वेब सीरीज
- Authored by: कविता
- Updated Jul 20, 2026, 08:47 PM IST
Lock Upp 2: रियलिटी शो लॉकअप 2 में शिल्पा शिंदे ने राम कपूर पर भद्दा कमेंट किया है। शिल्पा ने ये कमेंट श्रेया कालरा के सामने किया, जिस पर श्रेया भी हंसती हुई दिखाई दीं।
![]()
shilpa shinde-ram kapoor in lock upp 2 (photo credit- twitter)
Lock Upp 2: रियलिटी शो लॉकअप 2 (Lock Upp 2) में एक के बाद एक धमाके हो रहे हैं। रियलिटी शो में शिल्पा शिंद ने जब से एंट्री ली है, वह शो में बाकी कंटेस्टेंट्स से भिड़ रही हैं। लॉकअप में शिल्पा शिंदे ने अब तक शिवांगी जोशी के कैरेक्टर पर सवाल उठाए हैं और अब उन्होंने राम कपूर के लिए भद्दे शब्दों का इस्तेमाल किया है। शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) ने अपने एक बयान में राम कपूर (Ram Kapoor) की बॉडी शेमिंग की और ये सब कुछ श्रेया कालरा के सामने हुआ। इस मौके पर श्रेया कालरा भी हंसती हुई नजर आईं। आइए आपको पूरा मामला बताते हैं। Lock Upp 2: शो में Hina Khan की होगी धमाकेदार एंट्री, Shilpa Shinde से होगी भयंकर लड़ाई?
रात में सोने पर शिल्पा शिंदे ने किया ड्रामा
रियलिटी शो लॉकअप 2 के लेटेस्ट एपिसोड में कैदियों को हर चीज की कीमत चुकानी पड़ी। शो में देखने के लिए मिला कि शिवांगी जोशी को घर का कैप्टन बनाया गया है, जिसके पास खाने का एक्सेस हैं। आकांक्षा चमोला की टीम हारी हुई है, तो उनके लिए सब कुछ सिंपल है। एपिसोड में देखने के लिए मिला कि शिवांगी जोशी ही अपनी टीम के लिए खाना मंगवा रही हैं, जिसके लिए उन्हें पैसे देने पड़े। इसी दौरान सोने के लिए बिस्तर के पैसे देने पड़े। शिवांगी ने शिल्पा शिंदे को सेल में सोने का मौका दिया, लेकिन शिल्पा ने शिवांगी के इस फैसले को एहसान का नाम देकर रिजेक्ट कर दिया। उस सेल में राम कपूर भी सोने वाले थे। इस वजह से शिल्पा ने साफ मना कर दिया। Lock Upp 2: 'चिल्लाओ मत', खाने की बहस में शेरनी बनकर दहाड़ीं Shivangi Joshi, श्रेया कालरा की बजाई बैंड
शिल्पा ने राम कपूर को कहा 'मोटा'
शो में आगे आगे देखने के लिए मिला कि श्रेया कालरा ने शिल्पा को सेल के अंदर सोने के लिए काफी मनाया। इस मौके पर आकांक्षा चमोला भी शिल्पा शिंदे को मनाती हुई नजर आईं। शिल्पा शिंदे ने सेल में न सोने की वजह बताई। श्रेया बार-बार बोलती दिखीं, 'आप अंदर सो जाओ।' इस पर शिल्पा चिल्लाकर बोलीं, 'उसे मोटे के साथ... कभी नहीं।' शिल्पा ने बताया कि वह उसके साथ अंदर नहीं सो सकतीं। इस मौके पर श्रेया ने शिल्पा को समझाने की कोशिश की कि बेड अलग अलग है, लेकिन शिल्पा शिंदे नहीं मानी। इसके बाद आकांक्षा की पूरी टीम बाहर सोईं। शिल्पा आकांक्षा की टीम में शामिल हैं और श्रेया शिवांगी की टीम में शामिल हैं।
![]()
कविताauthor
कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.
और पढ़ें
- Hindi News
- Entertainment
- Web-Series
End of Article