MPESB Van Rakshak, Jail Prahari Result 2026: जारी हुआ मध्य प्रदेश वन रक्षक और जेल प्रहरी के फर्स्ट फेज का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

Published on 14 अग॰ 2026

एजुकेशन

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Aug 14, 2026, 08:28 PM IST

MPESB Van Rakshak, Jail Prahari Result 2026 Released: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) ने वन रक्षक और जेल प्रहरी कार्यपालिक वन विभाग का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार esb.mp.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

Image

MPESB Van Rakshak, Jail Prahari Result 2026: ऐसे चेक करें मध्य प्रदेश वन रक्षक और जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट

MPESB Van Rakshak, Jail Prahari Result 2026 Released: एमपी वन रक्षक और जेल प्रहरी के भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (MP Van Rakshak First Phae Result) खबर है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने वन रक्षक और जेल प्रहरी के पदों पर भर्ती के लिए फर्स्ट फेज का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार esb.mp.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर (MP Jail Prahari Result) सकते हैं। यहां आपको अपना एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा। बता दें वन रक्षक और जेल प्रहरी के पदों प भर्ती परीक्षा 4 जून 2026 को आयोजित की गई थी। इसके लिए एडमिट कार्ड 27 मई को जारी किया गया था।

वहीं आंसर की 22 जून 2026 को जारी की गई थी। वहीं अब फर्स्ट फेज का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

MPESB Van Rakshak, Jail Prahari Result 2026 Check Here: ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले MPESB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर First Phase Result - Van Rakshak & Kshetra Rakshak , Jail Prahari and Asst. Jail Superintendent Combined Recruitment Test- 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना एप्लीकेशन नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर स्कोर कार्ड अपने डेक्सटॉप परे सेव कर लें।

MP Van Rakshak, Jail Prahari Result 2026: कुल इतने पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए वन रक्षक के कुल 728 और जेल प्रहरी के कुल 727 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। फर्स्ट फेज में सफल होने वाले उम्मीदवार आगे की चयन प्रक्रिया के लिए पात्र माने जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें। यहां आप इससे संबंधित सभी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

Aditya Singh

आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Education

End of Article