Love And War: रणबीर कपूर की 'लव एंड वॉर' के लिए मेकर्स की बड़ी प्लानिंग, बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा टीजर

Published on 7 सित॰ 2026

Love And War: रणबीर कपूर की 'लव एंड वॉर' के लिए मेकर्स की बड़ी प्लानिंग, बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा टीजर

रणबीर कपूर की 'लव एंड वॉर'

Love And War Udpate: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर लंबे समय से अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ को लेकर सुर्खियों का हिस्सा हैं. इसी साल 6 नवंबर को उनकी ये फिल्म विदेशों में रिलीज होने वाली है. वहीं भारत में ये फिल्म दिवाली के मौके पर 8 नवंबर को रिलीज होगी. इसके अलावा फैंस को रणबीर की एक और फिल्म का इंतजार है, जिसका टाइटल है ‘लव एंड वॉर’. ये फिल्म साल 2027 में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली, लेकिन उससे पहले पर्दे पर इस पिक्चर का टीजर देखने को मिलने वाला है.

खबर है कि डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ‘लव एंड वॉर’ का टीजर ‘रामायण’ के साथ ही अटैच करके दिखाने की तैयारी में हैं. मिड डे की एक रिपोर्ट की मानें तो पहले 28 सितंबर को रणबीर के बर्थडे पर ही मेकर्स का प्लान टीजर रिलीज करने का था. हालांकि, सितंबर के पहले हफ्ते में ही इस फिल्म की शूटिंग पूरी हुई है. ऐसे में 28 सितंबर तक टीजर रिलीज नहीं हो पाएगा.

‘रामायण’ के साथ ‘लव एंड वॉर’ का टीजर

रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से ये भी कहा गया कि अब संजय लीला भंसाली ने ‘लव एंड वॉर’ का टीजर ‘रामायण’ के साथ सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज करने का फैसला किया है. पर मेकर्स उनके बर्थडे पर टीजर नहीं, लेकिन फिल्म से जुड़ा कोई न कोई असेट रिलीज करेंगे. फिलहाल इस बारे में ऑफिशियल ऐलान का इंतजार है. ‘लव एंड वॉर’ में रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट और विकी कौशल भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं.

‘लव एंड वॉर’ रिलीज डेट

‘लव एंड वॉर’ 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. शुरुआत में ये फिल्म क्रिसमस 2025 पर ही रिलीज होने के लिए तय थी. हालांकि, मेकर्स ने इसे पोस्टपोन कर दिया था. उसके बाद कई बार रिपोर्ट्स के हवाले से खबर आई कि मेकर्स इसे साल 2026 पर रिलीज कर सकते हैं. हालांकि, मेकर्स ने इसे अगले साल रिलीज करने का फैसला किया है.

ये भी पढ़ें-

150 करोड़ से 30 करोड़ पर आई टॉक्सिक! ओटीटी से लगा यश को बड़ा झटका

महाराणा प्रताप का अपमान है रिलीज के साथ ही विवादों में मिर्जापुर फिल्म, शूरवीर के ऑरिजनल सिंगर ने लगाए आरोप

बहरहाल, अगर बात ‘रामायण’ की करें तो इसमें रणबीर भगवान राम के रोल में नजर आने वाले हैं. ये दो पार्ट की फिल्म है. पहला पार्ट इस साल दिवाली पर रिलीज हो रहा है और दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली पर ही आएगा. इसमें उनके साथ यश, साई पल्लव, सनी देओल, रवि दुबे, रुकुलप्रीत सिंह समेत और भी कई सितारे हैं.

इसराफिल

इसराफिल

ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मदेरियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."

Read More

google button