Aug 15, 2026 10:01 am ISTलाइव हिन्दुस्तान
मुख्य बातें
- LPG Price Today: आज 15 अगस्त को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है
- आखिरी बार सिलेंडर के दाम 1 अगस्त को कम हुए थे

LPG Price Today: एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है।
LPG Price Today: एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में लगातार दो महीने कटौती देखने को मिली है। 1 अगस्त को कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का दाम 209 रुपये तक कम कर दिया गया था। इससे पहले 1 जुलाई को कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 179 रुपये की गिरावट देखने को मिली थी। हालांकि, आज 15 अगस्त को सिलेंडर के दाम में कोई भी गिरावट नहीं देखने को मिली है। कीमतें 1 अगस्त के स्तर पर ही बरकरार है। आइए जानते हैं कि देश अलग-अलग शहरों में क्या रेट चल रहा है।
घरेलू सिलेंडर का क्या है दाम (Domestic LPG Cylinder price)
दिल्ली - 942 रुपये
कोलकाता - 968 रुपये
मुंबई - 941.50 रुपये
चेन्नई - 957.50 रुपये
गुरुग्राम - 950.50 रुपये
बेंगलुरू - 944.50 रुपये
भुवनेश्वर - 968 रुपये
चंडीगढ़ - 951.50 रुपये
हैदराबाद - 994 रुपये
जयपुर - 945.50 रुपये
लखनऊ - 979.50 रुपये
पटना - 1031.50 रुपये
तिरुअनंतपुरम् - 951 रुपये
कॉमर्शियल सिलेंडर का क्या रेट (Commercial LPG Cylinder price)
दिल्ली - 2738 रुपये
कोलकाता - 2872.50 रुपये
मुंबई - 2691.50 रुपये
चेन्नई - 2906 रुपये
गुरुग्राम - 2755 रुपये
नोएडा - 2738 रुपये
बेंगलुरू - 2821 रुपये
भुवनेश्वर - 2908 रुपये
चंडीगढ़ - 2760 रुपये
हैदराबाद - 2765.50 रुपये
लखनऊ - 2860.50 रुपये
पटना - 3018 रुपये
तिरुअनंतपुरम् - 2774 रुपये
दो बार बढ़ा है घरेलू सिलेंडर का दाम (LPG Price hike news)
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध की वजह से दो बार घरेलू सिलेंडर के दाम को बढ़ाया है। पहली बार कीमतों में 7 मार्च को इजाफा किया गया था। तब दाम 60 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ा दिया गया था। दूसरी बार कीमतों को जून में बढ़ाया गया था। इस बार 29 रुपये घरेलू सिलेंडर महंगा हो गया था।
एलीपीजी सिलेंडर बुकिंग के नियम क्या हैं (New LPG booking rule)
केंद्र सरकार ने युद्ध की वजह से देश में एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति बनी रहे इसके लिए बुकिंग के नियमों में बदलाव कर दिया है। अब एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में 45 दिन है। यानी उससे पहले बुकिंग नहीं होगी। इसके अलावा कालाबाजारी रोकने के लिए बुकिंग और डिलीवरी की प्रक्रिया को ओटीपी आधारित कर दिया है। बिना ओटीपी के गैस सिलेंडर की ना तो बुकिंग हो पाएगी ना ही डिलीवरी होगी।
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singh
तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।
