Loan EMI Calculation: आप अपनी जरूरत और आर्थिक क्षमता के हिसाब से बैंक या किसी वित्तीय संस्था से लोन ले सकते हैं। जब भी कोई व्यक्ति लोन लेने की योजना बनाता है, तो उसकी कोशिश होती है कि उसे ज्यादा से ज्यादा रकम मिल जाए और हर महीने कम EMI चुकानी (Loan EMI Calculation) पड़े। ऐसे में लोन की राशि, ब्याज दर और उसे चुकाने की अवधि को समझना बेहद जरूरी है।
अगर आप हर महीने करीब 6,787 रुपये की EMI भर सकते हैं और लोन चुकाने के लिए 30 साल का समय चाहते हैं, तो आपके मन में भी सवाल आ सकता है कि इस हिसाब से कितने लाख रुपये का लोन मिल सकता है। आइए, आसान भाषा में समझते हैं पूरा गणित।
यह भी पढ़ें: Bank Customer Complaint Rules: बैंक कर्मचारी करे बदसलूकी तो कहां करें शिकायत? जानें पूरा तरीका
₹6,787 की EMI पर कितना लोन?
देश में कई बैंक अपने ग्राहकों को अलग-अलग ब्याज दरों पर लोन की सुविधा देते हैं। ऐसे में उदाहरण के तौर पर हम धनलक्ष्मी बैंक की 7.20 फीसदी सालाना ब्याज दर को आधार मानकर लोन की गणना समझते हैं। यह ब्याज दर केवल उदाहरण के लिए ली गई है। वास्तविक ब्याज दर बैंक की मौजूदा शर्तों और आवेदक की पात्रता के आधार पर अलग हो सकती है।
इस दर पर अगर आप 10 लाख रुपये का लोन (10 Lakh Loan EMI) 30 साल की अवधि के लिए लेते हैं, तो आपकी मासिक EMI करीब 6,787 रुपये बनती है। यानी आपको हर महीने तय रकम चुकानी होगी और पूरी अवधि में मूलधन के साथ ब्याज का भुगतान करना होगा।
30 साल में चुकानी होगी ब्याज
अगर आप 10 लाख रुपये का लोन लेते हैं और उसे 30 साल में चुकाते हैं, तो लंबी अवधि के कारण कुल ब्याज की रकम मूलधन से भी ज्यादा हो सकती है। इसलिए लोन लेते समय केवल मासिक EMI नहीं, बल्कि कुल भुगतान राशि पर भी ध्यान देना जरूरी है।
जानिए कैलकुलेशन
धनलक्ष्मी बैंक से ₹10,00,000 की लोन राशि (Principal Amount) को चुकाने के लिए 30 साल (360 महीने) की लंबी अवधि चुनी गई है। इस लोन पर बैंक द्वारा 7.20% की सालाना ब्याज दर तय की गई है। इस ब्याज दर (Loan Interest Calculation) और समय सीमा के हिसाब से, आपको हर महीने ₹6,787 की मासिक EMI बैंक को चुकानी होगी।
चूंकि लोन चुकाने की अवधि 30 साल (Home Loan EMI for 30 Years) जैसी काफी लंबी है, इसलिए इस पूरे सफर में लगने वाला कुल ब्याज ₹14,43,637 हो जाता है, जो कि आपकी मूल लोन राशि (₹10,00,000) से भी अधिक है। इसका मतलब यह है कि 30 सालों के अंत में, मूलधन और ब्याज को मिलाकर आपका कुल भुगतान (Total Payable Amount) ₹24,43,637 हो जाएगा।
आइए जानें लोन लेने की क्या हैं शर्तें?
1. आवेदक की (Loan Eligibility Criteria) उम्र कम से कम 21 वर्ष और लोन की अवधि पूरी होने तक अधिकतम 60 वर्ष होनी चाहिए।
2. आवेदक के पास आय (Salary Wise Loan Amount) का एक नियमित स्रोत होना चाहिए। वह किसी सरकारी, प्रतिष्ठित प्राइवेट कंपनी या पब्लिक सेक्टर में कार्यरत होना चाहिए, या खुद का व्यवसाय (Self-employed) होना चाहिए।
3. आपकी नियमित और स्थिर मासिक आय होनी चाहिए। नौकरीपेशा लोगों के लिए बैंक में न्यूनतम मासिक नेट सैलरी का मापदंड (जैसे ₹6,000 या अधिक) लागू होता है ताकि आप ₹6,787 की EMI आसानी से भर सकें।
4. . बैंक यह देखता है कि आपकी कुल आय का कितना हिस्सा पहले ही किस्तों में जा रहा है। आमतौर पर आपकी कुल आय का 50% से 60% तक (Loan Interest Rate) ही ईएमआई की सीमा तय की जाती है।
5. लोन आसानी से मिलने और कम ब्याज दर के लिए आपका सिबिल स्कोर कम से कम 700 या उससे ऊपर होना चाहिए
6. कम से कम 6 महीने से 1 साल तक एक ही कंपनी या काम में स्थिरता होनी चाहिए।
7. आवश्यक दस्तावेज (Documents) जैसे- पहचान प्रमाण (आधार कार्ड, पैन कार्ड), पता प्रमाण, पिछले 3 से 6 महीने का बैंक स्टेटमेंट, सैलरी स्लिप या आईटीआर (ITR) जमा करना अनिवार्य होता है।
8. लोन एग्रीमेंट साइन करने से पहले ब्याज दर (Personal Loan Interest Rate), प्रोसेसिंग फीस, समय से पहले लोन चुकाने (Pre-payment) के नियम और ईएमआई भुगतान की तारीख तय होती है।
यह भी पढ़ें: LIC New Plans 2026: LIC के 3 नए प्लान जल्द होंगे लॉन्च, जानें पेंशन से कैंसर कवर तक फायदे