Maruti Suzuki Discount: सितंबर 2026 में मारुति अपनी नेक्सा गाड़ियों पर जबरस्त ऑफर दे रही है जिसमें 3 लाख रुपए तक के फायदे मिल रहे हैं।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Maruti Suzuki Grand Vitara पर सितंबर 2026 में 3.10 लाख रुपए का डिस्काउंट मिल रहा है। Maruti Suzuki की प्रीमियम कार पोर्टफोलियो जिसमें Baleno, Maruti Suzuki Invicto, Fronx और Grand Vitara शामिल हैं, कंपनी के Nexa शोरूम के माध्यम से ही बिकती है। आइए जानते हैं कि सितंबर 2026 में किस गाड़ी पर कितने का ऑफर मिल रहा है।
Maruti Suzuki Fronx डिस्काउंट
सितंबर 2026 में मिलने वाले ऑफर्स में Maruti Suzuki Fronx भी शामिल है। इस महीने Fronx के टर्बो वेरिएंट्स पर सबसे ज्यादा फायदे मिल रहे हैं जिसकी कुल वैल्यू 20,000 रुपए है। इसमें 15,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस या 10,000 रुपए का स्क्रैपेज इंसेंटिव और 5,000 रुपए का कैश डिस्काउंट शामिल है।
Maruti Suzuki Jimny पर ऑफर
Maruti Suzuki Jimny देश में उपलब्ध सबसे बेहतरीन ऑफ-रोड SUV में से एक है। पिछले महीने की तरह ही, सितंबर 2026 में Maruti Suzuki Jimny पर 35,000 रुपए तक के अधिकतम फायदे दिए जा रहे हैं जो इस ऑफ-रोड SUV के सभी वेरिएंट्स के लिए है।
Maruti Suzuki XL6
इस प्रीमियम 6-सीटर वर्जन पर इस महीने 50,000 रुपए तक के फायदे मिल रहे हैं और यह ऑफर इस MPV के सभी पेट्रोल और CNG वेरिएंट्स पर उपलब्ध है। देश में इस प्रीमियम MPV की एक्स-शोरूम कीमत 11.52 लाख रुपए से लेकर 14.48 लाख रुपए के बीच है।
Maruti Suzuki Grand Vitara
Grand Vitara इस महीने 3.10 लाख रुपए के फायदे के साथ टॉप पर है जो इसके सभी वेरिएंट्स पर उपलब्ध है। इस ऑफर में 75,000 रुपए तक का एक्सचेंज बोनस या 45,000 रुपए का स्क्रैपेज बोनस, 30,000 रुपए तक का लॉयल्टी बोनस और 20,000 रुपए तक का कॉर्पोर्ट ऑफर शामिल है। Grand Vitara के स्ट्रॉंग हाइब्रि़ड वेरिएंट्स पर जीरो रोड टैक्स का फायदा मिल रहा है और कंपनी 5 साल की फ्री एक्सटेंडेड वारंटी भी दे रही है।
Invicto पर कितना डिस्काउंट
Invocto पर भी सितंबर 2026 में शानदार फायदे मिल रहे हैं। Maruti Suzuki की इस 7-सीटर MPV पर इस महीने 1 लाख रुपए तक का अधिकतम फायदा मिल रहा है। यह ऑफर इस MPV के सभी वेरिएंट्स पर उपलब्ध है। Maruti Suzuki Invicto की एक्स-शोरूम कीमत 24.97 लाख रुपए से 28.60 लाख रुपए तक है।