मध्यप्रदेश में पुलिस भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार ने पुलिस विभाग में 9662 पदों पर भर्ती को मंजूरी दे दी है। इनमें सबसे ज्यादा 8500 आरक्षक (GD और चालक) के पद हैं। भर्ती प्रक्रिया के लिए कर्मचारी चयन मंडल (ESB) जल्द वि
.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तीन दिन पहले पुलिस मुख्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में रिक्त पदों को तेजी से भरने के निर्देश दिए थे। इसके बाद गृह विभाग ने विभिन्न श्रेणी के 9662 पदों पर भर्ती की प्रशासनिक स्वीकृति जारी कर दी है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि आगामी महीनों में भी रिक्त पदों की पूर्ति और पदोन्नति की प्रक्रिया जारी रहेगी।
किन पदों पर होगी भर्ती

गृह विभाग ने चार आदेश जारी किए
गृह विभाग ने पुलिस भर्ती के लिए चार अलग-अलग आदेश जारी किए हैं। इनमें कुल 9662 पदों पर भर्ती को मंजूरी दी गई है। सबसे ज्यादा 7500 कॉन्स्टेबल (GD) और 1000 कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) के पद स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा 655 स्टेनो कैडर और 507 सूबेदार व सब-इंस्पेक्टर के पदों पर भी भर्ती होगी।

कर्मचारी चयन मंडल जारी करेगा नोटिफिकेशन
अब कर्मचारी चयन मंडल (ESB) इन पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत विज्ञापन जारी करेगा। नोटिफिकेशन में आवेदन की तारीख, आयु सीमा, योग्यता, परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी।
सरकार का 18 हजार पद भरने का लक्ष्य
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस विभाग में 18 हजार पदों पर भर्ती के निर्देश दिए हैं। वर्तमान में 9662 पदों को मंजूरी मिल चुकी है, जबकि शेष पदों के लिए भी जल्द आदेश जारी किए जाने की तैयारी है। पिछले वर्ष भी सरकार ने 8500 पदों पर भर्ती की स्वीकृति दी थी।
---------------
यह खबर भी पढ़ें
सूबेदार (स्टेनो) और ASI भर्ती का अंतिम रिजल्ट घोषित

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB) ने पुलिस विभाग में सूबेदार (स्टेनो) एवं सहायक उपनिरीक्षक (ASI) भर्ती परीक्षा-2025 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। कुल 500 पदों के लिए आयोजित इस भर्ती में 438 उम्मीदवारों का चयन किया है। कोर्ट के आदेश के कारण 13 प्रतिशत पदों का परिणाम फिलहाल होल्ड रखा है। पढ़ें पूरी खबर
CM ने पूछा- पुलिस भर्ती बोर्ड में क्या दिक्कत:पीएचक्यू में पुलिस अफसरों की मीटिंग में बोले- सुरक्षा में मुस्तैदी रखें
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस मुख्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक के दौरान एक साल बाद भी पुलिस भर्ती बोर्ड का गठन पूरा नहीं होने पर पूछा कि आखिर दिक्कत क्या है। उन्होंने कानून-व्यवस्था मजबूत रखने, त्योहारों और स्वतंत्रता दिवस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में पूरी मुस्तैदी बरतने के निर्देश दिए। साथ ही रिक्त पदों पर भर्ती और पदोन्नति की प्रक्रिया नियमित चलाने, नशामुक्ति अभियान तेज करने तथा उद्योगों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर जोर दिया। पढ़ें पूरी खबर