Mumbai Real Estate: 14 साल में पहली बार सितंबर में टूटा घरों की बिक्री का रिकॉर्ड

Published on 30 सित॰ 2026

मुंबई में सितंबर 2026 में 12,622 संपत्तियों का रजिस्ट्रेशन हुआ, जो 14 वर्षों में सितंबर का सबसे बड़ा आंकड़ा है. हालांकि, स्टांप ड्यूटी से सरकार की कमाई 5 फीसदी घटकर 1,227 करोड़ रुपये रही.

Written By : प्रतीक्षा राणावत |  Updated at : 30 Sep 2026 06:35 PM (IST)

Preferred Sources

Mumbai Property Registration September 2026 Hits 14 Year High With 12622 Registrations Mumbai Real Estate: 14 साल में पहली बार सितंबर में टूटा घरों की बिक्री का रिकॉर्ड

मुंबई में प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन ने 14 साल का रिकॉर्ड तोड़ा

Source : ABPLive

मुंबई के रियल एस्टेट बाजार से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. सितंबर 2026 में मुंबई शहर में प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन ने पिछले 14 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इस महीने कुल 12,622 संपत्तियों का रजिस्ट्रेशन हुआ है, जो सितंबर 2025 के मुकाबले में 5% ज्यादा है. यानी इससे मुंबई के होऊसिंग मार्केट में जारी मांग का अंदाजा लगाया जा सकता है. हालांकि, रजिस्ट्रेशन बढ़ने के बावजूद राज्य सरकार की स्टांप ड्यूटी से होने वाली कमाई में गिरावट दर्ज की गई. 

ये आंकड़े महाराष्ट्र के रजिस्ट्रेशन और स्टांप विभाग के हैं, जिनका एनालिसिस नाइट फ्रैंक इंडिया ने किया है. इसमें मुंबई के बीएमसी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इलाकों को शामिल किया गया है. 

सितंबर में कितने घरों की हुई रजिस्ट्री?

  • सितंबर 2026 में कुल 12,622 प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन हुई. 
  • यह आंकड़ा पिछले साल सितंबर के मुकाबले में करीब 5% ज्यादा है. 
  • सितंबर महीने के लिहाज से यह पिछले 14 सालों का सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन है. 
  • वहीं, महाराष्ट्र सरकार को स्टांप ड्यूटी से करीब 1,227 करोड़ रुपए मिले. 
  • स्टांप ड्यूटी कलेक्शन पिछले साल की तुलना में 5% कम रहा. 

गणेश उत्सव के दौरान बढ़ी प्रॉपर्टी की खरीदारी

मुंबई में गणेश चतुर्थी के आसपास प्रॉपर्टी की खरीदारी में खास तेजी देखनी को मिली है. 14 से 25 सितंबर 2026 के बीच मुंबई शहर में 5,379 प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन हुए. त्योहारी अवधि में यह आंकड़ा पिछले साल की समान अवधि से 22% ज्यादा रहा. हालांकि, यह पिछले चार सालों में गणेश चतुर्थी की अवधि का सबसे ऊंचा रजिस्ट्रेशन आंकड़ा है.

इसी दौरान सरकार को करीब 640 करोड़ रुपये का स्टांप ड्यूटी कलेक्शन हुआ. त्योहारी अवधि में हुई यह कमाई पूरे सितंबर के कुल स्टांप ड्यूटी कलेक्शन की आधे से ज्यादा रही. यानी पिछले साल के मुकाबले में 32% ज्यादा बढ़ा.

अगस्त के मुकाबले सितंबर में क्या बदला?

  • अगस्त 2026 में मुंबई में 12,580 प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन हुए थे.
  • सितंबर में यह संख्या बढ़कर 12,622 हो गई.
  • यानी महीने-दर-महीने आधार पर रजिस्ट्रेशन करीब स्थिर रहे.
  • अगस्त में स्टांप ड्यूटी से 1,131 करोड़ रुपये का राजस्व मिला था.
  • सितंबर में यह बढ़कर 1,227 करोड़ रुपये हो गया, यानी करीब 8% की बढ़ोतरी हुई.

पेट्रोल से प्याज तक, सोने से स्मार्ट फोन और हवाई टिकट से लेकर मिठाई तक, बढ़ गई महंगाई

प्रतीक्षा राणावत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 12 वर्षों का अनुभव है. इन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मल्टीमीडिया (B.Sc - Multimedia) में ग्रेजुएशन किया है और इसके बाद जन संचार (Mass Communication) में पोस्ट ग्रेजुएशन भी किया है. अपने करियर की शुरुआत इन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, लेकिन समय के साथ लेखन में भी अपनी मजबूत पहचान बनाई. वर्तमान में प्रतीक्षा बिजनेस और यूटिलिटी विषयों के लिए लेखन करती हैं. इसके अलावा इन्होंने लंबे समय तक एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी लिखा है. लिखने के साथ- साथ ही इन्हें ट्रैवलिंग, नई चीज़ों को एक्सप्लोर करना और किताबें पढ़ने का भी शौक है

Read More

Published at : 30 Sep 2026 06:35 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola