MP Patwari Suspend:मध्यप्रदेश के सागर जिले में कलेक्टर प्रतिभा पाल (Sagar Collector) ने सरकारी काम में लापरवाही बरतने पर बड़ी कार्रवाई की है। सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर नहीं पहुंचाने और काम में लापरवाही सामने आने पर 13 पटवारियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड (MP Patwari Suspend) कर दिया गया है। वहीं 137 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
समीक्षा बैठक में सामने आई लापरवाही
कलेक्टर ने 8 अक्टूबर को समीक्षा बैठक की थी। इससे पहले 28 सितंबर 2026 को भी वीकली टाइम लिमिट मीटिंग में काम में देरी का मामला उठा था। समीक्षा बैठक और मैदानी स्तर पर मिली जानकारी के आधार पर संबंधित पटवारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी
कलेक्टर प्रतिभा पाल (Sagar Collector) ने साफ किया है कि सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक समय पर और पारदर्शी तरीके से पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। इस काम में लापरवाही मिलने पर जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
कौन-कौन से पटवारी सस्पेंड ?
सस्पेंड हुए पटवारियों में सागर ग्रामीण तहसील से मीना खैरवार और लक्ष्मी जाटव, गढ़ाकोटा से अखिलेश दीक्षित, केसली से राजकुमार गौड़ और भूपेन्द्र राज, खुरई से अजय श्रीवास्तव और गोविन्द राय, मालथौन से पुष्पेन्द्र भदौरिया और महेन्द्र अर्गल, बांदरी से योगेन्द्र प्रताप और बंडा से दिलीप राजा व अभिषेक कोरी शामिल हैं।
ये खबर भी पढ़ें: कौन हैं अजिंक्य शिंदे ? CJP प्रमुख दिपके ने सौंपी प्रोटेस्ट की जिम्मेदारी, वीडियो में कहा- जहां पुलिस रोके, वहीं जंतर-मंतर बना दें
विक्रेता में पटवारी का नाम हटाने की मांग
स्वामित्व योजना (SVAMITVA Scheme) का विरोध कर रहे पटवारी राजभान लोधी ने बताया कि अभी रजिस्ट्री नहीं हुई है। कलेक्टर से बातचीत हुई है। उन्होंने रजिस्ट्री कराने का बोला है। हमने मांग रखी है कि हमारे जिन साथियों को निलंबित और बर्खास्त किया गया है, उन्हें बहाल किया जाए। योजना में विक्रेता के नाम पर राज्य शासन का नाम हो। अभी पटवारी का नाम आ रहा है। आने वाले समय में रजिस्ट्री कोर्ट जाएंगी तो समस्या होगी। पटवारियों की मांग है कि उन्हें कानूनी मामलों से दूर रखा जाए। ड्रोन सर्वे के आधार पर रजिस्ट्री हो रही हैं। ड्रोन सर्वे में गड़बड़ी है। ये योजना पंचायत विभाग की है।
लेखक
![]()