Nepal Flash Flood Live Update: नेपाल त्रासदी में बढ़ा मौत का आंकड़ा पहुंचा 600 के पार, हजारों लोगों का अब तक सुराग नहीं

Published on 29 अग॰ 2026

नेपाल में बाढ़ के कारण अब तक करीब 600 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है, जबाकि 2500 से ज्यादा लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं. वहीं, इस घटना के बाद से 290 भारतीय नागरिक ऐसे से जिनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है और उनकी तलाश लगातार जारी है.

नेपाल में बाढ़ के कारण अब तक करीब 600 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है, जबाकि 2500 से ज्यादा लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं. वहीं, इस घटना के बाद से 290 भारतीय नागरिक ऐसे से जिनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है और उनकी तलाश लगातार जारी है.

author-image

Deepak Yadav

29 Aug 2026

07:04 IST

एडिट

29 Aug 2026

11:47 IST

New Update

NEPAL FLOOD

Photograph: (CHATGPT)

Nepal Flash Flood Live Updates: नेपाल में बाढ़ के कारण अब तक करीब 600 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है, जबाकि 2500 से ज्यादा लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं. वहीं, इस घटना के बाद से 290 भारतीय नागरिक ऐसे से जिनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है और उनकी तलाश लगातार जारी है. हाइड्रोपावर की टनल में करीब 933 मजदूर फंसे हुए हैं, जिन्हें बाहर निकालने के लिए नेपाल ने भारत से मदद मांगी है. इससे पहले, नेपाल पुलिस ने तिब्बत की तरफ एक बांध के फिर से टूटने की खबरों के बाद अलर्ट जारी किया था। नेपाल पुलिस ने X पर एक पोस्ट में कहा कि तिब्बत की तरफ बांध टूटने की खबरें थीं. हालांकि, नेपाल सरकार ने साफ़ किया कि ऐसी किसी घटना की कोई जानकारी नहीं है. ‘ऑनलाइनखबर’ वेबसाइट के मुताबिक, शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए सरकारी प्रवक्ता और शिक्षा मंत्री सस्मिता पोखरेल ने बांध टूटने की किसी भी खबर का खंडन किया.

पोखरेल ने बताया कि किसी भी बांध के टूटने की कोई खबर नहीं है. ग्लेशियर फटने की घटनाओं के कारण कई जगहों पर गाद वाला पानी तेजी से बह रहा है. उन्होंने कहा कि हालांकि अभी कोई बड़ा खतरा नहीं दिख रहा है, फिर भी सतर्क रहना जरूरी है. उन्होंने आगे कहा कि सरकार विदेश मंत्रालय के जरिए चीनी सरकार के लगातार संपर्क में है और उन्हें बताया गया है कि कोई बड़ा खतरा नहीं है. दैनिक समाचार पत्र ‘द राइजिंग नेपाल’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, चीनी अधिकारियों ने भी नेपाल के रसुवा जिले में भोटे कोशी नदी के इलाके में पानी के बहाव में बढ़ोतरी की पुष्टि की है, लेकिन उन्होंने साफ किया कि ऊपरी इलाकों में बनी झील स्थिर है और वह फटी नहीं है.

  • Aug 29, 2026 11:47 IST

    नेपाल बाढ़ में असम के 10 लोग लापता

    नेपाल में आई भयानक बाढ़ के बाद असम के दस लोगों के लापता होने की खबर है. इस बारे में शनिवार को एक आधिकारिक बयान जारी किया गया. असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) ने बताया कि लापता लोगों में से तीन-तीन लोग कामरूप (मेट्रो) और कार्बी आंगलोंग से हैं, दो लोग नलबाड़ी से हैं, और गोलाघाट व होजई जिलों से एक-एक व्यक्ति है. इससे पहले, ASDMA ने बताया था कि नेपाल में आई बाढ़ के कारण राज्य के 12 लोग लापता हैं; हालांकि, बाद में स्पष्ट किया गया कि नलबाड़ी के दो लोगों के परिवारों ने उनके सुरक्षित होने की पुष्टि कर दी है.

  • Aug 29, 2026 11:22 IST

    मरने वाले की संख्या पहुंचीं 600 के पार 

    नेपाल के नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी के अनुसार, नेपाल में अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 626 हो गई है.

    Nepal flash flood death toll rises to 626, as per Nepal’s National Disaster Risk Reduction and Management Authority pic.twitter.com/fGhPLDjHcv

    — ANI (@ANI) August 29, 2026
  • Aug 29, 2026 10:46 IST

    भारतीय ‘टनल रेस्क्यू टीम पहुंची नेपाल

    भारतीय ‘टनल रेस्क्यू टीम’ अब पहली विदेशी टीम के तौर पर घटनास्थल पर पहुंच गई है. काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास में एक भारतीय बचाव दल पहुंच गया है. यह दल नेपाल सरकार के निर्देशों के अनुसार घटना स्थल के लिए रवाना होगा.

  • Aug 29, 2026 10:12 IST

    Nepal Flood Live: बिहार में बाढ़ के खतरे को लेकर सरकार सख्त

    नेपाल त्रासदी पर बिहार के मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा, “नेपाल में हुई त्रासदी बेहद दिल दहला देने वाली और गंभीर है. इस त्रासदी में कई लोगों ने अपनी जान गंवाई है. मरने वालों की संख्या बढ़ने वाली है. भारत नेपाल का मित्र देश है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बारे में चिंतित हैं, उन्होंने हर तरह की मदद का वादा किया है और सहायता प्रदान भी कर रहे हैं. एक रिपोर्ट आई है कि कई भारतीय भी प्रभावित हुए हैं. इस त्रासदी में जान गंवाने वाले (भारतीयों) की सही संख्या अभी तक ज्ञात नहीं है. मुझे उम्मीद है कि नेपाल को इससे उबरने में मदद मिलेगी और मृतकों की आत्माओं को शांति मिलेगी” बिहार में बाढ़ के खतरे के बारे में उन्होंने कहा, “बिहार नेपाल से सटा हुआ है और अतीत में नेपाल से आए पानी ने बिहार के कई क्षेत्रों को प्रभावित किया है, जिससे जान-माल का नुकसान हुआ है, फसलें और घर नष्ट हो गए हैं. बिहार सरकार और स्वयं मुख्यमंत्री इस पर नजर रख रहे हैं… बिहार सरकार हर संभव मदद प्रदान करेगी. बिहार के बाढ़ पीड़ितों का बिहार के खजाने पर पहला अधिकार है और यह उनके लिए सुरक्षित है. सरकार काम करेगी."

  • Aug 29, 2026 09:21 IST

    Nepal Flood Live: चीन ने नेपाल को दी चेतावनी

    चीन ने नेपाल को चेतावनी दी है कि ल्हेंडे नदी के ऊपरी इलाकों में बनी झील का रंग लगातार गहरा होता जा रहा है, जिससे यह चिंता बढ़ गई है कि यह झील किसी भी समय फट सकती है. चीन ने नेपाल के विदेश मंत्रालय को संदेश भेजकर नदी के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है.

  • Aug 29, 2026 09:07 IST

    Nepal Flash Flood Live: कास्की में अस्पतालों की कुल क्षमता 88


    नेपाल: कास्की के मुख्य जिला अधिकारी कुमार सिंह गुरुंग ने बताया, “कास्की के अस्पतालों की कुल क्षमता 88 है. हमें तनहुन, नवलपरासी पूर्व और धाडिंग से शव प्राप्त हो रहे हैं. कुल मिलाकर, हमारे पास 47 शव आ चुके हैं. अभी और शव बरामद किए जा रहे हैं, और अज्ञात शवों के लंबे समय तक भंडारण से स्थिति और भी जटिल हो सकती है. अधिकारी अज्ञात और लावारिस शव प्रबंधन दिशानिर्देश, 2021 के तहत शवों का प्रबंधन कर रहे हैं, जिसके अंतर्गत जिला पुलिस प्रमुख की अध्यक्षता वाली एक समिति शवों के प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है."

  • Aug 29, 2026 08:33 IST

    Nepal Flash Flood Live Updates: गंडक बैराज में जलस्तर में लगातार उतार-चढ़ाव

    बिहार: नेपाल में आई बाढ़ के बाद, पश्चिम चंपारण जिले में भारत-नेपाल सीमा पर स्थित गंडक बैराज में जलस्तर में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है. नदी का जलस्तर फिलहाल 97,500 क्यूसेक है, जो सामान्य सीमा के भीतर माना जाता है.

    #WATCH | Bihar: Following the flood situation in Nepal, the water level in the Gandak Barrage on the India-Nepal border in West Champaran district continues to fluctuate. The river level currently stands at 97,500 cusecs, considered within the normal range. pic.twitter.com/jJ8ADqKzAR

    — ANI (@ANI) August 29, 2026
  • Aug 29, 2026 08:17 IST

    Nepal Flash Flood Live: ऑस्ट्रेलिया के 41 लोग लापता

    ऑस्ट्रेलिया के एक मंत्री के अनुसार, नेपाल में लापता ऑस्ट्रेलियाई लोगों की संख्या अब 41 हो गई है; शुक्रवार को यह संख्या 39 थी. लापता लोगों में से एक, 25 साल की कारा सेवेरिनो ने अपने परिवार से संपर्क कर लिया है; वह आपदा प्रभावित इलाके से दूर एक अलग जगह पर हाइकिंग कर रही थीं. अभी भी लापता लोगों में न्यू साउथ वेल्स के न्यूकैसल की रहने वाली 46 साल की रेशमा पटेल शामिल हैं. वह उन 11 ऑस्ट्रेलियाई लोगों में से एक थीं जो ईशा फाउंडेशन के साथ कैलाश मानसरोवर तीर्थयात्रा पर गई थीं. उनकी दोस्त चिन वाल्सन के अनुसार, रेशमा की आखिरी लोकेशन तिब्बत-नेपाल सीमा के पास थी, जो आपदा आने से लगभग 10 मिनट पहले की बात है.

  • Aug 29, 2026 07:58 IST

    Nepal Flood Live: नेपाल की बाढ़ में फंसे महाराष्ट्र के 404 पर्यटक


    रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेपाल में बाढ़ की वजह से महाराष्ट्र के लगभग 404 पर्यटक फंसे हुए हैं; हालांकि, वे सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं. राज्य सरकार के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि महाराष्ट्र के 404 लोग नेपाल में अलग-अलग जगहों पर फंसे हुए हैं, लेकिन वे सुरक्षित हैं. इस बीच, 60 पर्यटक अभी भी लापता हैं. राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, घटना के समय नेपाल में मौजूद महाराष्ट्र के 105 लोग सुरक्षित भारत लौट आए हैं.

  • Aug 29, 2026 07:23 IST

    Nepal Flash Flood Live: ईशा फाउंडेशन के 77 तीर्थयात्रियों के बारे में नहीं कोई जानकारी

    दो दिन पहले नेपाल-चीन सीमा के पास अचानक आई भीषण बाढ़ के बाद ईशा फाउंडेशन के 77 तीर्थयात्रियों के बारे में अभी भी कोई जानकारी नहीं मिली है. ग्रुप के कोऑर्डिनेटर ने शुक्रवार को बताया कि 77 सदस्यों वाले इस ग्रुप से संपर्क नहीं हो पा रहा है.

  • Aug 29, 2026 07:06 IST

    Nepal Flash Flood Live: नेपाल में बाढ़ से प्रभावित भारतीय नागरिकों के बारे में विदेश मंत्रालय ने किया ट्वीट

    विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने नेपाल में बाढ़ से प्रभावित भारतीय नागरिकों के बारे में अपडेट ट्वीट किया.

    MEA Spokesperson Randhir Jaiswal tweets update on Indian nationals impacted by the floods in Nepal pic.twitter.com/TClD5XXYon

    — ANI (@ANI) August 29, 2026