‘Lock Upp 2’ की विनर Shreya Kalra ने अपनी जीत को ‘अनडिजर्विंग’ और शो को बायस्ड बताने वालों को करारा जवाब दिया। उन्होंने री-एंट्री और सीक्रेट रूम का जिक्र किया।
Shreya Kalra का ‘अनडिजर्विंग’ कहने वालों को करारा जवाब
- Published: 15 Aug 2026, 09:55 AM IST
- Last Updated: 15 Aug 2026, 09:55 AM IST
Shreya Kalra Lock Upp 2: Netflix के रियलिटी शो ‘Lock Upp: Sach Ya Saza’ का दूसरा सीजन खत्म हो चुका है, लेकिन शो को लेकर चर्चाएं अभी भी जारी हैं। शो की विनर Shreya Kalra इन दिनों अपनी जीत को लेकर हो रही ट्रोलिंग पर जवाब देने की वजह से सुर्खियों में हैं। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने श्रेया की जीत पर सवाल उठाते हुए उन्हें ‘अनडिजर्विंग’ बताया और शो को बायस्ड तक कहा। अब श्रेया ने एक वीडियो के जरिए ऐसे लोगों को करारा जवाब दिया है।
फैंस के सवालों का दिया जवाब
श्रेया कालरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह फैंस के सवालों के जवाब देती नजर आईं। वीडियो में उनसे शो से जुड़े कई मजेदार सवाल पूछे गए। एक यूजर ने पूछा कि क्या कंटेस्टेंट्स को सच में सर्वाइवल ट्रे पर रहना पड़ता था। इस पर श्रेया ने बताया कि हां, उन्हें वास्तव में वहीं रहना पड़ता था। उन्होंने कहा कि शुरुआत में उन्हें भी लगता था कि शायद उन्हें किसी दूसरे कमरे में ले जाकर अच्छा खाना दिया जाएगा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।
वहीं, एक यूजर ने श्रेया से उनकी ग्लोइंग स्किन का राज पूछा। इसके जवाब में उन्होंने एक सीरम दिखाया और बताया कि वह इसका इस्तेमाल करती हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि उनकी स्किन हमेशा से ऐसी ही रही है।
‘अनडिजर्विंग विनर’ कहने वालों को जवाब
इसके बाद श्रेया से उनकी जीत को लेकर सवाल किया गया। यूजर ने उन्हें ‘अनडिजर्विंग विनर’ बताते हुए शो को बायस्ड कहा था। इस पर श्रेया ने बिना किसी झिझक के जवाब दिया, “आप बताइए, मैं नहीं तो कौन?” इसके बाद उन्होंने शो में दूसरे कंटेस्टेंट्स को मिले फायदों का जिक्र करते हुए ट्रोलर्स से सवाल किया। श्रेया ने कहा, “तब लोगों ने क्यों नहीं बोला शो बायस्ड है, जब लोगों की दोबारा एंट्री हुई?”
‘तब क्यों नहीं कहा शो बायस्ड है?’
श्रेया ने आगे कहा, “तब लोगों ने क्यों नहीं बोला कि बायस्ड है शो, जब उनको सीक्रेट रूम में रखा गया?” उन्होंने यह भी सवाल किया कि जब उनसे एक फायदा लेकर किसी दूसरे कंटेस्टेंट को दे दिया गया, तब लोगों ने शो को बायस्ड क्यों नहीं कहा। अपनी बात खत्म करते हुए श्रेया ने कहा, “तब लोगों ने क्यों नहीं बोला? माइक ड्रॉप हो चुका है दोस्तों।”
पहले Farah Khan भी दे चुकी हैं जवाब
गौरतलब है कि श्रेया से पहले शो की होस्ट Farah Khan भी ‘बायस्ड’ होने के आरोपों पर सफाई दे चुकी हैं। फराह ने कहा था कि वह कंटेस्टेंट्स की कहानियों से जुड़ जाती हैं, क्योंकि उन्हें रियलिटी शोज काफी पसंद हैं। श्रेया की जीत के बाद फराह ने उनसे यह भी पूछा था कि क्या दोनों की शो से पहले कभी मुलाकात हुई थी। श्रेया के ‘नहीं’ कहने पर फराह ने बताया था कि उन्हें बाद में पता चला कि श्रेया का YouTube से जुड़ा काम उसी टीम Qyuki से जुड़ा है, जिससे उनकी कंपनी भी जुड़ी हुई है।
यह भी पढ़े- गोविंदा फिर रूमर्ड GF संग हुए स्पॉट: पत्नी सुनीता आहूजा बोलीं- ‘शर्म करो, बेटी की उम्र की लड़की घुमा रहे हो’