Lock Upp 2: 'मुझे छुआ और आगे बढ़ता गया', 13 साल की उम्र में Ram Kapoor संग हुई थी गंदी हरकत, याद कर रो पड़े एक्टर

Published on 11 जुल॰ 2026

वेब सीरीज

  • Authored by: कविता
  • Updated Jul 11, 2026, 09:06 PM IST

Lock Upp 2: रियलिटी शो लॉकअप 2 में राम कपूर ने अपनी जिंदगी के सबसे बड़े राज से पर्दा उठाया है। राम कपूर ने खुलासा किया कि उन्हें स्कूल के दिनों में मॉलेस्ट किया गया था।

Image

ram kapoor in lock upp 2 (photo credit- instagram)

Lock Upp 2: रियलिटी शो लॉकअप 2 (Lock Upp 2) में नजर आने वाले तमाम स्टार्स एक-एक करके अपने राज खोल रहे हैं। शो में आकांक्षा चमोला का एक राज खुल चुका है और अब राम कपूर (Ram Kapoor) ने अपनी जिंदगी का एक ऐसा राज खोला है, जिसके बारे में उनके परिवार को भी नहीं पता। राम कपूर इस वीकेंड पर शो के एलिमिनेशन राउंड में अटके, जहां पर उन्होंने बजर बचाकर खुद को सेफ किया। इस मौके पर राम कपूर ने खुलासा किया कि महज 13 साल की उम्र में उनके साथ छेड़छाड़ हुई थी और उनके साथ छेड़छाड़ करने वाला शख्स उनका सीनियर था। Rohit Chandel की गिरफ्तारी पर को-एक्ट्रेस किशोरी शहाणे का आया रिएक्शन, बोलीं, 'कानून अपना काम करें'

    राम कपूर ने खोला बचपन का राज

    लॉकअप 2 में राम कपूर ने अपनी जिंदगी के सबसे बडे़ राज का खुलासा किया। राम कपूर ने बताया कि जब वह 13 साल के थे तब स्कूल में 15 साल के एक लड़के ने उन्हें छुआ था, जिस वजह से वह ट्रॉमा में चले गए थे। राम कपूर ने कहा, 'मैं बॉर्डिंग स्कूल में मॉलेस्ट हुआ था। जब में आठवीं क्लास में था और 13 साल का था। स्कूल का दिन खत्म होता है। हम लोग सब एक दूसरे के साथ बातचीत करते थे। एक दूसरे के बेड में रहते थे। तब हम मस्ती मजाक करते थे और तब 10वीं क्लास के एक स्टूडेंट मेरे साथ थे। तब हम मस्ती मजाक कर रहे थे। तउन्होंने मुझे रजाई में अंदर से छुआ। करीब 30-40 बच्चे थे और मैं जम गया।' Ramayana Trailer: रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का कब आएगा धांसू ट्रेलर? मेकर्स ने तारीख से उठाया पर्दा

    राम कपूर का सबसे बड़ा ट्रॉमा

    राम कपूर ने आगे कहा, 'मैं कुछ कर नहीं पाया। वो बढ़ते गए। मुझे समझ नहीं आ रहा था कि हो क्या रहा है। मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मैं कुछ करूं या ना करूं या मैं बर्दाश्त करता हूं, या मैं मना करूं। पता नहीं कैसे... काफी देर बाद मैंने उन्हें कहा कि मुझे अच्छा नहीं लग रहा। वो रुक गए और चले गए। मैं काफी बदल गया था उसके बाद। काफी चुप हो गया था, लेकिन उन्होंने कुछ हफ्तों बाद आकर मुझे माफी मांगी। उन्हें जब भी मौका मिला वह तब मुझे एहसास दिलाते थे कि वह सॉरी है। ये अजीब है कि जिसकी वजह से मुझे ट्रॉमा मिला, उसी की वजह से मुझे मदद भी मिली। आज के समय में हम दोनों दोस्त हैं।'

    राम कपूर दुनिया को बताया अपना राज

    राम कपूर ने आखिरी में खुलासा करते हुए बताया कि कि ये ऐसा ट्रॉमा है, जिसके बारे में मेरे माता-पिता और बच्चे तक नहीं जानते हैं। ये बात सिर्फ गौतमी जानती है। राम कपूर ने ये भी बताया कि वह इस ट्रामा के बाद खुश है। वह अब एजीबीटीक्यू कॉम्यूनिटी को समझने लगे हैं।

    Kavita

    कविता author

    कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बा... और देखें

    • Hindi News
    • Entertainment
    • Web-Series

    End of Article