Madhav Tiger Reserve: मध्यप्रदेश के शिवपुरी स्थित माधव टाइगर रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़ रहा है।
माधव टाइगर रिजर्व में बाघिन MT-4 ने शावकों को जन्म दिया है। 15 अगस्त को बाघिन को शावकों के साथ देखा गया। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जारी की गई है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट कर खुशखबरी दी है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लिखा कि स्वाधीनता दिवस 2026 पर प्रदेशवासियों के लिए एक और खुशखबरी भी आई है। उन्होंने बताया कि माधव टाइगर रिजर्व में बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है। बाघों की नई पीढ़ी का आगमन हम सभी के लिए हर्ष का विषय है।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश के लिए गर्व का क्षण!
माधव टाइगर रिज़र्व में बाघिन MT-4 ने शावकों को जन्म दिया है। बाघों की नई पीढ़ी का आगमन हम सभी के लिए हर्ष का विषय है।
यह प्रदेश में वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। मध्यप्रदेश में वन्यजीव संरक्षण के… pic.twitter.com/JO1SbM7XTI
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) August 15, 2026
प्रदेश में वन्यजीव संरक्षण में महत्वपूर्ण उपलब्धि
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आगे कहा कि यह प्रदेश में वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में वन्यजीव संरक्षण एवं संवर्धन के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयास अब सकारात्मक परिणामों के रूप में दिखाई दे रहे हैं।
भारत में सबसे ज्यादा टाइगर एमपी में
राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण और भारतीय वन्यजीव संस्थान की अखिल भारतीय बाघ आकलन 2022 की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में करीब 3682 बाघ की पुष्टि हुई, इसमें सबसे अधिक 785 बाघ मध्यप्रदेश में दर्ज किए गए।
इसके साथ ही, मप्र को टाइगर स्टेट का दर्जा मिला है। दूसरे स्थान पर कर्नाटक में 563 और तीसरे स्थान पर उत्तराखंड में 560 बाघ हैं।
यह भी पढ़ें: मप्र में किसानों को 17 अगस्त से मिलेगी खाद: 14 अगस्त से बिक्री बंद करने का आदेश बदला, 82 लाख किसानों को बड़ी राहत
सर्वश्रेष्ठ आवास क्षेत्र कान्हा टाइगर रिजर्व
भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार मप्र के कान्हा टाइगर रिजर्व को बाघों का सर्वश्रेष्ठ आवास क्षेत्र शामिल बताया गया है। रिपोर्ट के अनुसार कान्हा टाइगर रिजर्व में शाकाहारी वन्य प्राणियों की संख्या देश में सबसे अधिक है।
8.24 पर्यटक पहुंचे टाइगर रिजर्व क्षेत्र
मध्यप्रदेश टाइगर रिजर्व में पिछले 5 सालों में भारतीय पर्यटकों की संख्या 7 लाख 38 हजार 637 और विदेशी पर्यटकों की संख्या 85 हजार 742 रही। इस प्रकार कुल 8 लाख 24 हजार 379 पर्यटकों की संख्या रही।
यह भी पढ़ें: MP Rera में नियुक्ति: इंदौर में ADM रहे शैलेंद्र सिंह अध्यक्ष नियुक्त, उज्जैन कमिश्नर रहे संजय गुप्ता सदस्य और रिटायर्ड IAS रविंद्र सिंह को अपीलीय प्राधिकरण सदस्य बनाया
लेखक