Mutual Fund SIP Failure: म्यूचुअल फंड में क्या SIP फेल होने पर पेनल्टी लगती है? जानें इससे जुड़े बारीक नियम

Published on 23 अग॰ 2026

Sun, 23 Aug 2026 12:59 PM IST

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Sun, 23 Aug 2026 12:59 PM IST

सार

SIP Bounce Charges Bank : अक्सर ऐसा होता है कि म्यूचुअल फंड में जब लोग निवेश करते हैं तो ऑटो-डेबिट का विकल्प चुनते हैं। ऐसे में कई बार मन में ये सवाल रहता है कि अगर तय तारीख पर खाते में पैसे नहीं रहे तो क्या इसकी फाइन ली जाएगी। दरअसल, इसकी फाइन को कटती है लेकिन म्यूचुअल फंड की तरफ से नहीं कटती है, इसलिए आइए इस लेख में इससे जुड़े मुख्य बारीक नियमों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Mutual Fund SIP Failure Penalty: जब लोग म्यूचुअल फंड में एसआईपी (SIP) शुरू करते हैं, तो हर महीने एक तय तारीख पर आपके बैंक खाते से पैसे अपने आप कटकर निवेश हो जाते हैं। मगर कई बार बैंक खाते में पर्याप्त बैलेंस न होने के कारण यह ऑटो-डेबिट फेल हो जाता है।

ऐसे में नए निवेशकों के मन में अक्सर यह डर रहता है कि क्या एसआईपी फेल होने पर म्यूचुअल फंड कंपनियां कोई भारी जुर्माना या पेनाल्टी वसूलती हैं? इस छोटी सी उलझन को समय पर दूर करना बहुत जरूरी है, ताकि आप किसी भी तरह के अनचाहे वित्तीय नुकसान से बच सकें।

Mutual Fund SIP Failure Penalty: Know Bank Charges, AMFI Rules and Consequences

क्या म्यूचुअल फंड कंपनियां जुर्माना लगाती हैं? - फोटो : अमर उजाला

क्या म्यूचुअल फंड कंपनियां जुर्माना लगाती हैं?

  • SIP की एक किस्त फेल होने पर म्यूचुअल फंड कंपनी आम तौर पर निवेशक से कोई जुर्माना नहीं लेती।
  • उस महीने की किस्त में निवेश नहीं होता और अगली निर्धारित किस्त से SIP जारी रह सकती है।
  • इसका सीधा मतलब यह है कि एसआईपी फेल होने पर म्यूचुअल फंड कंपनी की तरफ से आपको कोई फाइन नहीं लिया जाता है।

Mutual Fund SIP Failure Penalty: Know Bank Charges, AMFI Rules and Consequences

बैंक की तरफ से लगने वाले बाउंस चार्ज - फोटो : अमर उजाला

बैंक की तरफ से लगने वाले बाउंस चार्ज

  • एक बात समझना सभी लोगों के लिए जरूरी है कि भले ही म्यूचुअल फंड कंपनी पेनल्टी न लगाए, लेकिन आपका बैंक ऑटो-डेबिट फेल होने पर बाउंस चार्ज जरूर वसूलता है।
  • खाते में बैलेंस न होने की स्थिति में ज्यादातर बैंक 250 रुपये से लेकर 500 रुपये तक का पेनल्टी चार्ज (प्लस जीएसटी) काट लेते हैं।
  • यह ठीक वैसा ही पेनल्टी चार्ज होता है जैसा कि चेक बाउंस होने या किसी लोन की ईएमआई बाउंस होने पर बैंक द्वारा लगाया जाता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

Mutual Fund SIP Failure Penalty: Know Bank Charges, AMFI Rules and Consequences

लगातार SIP फेल होने पर क्या होगा? - फोटो : AdobeStock

लगातार SIP फेल होने पर क्या होगा?

  • अगर आपके खाते से एक बार एसआईपी फेल होती है, तो अगले महीने बैंक से दोबारा पैसे काटने की कोशिश की जाएगी।
  • लेकिन अगर आपकी एसआईपी लगातार 3 किस्तें इंसफिशिएंट बैलेंस के कारण फेल होती है, तो म्यूचुअल फंड कंपनी आपकी उस एसआईपी को अपने आप कैंसिल कर देती है।
  • एसआईपी कैंसिल होने के बाद भी आपका पुराना जमा किया गया पैसा म्यूचुअल फंड में सुरक्षित रहता है और उस पर रिटर्न मिलता रहता है।

विज्ञापन

Mutual Fund SIP Failure Penalty: Know Bank Charges, AMFI Rules and Consequences

पेनल्टी और चार्जेज से बचने के आसान उपाय - फोटो : AdobeStock

पेनल्टी और चार्जेज से बचने के आसान उपाय

  • अगर किसी महीने पैसे की कमी रहने वाली है, तो SIP फेल होने देने के बजाय उपलब्ध होने पर AMC या निवेश प्लेटफॉर्म की Pause सुविधा का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी अवधि और शर्तें AMC के अनुसार अलग-अलग हो सकती हैं।
  • एसआईपी कटने की तारीख से 1-2 दिन पहले अपने बैंक खाते में तय राशि का बैलेंस जरूर सुनिश्चित करें।
  • अगर आपकी सैलरी महीने के मध्य में आती है, तो एसआईपी की तारीख भी महीने की 15 या 20 तारीख के आसपास की सेट करें।