Maternal Uncle Gold Ring Scheme: बच्चे के पैदा होते ही मिलेगी 'सोने की अंगूठी'.. 15 सितम्बर से शुरू होगी योजना, CM ने किया बड़ा ऐलान

Published on 15 अग॰ 2026

चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर चेन्नई के फोर्ट सेंट जॉर्ज से कई जनहितैषी और अहम घोषणाएं कीं। (Maternal Uncle Gold Ring Scheme) अपने पहले स्वतंत्रता दिवस भाषण में मुख्यमंत्री ने नवजात बच्चों के लिए गोल्ड रिंग गिफ्ट स्कीम शुरू करने का ऐलान किया है। इस योजना पर करीब 755.83 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

15 सितम्बर से लागू होगी योजना

मुख्यमंत्री विजय ने बताया कि यह योजना 15 सितंबर से शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार नवजात बच्चों के लिए इस योजना को लागू करने की दिशा में काम कर रही है।

स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री ने राज्य सचिवालय में तिरंगा फहराया और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी। (Maternal Uncle Gold Ring Scheme) उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी स्वतंत्रता सेनानियों को वह नमन करते हैं।

Join Our Whatsapp Group

भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई पर जोर

मुख्यमंत्री विजय ने अपने संबोधन में भ्रष्टाचार को खत्म करने को भी सरकार की प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार से मुक्ति भी आजादी का ही एक रूप है और उनकी सरकार इस दिशा में लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ऐसे कदम उठा रही है, जिससे सरकारी रेवेन्यू निजी लोगों के हाथों में जाने से रोका जा सके। विजय ने कहा कि उनकी सरकार तमिलनाडु के अधिकारों को नुकसान पहुंचाने वाली नीतियों का विरोध जारी रखेगी। हालांकि, राज्य के हित में केंद्र सरकार के साथ प्रशासनिक सहयोग भी बनाए रखा जाएगा।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

उन्होंने कहा कि जब लोगों को यह महसूस होता है कि उनके साथ गुलामों जैसा व्यवहार हो रहा है, तब उनमें एकता की भावना पैदा होती है। (Maternal Uncle Gold Ring Scheme) उनके मुताबिक जाति और धर्म के भेदभाव को खत्म कर सभी लोगों का एकजुट होना ही सच्ची आजादी है। कार्यक्रम में अभिनेता त्रिशा, मुख्यमंत्री विजय के पिता चंद्रशेखर और तमिलनाडु सरकार के कई मंत्री भी मौजूद रहे।

News Alert ! On September 15, gold ring gift scheme for new-borns will be launched at a cost of Rs 755.83 cr: TN CM Vijay in his I-Day address.

— Press Trust of India (@PTI_News) August 15, 2026

इन्हें भी पढ़ें:

थोक महंगाई नौ महीने बाद पहली बार घटी, जुलाई में 9.78 प्रतिशत पर

कंबोडिया स्थित साइबर ठगी गिरोह का ठाणे पुलिस ने किया पर्दाफाश, आठ पर मामला दर्ज

एफटीए साझेदार देशों को भारत के निर्यात में जून तिमाही में मजबूत वृद्धि

उप्र : कांस्टेबल की पत्नी ने पति की राइफल से गोली मारकर खुदकुशी की

स्वतंत्रता के समय मोदी प्रधानमंत्री रहे होते तो भारत को कोई नुकसान नहीं होता : आदित्यनाथ