Mr Faisu ने मदीना शरीफ में किया निकाह, दिखाई नई नवेली दुल्हन की झलक

Published on 10 अक्टू॰ 2026

Mr Faisu Nikaah: मशहूर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मिस्टर फैजू ने शादी कर ली. उन्होंने अपनी पत्नी के साथ फोटोज शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

Google Search

Mr Faisu Nikaah: मशहूर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मिस्टर फैजू ने शादी कर ली. उन्होंने अपनी पत्नी के साथ फोटोज शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

author-image

New Update

Mr Faisu

Mr Faisu Photograph: (Mr Faisu Instagram)

Mr Faisu Nikaah: फेमस सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और 'खतरों के खिलाड़ी 12' में नजर आए मिस्टर फैजू ने शादी कर ली है. मिस्टर फैजू ने परिवार की मौजूदगी में मदीना में निकाह किया. वहीं, उन्होंने अपने निकाह की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी का चेहरा भी दिखाया है. निकाह की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही छा गई हैं और हर कोई फैजू को बधाई दे रहा है. इतना ही नहीं, लोग फैजू की पत्नी की तारीफ भी कर रहे हैं.

फोटोज शेयर कर लिखा प्यारा कैप्शन

मिस्टर फैजू (Mr Faisu) यानी फैजल शेख ने अपने निकाह की तस्वीरें शेयर करते हुए खूबसूरत कैप्शन भी लिखा है. उन्होंने लिखा- 'और हमने तुम्हें जोड़ों में बनाया है' कुरान 78:8। अल्लाह के शुक्र से एक ख्वाब आज सच में बदल गया. खूबसूरत शहर मदीना में निकाह हुआ, जिसमें मेरा पूरा परिवार साथ था. शब्दों से परे एक खूबसूरत आशीर्वाद. कृप्या हमें अपनी दुआओं में बनाए रखें क्योंकि हम साथ में एक खूबसूरत सफर शुरू करने जा रहे हैं. अल्लाह हमारी शादी को ढेर सारे प्यार और बरकत से नवाजे, आमीन.'

सफेद जोड़े में खूबसूरत लगीं दुल्हन

मिस्टर फैजू ने  मदीना शरीफ के सामने निकाह किया. अपने इस खास दिन के लिए उन्होंने सफेद शेरवानी पहनी थी, जिसमे वो बेहद हैंडसम लग रहे थे. वहीं, सफेद लिबास में उनकी दुल्हन भी काफी खूबसूरत लग रही हैं.  दुल्हन ने लाल रंग का दुप्पटा भी कैरी किया था, जिसने उनके पूरे लुक में चार चांद लगा दिए, वहीं गोल्डन ज्वैलरी पहनकर फैजू की दुल्हन काफी जची. वहीं, अब फैंस भी उनकी बीबी की खूबसूरती से नजरें नहीं हटा पा रहे  हैं.

ये भी पढ़ें- Explainer: फाल्गुनी पाठक के बिना अधूरी क्यों लगती है नवरात्रि? ऐसे बनीं डांडिया क्वीन

मिस्टर फैजू को मिली बधाइयां

मिस्टर फैजू को कई टीवी सितारों ने  बधाइयां दे रहैं. एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने लिखा- 'ढेर सारी बधाइयां, ऊपरवाला अपनी कृपा बनाए रखे.' गौरव खन्ना ने मिस्टर फैजू ने लिखा- 'बहुत बहुत शुभकामनाएं मेरे भाई. नई जिंदगी के लिए ढेर सारी बधाइयां. मिलते हैं आप दोनों से जल्द.' टीवी एक्टर अर्जित तनेजा ने लिखा- 'बधाई हो मेरे भाई.' बता दें कि मिस्टर फैजू की निकाह की इन तस्वीरों पर अभी तक 3 लाख से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है.

कौन है फैजू की पत्नी?

 फैसल शेख की पत्नी का नाम तान्या उर्फ निखत फातिमा बताया जा रहा है. 10 अक्टूबर 2026 को फैजू ने सऊदी अरब के मदीना में निकाह की तस्वीरें शेयर कर अपनी शादी की खबर पर मुहर लगा दी. इससे पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुए वेडिंग कार्ड में 'मिस्टर फैजू और तान्या' के नाम के साथ मोहम्मद मुदस्सिर और निखत फातिमा का नाम भी सामने आया था. हालांकि, उनकी पत्नी की पर्सनल लाइफ, पढ़ाई और काम से जुड़ी ज्यादा जानकारी अभी सामने नहीं आई हैं. फिलहाल फैजू की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं.

मिस्टर फैजू के बारे में

मिस्टर फैजू यानी फैसल शेख की बात करे तो वो सोशल मीडिया की दुनिया का जाना-पहचाना नाम हैं. वो अपने मजेदार वीडियो और लिप-सिंक कंटेंट के जरिए फेमस हुए थे. टिकटॉक से अपने करियर की शुरुआत करने वाले फैजू ने धीरे-धीरे इंस्टाग्राम पर भी बड़ी फैन फॉलोइंग बनाई. वो अपने वीडियो के अलावा रियलिटी शोज में हिस्सा लेने को लेकर भी चर्चा में रहे हैं. फैजू 'खतरों के खिलाड़ी 12' और 'द 50' में नजर आ चुके हैं. इसके अलावा वो कई म्यूजिक वीडियो में भी काम कर चुके हैं. 

ये भी पढ़ें- सलमान खान से पहले ये बड़े स्टार्स भी शुरू कर चुके हैं यूट्यूब चैनल, देखें लिस्ट में किस-किसका नाम