Sep 01, 2026 06:18 am ISTलाइव हिन्दुस्तान

मुख्य बातें
- LPG Price Today: आज 1 सितंबर से दिल्ली में 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 9.50 रुपये महंगा होकर 2747.50 रुपये का हो गया है
- पहले 2738 रुपये का था
- चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर 2916.50 रुपये का हो गया है
- अभी कल तक यह 2906 रुपये का था

LPG सिलेंडर के आज 1 सितंबर के रेट जारी हो गए हैं।
LPG Price 1 September: आज सितंबर के पहले ही दिन एलपीजी उपभोक्ताओं को झटका लगा है। आज 1 सितंबर को जारी नए रेट के मुताबिक घरेलू एलपीजी सिलेंडर के भाव में कोई बदलाव नहीं है। जबकि, 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के रेट बढ़ गए है। जम्मू-कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी और गुजरात से लेकर पूर्वोत्तर राज्यों तक में कमर्शियल सिलेंडर के रेट 9.50 रुपये बढ़े हैं।
वहीं, 5 किलो वाले सिलेंडरों में सामान्य LPG Cylinder का रेट ₹349.50 पर स्थिर है और XTRALITE भी ₹339 पर बरकरार है। हालांकि 5 Kg Non-Domestic Filled Cylinder ₹762 से बढ़कर ₹764 हो गया है।
एलपीजी प्राइस दिल्ली
इंडियन ऑयल के मुताबिक आज 1 सितंबर से दिल्ली में 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 9.50 रुपये महंगा होकर 2747.50 रुपये का हो गया है। पहले 2738 रुपये का था। चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर 2916.50 रुपये का हो गया है। अभी कल तक यह 2906 रुपये का था।
सबसे सस्ता और सबसे महंगा एलपीजी सिलेंडर
बता दें सबसे सस्ता सिलेंडर चाहे वह घरेलू हो या कमर्शियल मुंबई में है। यहां घरेलू सिलेंडर 941.50 रुपये और कमर्शियल 2701 रुपये है। अगस्त में यहां कमर्शियल सिलेंडर 2,691.50 रुपये का था। आज यहां भी 9.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
एलपीजी सिलेंडर आज सबसे महंगा लेह में है। यहां घरेलू रसोई गैस की कीमत 1179 रुपये है। जबकि, कमर्शियल सिलेंडर 3385.50 रुपये है। यहां आज कमर्शियल सिलेंडर 9.50 रुपये महंगा हुआ है। दिल्ली में घरेलू सिलेंडर 942 रुपये ही मिल रहा है।
मोदी सरकार के कार्यकाल में कैसा रहा सितंबर
इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर दिए गए आंकड़ों के मुताबिक 2014 से 2026 के बीच दिल्ली में 1 अगस्त से 1 सितंबर के दौरान 6 बार 19 किलो वाला कमर्शियल LPG सिलेंडर सस्ता हुआ और 6 बार महंगा।, जबकि एक साल कीमत लगभग स्थिर रही।
13 साल का पूरा हिसाब, सितंबर में कमर्शियल सिलेंडर के दिल्ली के रेट
2014 में ₹32.50 सस्ता
2015 में ₹41 सस्ता
2016 में कोई बदलाव नहीं
2017 में ₹115 महंगा
2018 में ₹47 महंगा
2019 में ₹50.50 महंगा
2020 में ₹2 सस्ता
2021 में ₹70 महंगा
2022 में ₹91.50 सस्ता
2023 में ₹157.50 सस्ता
2024 में ₹39 महंगा
2025 में ₹51.50 सस्ता
2026 में ₹9.50 महंगा
क्या कहता है 13 साल का ट्रेंड?
इन आंकड़ों से साफ है कि अगस्त से सितंबर कमर्शियल LPG के लिए किसी एक दिशा में जाने वाला महीना नहीं रहा है। 12 साल में कीमत छह बार घटी और पांच बार बढ़ी।सबसे बड़ा झटका 2017 में ₹115 की बढ़ोतरी के रूप में आया, जबकि सबसे बड़ी राहत 2023 में ₹157.50 की कटौती के रूप में मिली।
यानी 19 किलो कमर्शियल LPG की कीमतों का अगस्त-सितंबर ट्रेंड बताता है कि हर साल पहली सितंबर को होने वाला बदलाव एक जैसा नहीं होता। कभी सितंबर कारोबारियों के लिए महंगाई लेकर आया, तो कभी सिलेंडर की कीमत में ₹100 से ज्यादा की राहत भी मिली।
लेखक के बारे में
Drigraj Madheshia
दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें
See Less