पन्नू की फिल्म गांधारी का हाल ही में ट्रेलर रिलीज हुआ. जिसके साथ ही इस बात को लेकर विवाद खड़ा हो गया है कि इसकी कहानी चोरी की हुई है. एक स्क्रीनराइटर ने दावा किया है कि गांधारी उनकी लिखी हुई स्टोरी है और नेटफ्लिक्स ने चोरी कर इस पर फिल्म बना दी. उन्होंने इसके लिए कंपनी को लीगल नोटिस भेजा है.

author-image

New Update

Gandhari

Taapsee Pannu Gandhari in Controversy: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) की अपकमिंग फिल्म 'गांधारी' (Gandhari) का कुछ देर पहले ट्रेलर रिलीज हुआ. इसके साथ ही यह फिल्म कॉपीराइट के विवाद में घिर गई है. दरअसल, स्क्रीनराइटर कल्याण बंदी ने दावा किया है कि नेटफ्लिक्स इंडिया और उसकी कंटेंट हेड मोनिका शेरगिल ने उनकी स्टोरी को चोरी किया है. उन्होंने कहा कि साल 2019 में उन्होंने इसी नाम से एक कहानी लिखकर मोनिका शेरगिल को भेजी थी, जिसे उन्होंने रिजेक्ट कर दिया था. अब उनका आरोप है कि उसी नाम और मिलते-जुलते कॉन्सेप्ट पर फिल्म बनाई गई है. हालांकि, मेकर्स ने आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. 

नेटफ्लिक्स को भेजी थी गांधारी की स्टोरी

मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक, स्क्रीनराइटर कल्याण बंदी ने साल 2019 में 'गांधारी' नाम से एक कहानी लिखी थी. उनका कहना है कि उन्होंने इस स्टोरी को स्क्रीनराइटर्स एसोसिएशन में रजिस्टर भी कराया था. जिसकी कहानी मां के इर्द-गिर्द थी, जो चाइल्ड ट्रैफिकिंग नेटवर्क के चंगुल से अपनी बेटी को बचाने की कोशिश करती है.

कल्याण ने बताया कि अप्रैल 2019 में उन्होंने लिंक्डइन के जरिए मोनिका शेरगिल से कॉन्टैक्ट किया था. उनके कहने पर कल्याण ने 8 पेज की स्टोरी और 2 पेज का सिनोप्सिस भेजा था. उनका कहना है कि मई 2019 में मोनिका ने उनकी कहानी रिजेक्टर कर दी थी. 

फिल्म के ऐलान के बाद कल्याण बंदी को लगा बड़ा झटका

कल्याण के मुताबिक, जब उनकी स्टोरी को रिजेक्टर कर दिया गाया, इसके बाद उन्होंने दूसरे प्रोडक्शन हाउस से संपर्क किया. साल 2023 में बवेजा स्टूडियोज ने उनकी कहानी पर फिल्म बनाने के लिए कहा था. लेकिन सितंबर 2024 में नेटफ्लिक्स इंडिया ने कनिका ढिल्लों की लिखी फिल्म 'गांधारी' का ऐलान किया. उनका कहना है, जब उन्हें फिल्म का नाम और उसके कॉन्सेप्ट की जानकारी मिली तो वह हैरान रह गए.

नेटफ्लिक्स को भेजा लीगल नोटिस

कल्याण बंदी ने मामले को लेकर स्क्रीनराइटर्स एसोसिएशन से सलाह मांगी. इसके बाद सितंबर 2025 में उन्होंने नेटफ्लिक्स इंडिया को लीगल नोटिस भेजा. रिपोर्ट के अनुसार, नोटिस में उन्होंने 40 लाख रुपये के मुआवजे के साथ फिल्म में क्रेडिट देने के लिए कहा था. राइटर का दावा है कि नोटिस भेजे जाने के करीब 11 महीने बाद भी उन्हें नेटफ्लिक्स की ओर से कोई जवाब नहीं मिला. 

'गांधारी' के मेकर्स ने आरोपों को बताया गलत

दूसरी तरफ फिल्म की राइटर और प्रोड्यूसर कनिका ढिल्लों के प्रोडक्शन हाउस 'कथा पिक्चर्स' ने कल्याण बंदी के आरोपों को खारिज किया है. प्रोडक्शन हाउस का कहना है कि 'गांधारी' पूरी तरह से ओरिजिनल प्रोजेक्ट है और इसकी कहानी और स्क्रीनप्ले कनिका ढिल्लों ने खुद लिखा है. इसके साथ ही मेकर्स ने मीडिया और लोगों से कथित झूठे दावों को बिना पुष्टि के सच नहीं मानने की अपील भी की है.

3 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी 'गांधारी'

तापसी पन्नू स्टारर 'गांधारी' नेटफ्लिक्स पर 3 सितंबर को रिलीज होने वाली है. रिलीज से पहले इसकी स्टोरी को लेकर उठे आरोपों ने फिल्म की चर्चा तेज कर दी है. बहरहाल, इस फिल्म में तापसी पन्नू बानी नाम की महिला का किरदार निभा रही हैं. जो अपनी बेटी मिष्टी को ढूंढती है. फिल्म की कहानी एक मां की बेचैनी और अपनी बच्ची को ढूंढने की जिद को दिखाती है. 

ये भी पढ़ें: कौन हैं रिया अहीर? जिनकी ‘बिग बॉस 20’ में हो सकती है एंट्री, CJP Protest में पुलिस वैन रोककर हुई थीं वायरल