नाथद्वारा-भाजपा प्रत्याशी ने कांग्रेस उम्मीदवार को दिया समर्थन: सीकर में कांग्रेस प्रत्याशी ने बीजेपी कैंडिडेट को दिया आशीर्वाद; जोधपुर में कांग्रेस ने 25-कार्यकर्ताओं को निकाला - Kota News
Published on 6 सित॰ 2026
नाथद्वारा-भाजपा प्रत्याशी ने कांग्रेस उम्मीदवार को दिया समर्थन:सीकर में कांग्रेस प्रत्याशी ने बीजेपी कैंडिडेट को दिया आशीर्वाद; जोधपुर में कांग्रेस ने 25-कार्यकर्ताओं को निकाला
कोटा8 घंटे पहले
कॉपी लिंक
राजसमंद के नाथद्वारा में निकाय चुनाव की वोटिंग से 3 दिन पहले वार्ड 23 में भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रजापत ने कांग्रेस प्रत्याशी अजय गुर्जर को समर्थन देने का ऐलान किया है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि वे भाजपा के हैं और भाजपा के ही रहेंगे।
उधर, सीकर के वार्ड 15 में पूर्व सभापति व कांग्रेस प्रत्याशी जीवण खां ने प्रचार के दौरान बीजेपी कैंडिडेट सिमरन के सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया। कोटा के वार्ड 54 से बीजेपी प्रत्याशी विवेक राजवंशी और कांग्रेस के मनीष शर्मा ने प्रचार के दौरान एक दूसरे से हाथ मिलाया।
कोटा के वार्ड 64 से बीजेपी प्रत्याशी प्रतिभा सुमन ने ठेले पर मूंगफली सेंकी। कोटा के वार्ड नंबर 33 में रॉयल सनसिटी कॉलोनी के लोगों ने चुनाव में वोटिंग का बहिष्कार कर दिया है। लोगों का आरोप है कि वार्ड में काम नहीं हो रहे हैं।
जोधपुर में कांग्रेस ने चुनाव में खड़े हुए बागी और पार्टी के खिलाफ काम करने वाले 25 कार्यकर्ताओं को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया।
पहले देखिए- निकाय चुनाव से जुड़ी फोटोज…
सीकर के वार्ड 15 में प्रचार के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी जीवण खां ने बीजेपी कैंडिडेट सिमरन को दिया आशीर्वाद।
अजमेर में रोड शो के दौरान सीएम भजनलाल शर्मा।
कोटा के वार्ड 54 से चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी और कांग्रेस के प्रत्याशी आमने-सामने आए तो एक दूसरे से हाथ मिलाया।
कोटा में वार्ड नंबर 64 से बीजेपी प्रत्याशी प्रतिभा सुमन ने सड़क किनारे खड़े ठेले पर मूंगफली सेंकी।
कोटा के वार्ड 56 से बीजेपी प्रत्याशी सोमा अहलूवालिया प्रचार के दौरान बुजुर्गों के सामने दंडवत हो गईं। उनके पति ने भी बुजुर्गों को दंडवत प्रणाम किया।
निर्दलीय प्रत्याशी के ऑफिस के सामने छोड़े कुत्ते
डूंगरपुर के वार्ड 31 में न्यू कॉलोनी स्थित बीजेपी के बागी और निर्दलीय प्रत्याशी सुनील जैन के ऑफिस के सामने शुक्रवार को नगर परिषद के शेल्टर होम की गाड़ी ने करीब 15 कुत्ते छोड़ दिए।
सुनील जैन का आरोप है कि यह सत्ता का खुला दुरुपयोग है। मुझे कमजोर करने की नीयत से यह हथकंडा अपनाया गया है।
डूंगरपुर के वार्ड 31 में बीजेपी के बागी और निर्दलीय प्रत्याशी सुनील जैन के ऑफिस के सामने नगर परिषद के शेल्टर होम की गाड़ी ने कुत्ते छोड़ दिए।
कोटा में वोटर की जगह हनुमानजी की फोटो
कोटा नगर निगम के वार्ड नंबर 29 की वोटर लिस्ट में लापरवाही सामने आई है। इस वार्ड में भाग संख्या-12 में वोटर जगदीश के पिता, मकान नंबर और अन्य डिटेल तो सही है, लेकिन फोटो की जगह हनुमानजी की तस्वीर लगी है।
वोटर लिस्ट में मतदाता का नाम और पता सही है, लेकिन फोटो हनुमानजी की लगी है।
जयपुर में लोगों ने MLA की गाड़ी को घेरा
जयपुर में शनिवार शाम को आमेर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 149 में कांग्रेस प्रत्याशी अंजलि ब्रह्मभट्ट का स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं। हांडीपुरा इलाके में अंजलि के समर्थन में पहुंचे आमेर विधायक प्रशांत सहदेव शर्मा की गाड़ी को लोगों ने घेर लिया। उन्हें काले झंडे दिखाए।
जयपुर के वार्ड नंबर 149 में कांग्रेस प्रत्याशी अंजलि ब्रह्मभट्ट के समर्थन में पहुंचे विधायक प्रशांत सहदेव की गाड़ी को घेरते लोग।
…
यह खबर भी पढ़ें…
भीलवाड़ा में पूर्व मंत्री सहित 2 नेता चुनाव से गायब:अजमेर में वासुदेव देवनानी को चुनौती, कोटा में बिरला और धारीवाल-गुंजल की प्रतिष्ठा दांव पर
…
पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
.
अपडेट्स
02:04 PM6 सितम्बर 2026
कॉपी लिंक
बाड़मेर में RLP प्रत्याशी की रैली में ट्रैक्टर ने दो महिलाओं को कुचला
बाड़मेर शहर के वार्ड संख्या 13 स्थित करमूजी के मोहल्ले में रविवार शाम 5 बजे चुनाव प्रचार के दौरान हादसा हो गया। रैली में चल रहे ट्रैक्टर ने 2 महिलाओं को कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल महिलाओं को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।
दरअसल, आरएलपी प्रत्याशी नवीन कुमार जैन की समर्थन में रैली निकाली जा रही थी। रैली में चल रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और आगे चल रही 2 महिलाओं कुचलते हुए एक घर में घुस गया। हादसे में झमुदेव (52) पत्नी गौतमचंद और पपुदेवी पत्नी मूलचंद निवासी जैन न्याति न्योरा गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है।
भाजपा नेताओं ने ड्राइवर पर शराब के नशे में होने का आरोप लगाया है। पूर्व विधायक मेवाराम जैन ने कहा- दोनों महिलाओं की हालत गंभीर है। शहर की गलियां सकड़ी हैं। इसमें ट्रैक्टर से प्रचार करना सही नहीं है। जांच होनी चाहिए।
12:45 PM6 सितम्बर 2026
कॉपी लिंक
सीएम बोले- बीकानेर की जनता ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने जा रही है
बीकानेर में सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा- बीकानेर की जनता और राजस्थान की जनता डबल इंजन की सरकार से ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने जा रही है। जनता को पता है कि बीकानेर को विकसित बीकानेर, राजस्थान को विकसित राजस्थान बनाना है तो ट्रिपल इंजन की सरकार बनानी होगी। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हमारा काम हो रहा है। विकसित बीकानेर होगा तो विकसित राजस्थान होगा और फिर विकसित भारत होगा।
12:20 PM6 सितम्बर 2026
कॉपी लिंक
नाथद्वारा में भाजपा प्रत्याशी ने कांग्रेस उम्मीदवार को दिया समर्थन
नाथद्वारा निकाय चुनाव के मतदान से महज 3 दिन पहले वार्ड 23 में भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रजापत ने कांग्रेस प्रत्याशी अजय गुर्जर को समर्थन देने का ऐलान किया है।
दिनेश प्रजापत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा- मैं जीत भी जाऊंगा तो मेरी सुनवाई नहीं होगी। जबकि अजय गुर्जर जनता की समस्याओं को समझने के साथ उन्हें उचित मंच तक पहुंचाकर उनके समाधान के लिए प्रयास करने का दम रखते हैं। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि वे भाजपा के हैं और भाजपा के ही रहेंगे। उन्होंने कहा- नाथद्वारा का विकास मंदिर मंडल और नगर पालिका, दोनों के संयुक्त प्रयासों से बेहतर तरीके से हो सकता है। प्रजापत ने कहा कि वे किसी के दबाव में नहीं हैं, बल्कि "श्रीजी बावा के प्रभाव में हैं।"
12:14 PM6 सितम्बर 2026
कॉपी लिंक
बीकानेर शहर में सीएम का रोड शो
बीकानेर शहर के भीतरी क्षेत्र में मुख्यमंत्री पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री का काफिला शहर की तंग गलियों से निकल रहा है। मुख्यमंत्री के साथ सभी वरिष्ठ नेता भी हैं। बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानन्द व्यास भी मुख्यमंत्री के काफिले के साथ चल रहे हैं।
12:12 PM6 सितम्बर 2026
कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बीकानेर पहुंचे
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रविवार को बीकानेर पहुंचे। नाल हवाई अड्डे पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल सहित कई भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे पुष्करणा स्टेडियम पहुंचे। जहां से सनरूफ कार में सवार होकर रोड शो के लिए निकल गए।
10:43 AM6 सितम्बर 2026
कॉपी लिंक
सीकर- घोड़े पर बैठकर प्रचार
सीकर के वार्ड 55 में RLP प्रत्याशी राजू देवी काजला के समर्थन में उनके बेटे घोड़े पर बैठकर प्रचार कर रहे हैं।
10:14 AM6 सितम्बर 2026
कॉपी लिंक
सीकर: कांग्रेस प्रत्याशी ने बीजेपी कैंडिडेट को दिया आशीर्वाद
सीकर के वार्ड 15 में पूर्व सभापति व कांग्रेस प्रत्याशी जीवण खां और भाजपा उम्मीदवार सिमरन प्रचार के दौरान एक जगह मिले। जीवण खां ने सिमरन के सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया।
09:59 AM6 सितम्बर 2026
कॉपी लिंक
कोटा में बीजेपी प्रत्याशी ने ठेले पर मूंगफली सेंकी
कोटा में वार्ड नंबर 64 से बीजेपी प्रत्याशी प्रतिभा सुमन प्रचार के दौरान सड़क किनारे मूंगफली के ठेले पर पहुंची और दुकानदार से आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने वहां खडे़ होकर मूंगफली सेंकी।
09:45 AM6 सितम्बर 2026
कॉपी लिंक
जोधपुर: कांग्रेस ने बागियों सहित 25 कार्यकर्ताओं को निकाला
कांग्रेस ने जोधपुर नगर निगम चुनाव में पार्टी के बागियों और उनका सहयोग करने वाले कार्यकर्ताओं के खिलाफ एक्शन लिया है।
पार्टी के जिला संगठन महामंत्री कुश गहलोत ने बताया- निगम चुनाव में खड़े हुए बागी और पार्टी के खिलाफ काम करने वाले 25 कार्यकर्ताओं को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया।
इनमें पूर्व मंडल अध्यक्ष, पूर्व पार्षद सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हैं।
09:33 AM6 सितम्बर 2026
कॉपी लिंक
कोटा में बुजुर्गों के सामने दंडवत हो गईं प्रत्याशी
कोटा के वार्ड 56 से बीजेपी प्रत्याशी सोमा अहलूवालिया प्रचार के दौरान बुजुर्गों के सामने दंडवत हो गईं। इस दौरान उनके साथ मौजूद पति योगेश अहलूवालिया ने भी बुजुर्गों को दंडवत प्रणाम किया। योगेश पूर्व पार्षद हैं।
08:28 AM6 सितम्बर 2026
कॉपी लिंक
सीएम बोले-कांग्रेस ने देश को लूटा, हम उनका बैंड बजाकर रहेंगे
अजमेर के गांधी भवन पर सीएम का रोड शो पूरा हुआ। यहां सीएम ने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने देश-प्रदेश को लूटा है। हम उनका बैंड बजाकर रहेंगे।
संबोधन के बाद अब मुख्यमंत्री होटल मेरवाड़ा एस्टेट के लिए रवाना गए। यहां पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे।
08:14 AM6 सितम्बर 2026
कॉपी लिंक
कोटा- बीजेपी-कांग्रेस के प्रत्याशियों ने एक दूसरे से हाथ मिलाया
कोटा के वार्ड 54 से बीजेपी प्रत्याशी विवेक राजवंशी और कांग्रेस के मनीष शर्मा प्रचार के दौरान आमने-सामने आए तो दोनों ने एक दूसरे से हाथ मिलाया।
इस दौरान दोनों के कार्यकर्ताओं ने भी हाथ मिलाया, गले लगे और फिर प्रचार के लिए आगे निकल गए।
08:12 AM6 सितम्बर 2026
कॉपी लिंक
कोटा में लोगों ने किया चुनाव का बहिष्कार
कोटा के वार्ड नंबर 33 में रॉयल सनसिटी कॉलोनी के लोगों ने चुनाव में वोटिंग का बहिष्कार कर दिया है।
लोगों का आरोप है कि वार्ड में काम नहीं हो रहे हैं, ऐसे में हम वोटिंग नहीं करेंगे। इस इलाके में 500 वोटर हैं।
07:44 AM6 सितम्बर 2026
कॉपी लिंक
सीएम बोले- हम युवाओं के लिए काम कर रहे
सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा- डबल इंजन की सरकार है और तीसरा इंजन जुडे़गा तो जरूर फायदा होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जिस तरह राजस्थान का विकास हुआ है, ये उसी का विश्वास है।
सीएम ने कहा कि जब हम सरकार में आए तो हमने कहा था कि हम चार लाख युवाओं को सरकारी और 6 लाख को प्राइवेट नौकरी देंगे।
हमने 1 लाख 89 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी दी है और साढ़े 4 लाख युवाओं को प्राइवेट सेक्टर में नौकरी दी है। हम युवाओं के लिए काम कर रहे हैं।
07:29 AM6 सितम्बर 2026
कॉपी लिंक
अलवर में बीजेपी-कांग्रेस की महिला प्रत्याशियों पर कोई केस नहीं
अलवर नगर निगम चुनाव में इस बार निकाय प्रमुख यानी मेयर का पद महिला के लिए आरक्षित है। अलवर को पहली बार महिला मेयर मिलेगी।
इसके कारण बीजेपी और कांग्रेस ने 56 महिला प्रत्याशी उतारी हैं। खास बात यह है कि इनमें से एक भी महिला के खिलाफ कोई भी आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं है।
वहीं पार्टियों के अलावा 79 निर्दलीय महिला प्रत्याशियों पर भी एक भी केस दर्ज नहीं है।
07:25 AM6 सितम्बर 2026
कॉपी लिंक
सीएम भजनलाल पहुंचे अजमेर
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अजमेर पहुंच गए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
06:55 AM6 सितम्बर 2026
कॉपी लिंक
डूंगरपुर में निर्दलीय प्रत्याशी के ऑफिस के सामने नगर परिषद ने छोड़े कुत्ते
डूंगरपुर के वार्ड 31 में न्यू कॉलोनी स्थित बीजेपी के बागी और निर्दलीय प्रत्याशी सुनील जैन के चुनावी कार्यालय के ठीक सामने नगर परिषद के शेल्टर होम की गाड़ी ने 10 से 15 कुत्ते छोड़ दिए। मामला 4 सितंबर का है।
स्थानीय लोगों ने मौके पर ही कड़ा विरोध दर्ज कराया। विरोध के बावजूद गाड़ी का ड्राइवर आनन-फानन में कुत्तों को छोड़कर वहां से रवाना हो गया।
सुनील जैन का आरोप है कि यह सत्ता का खुला दुरुपयोग है। मुझे कमजोर करने की नीयत से यह हथकंडा अपनाया गया है।
05:39 AM6 सितम्बर 2026
कॉपी लिंक
अजमेर और बीकानेर में रोड शो करेंगे सीएम
सीएम भजनलाल शर्मा अजमेर में रोड शो करेंगे। वे होटल मेरवाड़ा एस्टेट में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संवाद भी करेंगे।
सीएम दोपहर 3 बजे से बीकानेर में भी रोड शो करेंगे। यह रोड शो बीकानेर के नत्थूसर गेट से जूनागढ़ तक रहेगा।
खबरें और भी हैं...
बात खरी है
पूर्व विधायक ने दी 'शादी' वाली गारंटी: ‘लापता भाजपा प्रत्याशी’ दिल्ली में मिला; जन्माष्टमी पर दिखी 'समरसता'2:03
कॉपी लिंक
शेयर
बीटेक और फिजियोथेरेपी स्टूडेंट निकले ‘बॉस स्कैम’ के मास्टरमाइंड: कंपनी के डायरेक्टर बनकर 6.80 करोड़ ठगे, टारगेट पर थे हाईप्रोफाइल बिजनेसमैन
1:36
कॉपी लिंक
शेयर
ग्राउंड रिपोर्ट
भीलवाड़ा में पूर्व मंत्री सहित 2 नेता चुनाव से गायब: अजमेर में वासुदेव देवनानी को चुनौती, कोटा में बिरला और धारीवाल-गुंजल की प्रतिष्ठा दांव पर2:48
कॉपी लिंक
शेयर
चित्तौड़गढ़ जिले में 3 घंटे में 2 इंच बरसात: धौलपुर-दौसा में मकान ढहे; झालावाड़ में भारी बारिश की चेतावनी, कल स्कूलों की छुट्टी