Mirzapur The Movie: 2 करोड़ की एडवांस बुकिंग, बिहार नहीं यहां बिके सबसे ज्यादा टिकट, कालीन भैया का क्रेज

Published on 1 सित॰ 2026

Mirzapur The Movie: मिर्जापुर: द मूवी थियेटर्स में रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है. इसी बीच फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है. फैंस को जल्द ही कैलीन भैया, गुड्डू पंडित का भौकान देखने को मिलेगा.

Mirzapur The Movie Advance Booking: मिर्जापुर द मूवी ने एडवांस बुकिंग में कमाए इतने करोड़

sacnilk के मुताबिक 1 सितंबर को 2 बजे तक मिर्जापुर द मूवी ने 2 डी में 3003 शोज के साथ 32 हजार 446 टिकट बेचे. जिसके बाद 1.02 करोड़ तक पहुंच गई है. वहीं ब्लॉक सीट के साथ पंकज त्रिपाठी की मूवी ने 2.07 करोड़ कमा डाले. Mirzapur The Movie Ticket Price: कितने में मिल रहे हैं.

मिर्जापुर द मूवी एडवांस बुकिंग
मिर्जापुर द मूवी एडवांस बुकिंग

मिर्जापुर द मूवी के टिकट्स

‘मिर्जापुर: द मूवी’ के टिकटों की कीमत हर शहर और हर सिनेमाघर में अलग-अलग है. रांची की बात करें तो पंकज त्रिपाठी की फिल्म के टिकट्स 200 से शुरू होकर 600 तक मिल रहे हैं. दिल्ली जैसे शहर में तो 1800 तक के टिकट भी बिक रही हैं.

View on Instagram

बिहार नहीं दिल्ली में दिखा मिर्जापुर द मूवी का तगड़ा क्रेज

मिर्जापुर: द मूवी के सबसे ज्यादा टिकट दिल्ली में बिके हैं, जो 512 शोज के लिए 23.18 लाख है. इसके बाद महाराष्ट्र है, जिसने 574 शोज में 17.54 लाख की कमाई की. बिहार में मूवी ने 3.98 लाख का कलेक्शन किया. अली फजल स्टारर फिल्म को टॉक्सिक, हनुमान अंश से बॉक्स ऑफिस पर टक्कर मिलेगी.

Mirzapur The Movie gets A Certificate: ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ए सर्टिफिकेट

एक्सेल एंटरटेनमेंट और अमेजन एमजीएम स्टूडियोज की ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को सिनेमाघरों में रिलीज से पहले केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड यानी सीबीएफसी ने ‘ए’ सर्टिफिकेट दिया है. हालांकि फिल्म में कई कट्स भी लगे हैं.

View on Instagram

Mirzapur The Movie Star Cast: मिर्जापुर द मूवी में दिखेंगे ये स्टार्स

'मिर्जापुर: द मूवी' को फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के एक्सेल एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है. इसी नाम की सुपरहिट वेब सीरीज पहले ही भौकाल मचा चुकी है. फिल्म में सीरीज के कई पॉपुलर चेहरे एक बार फिर अपने आइकॉनिक किरदारों में नजर आएंगे. इनमें पंकज त्रिपाठी यानी कालीन भैया, अली फजल यानी गुड्डु पंडित, दिव्येंदु यानी मुन्ना भैया, रसिका दुग्गल यानी बीना त्रिपाठी, श्वेता त्रिपाठी यानी गोलू, श्रिया पिलगांवकर यानी स्वीटी और हर्षिता गौड़ यानी डिम्पी शामिल हैं. इसके अलावा शीबा चड्ढा, रवि किशन और जीतेंद्र कुमार, राजेश तैलंग और कुलभूषण खरबंदा भी फिल्म के स्टार कास्ट का हिस्सा होंगे