बांकीपुर उपचुनाव: NDA ने तैयार किया 'टीम वर्क' का ब्लूप्रिंट: पिछली बार से दोगुनी जीत का लक्ष्य, नितिन नवीन-सम्राट चौधरी के साथ मनोज तिवारी; पवन सिंह स्टार प्रचारक‎ - Patna News

Published on 15 जुल॰ 2026
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • Bankipur Bypoll | NDA Strategy With Nitin Navin, Samrat Chaudhary & Pawan Singh

पटना2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पटना के बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर NDA ने अपनी चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आवास पर कल NDA के सभी घटक दलों की डेढ़‎ घंटे तक अहम बैठक चली।

बैठक में भाजपा, जदयू, लोजपा (रामविलास), हम और अन्य सहयोगी दलों के प्रमुख नेता शामिल हुए। इसमें ‎व्यापारी, शिक्षक, चिकित्सा,‎व्यापारी, आर्थिक, वकील, पूर्व‎सैनिक, प्रवासी, सांस्कृतिक सहित‎ अन्य प्रकोष्ठ के 200 पदाधिकारी‎ और कार्यकर्ता भी शामिल हुए।‎

इस बैठक में यह तय किया गया कि चुनाव प्रचार को पूरी तरह टीम वर्क के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा। बैठक में पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार जीत का अंतर दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया है।

नेताओं ने कहा कि पिछली बार भाजपा उम्मीदवार को करीब 50 हजार मतों से जीत मिली थी। इस बार संगठन की पूरी ताकत झोंकते हुए उससे भी बड़ी जीत दर्ज करने की रणनीति बनाई गई है। सभी सहयोगी दलों के कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर साझा अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है।

नितिन और सम्राट के साथ मनोज तिवारी, पवन सिंह स्टार प्रचारक‎

बांकीपुर उपचुनाव के लिए भाजपा‎ ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। ‎पार्टी प्रत्याशी नीरज सिन्हा के लिए चुनाव‎ प्रचार अध्यक्ष नितिन नवीन, सीएम सम्राट‎ चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ‎समेत 40 मंत्री, सांसद, विधायक व अन्य‎ नेता करेंगे। इनमें दिल्ली के सांसद, गायक‎ व अभिनेता मनोज तिवारी और पवन‎ सिंह भी शामिल हैं।

दो टीमों में बंटकर चलेगा चुनाव अभियान

चुनाव प्रचार के लिए NDA की दो अलग-अलग टीम बनाने का निर्णय लिया गया। एक टीम सीधे जनसंपर्क करेगी, जबकि ‎दूसरी टीम बांकीपुर के विभिन्न चौक-चौराहों, सार्वजनिक ‎स्थान, दुकान, मकान पर बैठक कर चुनावी माहौल के‎ बारे में जानकारी लेगी।

नितिन बोले- 15 दिनों तक 18 घंटे काम करें कार्यकर्ता‎

बीजेपी प्रेसिडेंट नितिन नवीन ने कहा, ‘संगठन का लक्ष्य हर घर तक पहुंचना और अधिक से अधिक मतदाताओं से सीधा संवाद स्थापित करना है। बूथ स्तर पर हर वोटर से संपर्क ‎की रणनीति बनाएं। डॉक्टर, वकील,‎व्यापारी, युवा, शिक्षक के साथ ‎मीटिंग करें। चौराहे, दुकान, मैदान,‎पार्क में भाजपा के बारे में चर्चा करें।‎’

हर कार्यकर्ता को मिला लक्ष्य

बैठक में कार्यकर्ताओं के लिए स्पष्ट जिम्मेदारियां तय की गईं। नितिन नवीन ने कहा, ‘कार्यकर्ता वोटरों को‎ देश-प्रदेश के विकास के बारे में‎ बताएं। बांकीपुर में 50 नए प्रोजेक्ट ‎पर काम हो रहा है। इनके फायदों को ‎बताएं। लोगों से इतनी बार मिलें कि ‎उन्हें प्रत्याशी का नाम, निशान जुबान‎ पर याद रहे। जिन बुद्धजीवी, वरिष्ठ‎ नागरिक, वोटर से मिलें तो उनका ‎नाम-पता, काम याद रखें। संवाद के‎ दौरान परिवार का हालचाल पूछें। ‎समस्या की जानकारी लें।’

'स्थानीय बनाम बाहरी' का मुद्दा

नितिन नवीन ने कहा, '‎भाजपा के प्रत्याशी नीरज कुमार ‎सिन्हा स्थानीय हैं। वे लोगों के बीच‎ रहते हुए आगे बढ़े हैं। ऐसे में भाजपा ‎की जीत तय है। राजद, जन सुराज के‎ प्रत्याशी बाहरी हैं। बांकीपुर के लोग‎ भाजपा के लिए परिवार की तरह हैं। ‎ऐसे में कार्यकर्ताओं को चुनाव में‎ उस परिवार को जोड़ने का काम ‎करना है।‎

शहर के 16 वार्डों में होगा मतदान

बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शहर के 16 वार्डों के लगभग 3.79 लाख मतदाता 30 जुलाई को अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। निर्वाचन आयोग ने मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने की तैयारियां तेज कर दी हैं।

निर्वाचन विभाग की ओर से मतदान केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। मतदाता जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक लोग मतदान में भाग लें। मतदान के बाद मतगणना निर्धारित तिथि पर कराई जाएगी।

.

खबरें और भी हैं...

  • LIVE

    पूर्णिया-पटना में बारिश; किशनगंज-पश्चिम चंपारण में अलर्ट: नेपाल में बारिश से बिहार की कोसी-गंडक,कमला नदी उफान पर, वाल्मीकिनगर बराज के 36 फाटक खोले गए

    नेपाल में बारिश से बिहार की कोसी-गंडक,कमला नदी उफान पर, वाल्मीकिनगर बराज के 36 फाटक खोले गए|पटना,Patna - Dainik Bhaskar0:50
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • पुष्य नक्षत्र के सुयोग में आज से गुप्त नवरात्र शुरू: नाव पर सवार होकर आयेंगी माता, दस महाविद्या और नवदुर्गा की होगी उपासना

    नाव पर सवार होकर आयेंगी माता, दस महाविद्या और नवदुर्गा की होगी उपासना|पटना,Patna - Dainik Bhaskar1:00
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • बंटी मर्डर केस- फैमिली-पुलिस की थ्योरी अलग: परिवार बोला-सेक्स रैकेट के विरोध में मर्डर; पुलिस का दावा- रवीश से शराब धंधे में हिस्सा मांग रहा था

    परिवार बोला-सेक्स रैकेट के विरोध में मर्डर; पुलिस का दावा- रवीश से शराब धंधे में हिस्सा मांग रहा था|पटना,Patna - Dainik Bhaskar0:55
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • यूरोप गए तेजस्वी, पटना में युवा RJD ने बनाई रणनीति: प्रदेश अध्यक्ष बोले- PK को घर में घुसने नहीं देंगे, बांकीपुर सहित 5 मुद्दों पर रहा फोकस

    2:41
    • कॉपी लिंक

    शेयर