मोटापे ने बर्बाद की जिंदगी, पागलपन में कराई Liposuction Surgery, 31 की उम्र में एक्ट्रेस की हुई दर्दनाक मौत

Published on 20 जुल॰ 2026

Time Published: Monday, July 20, 2026, 16:19 [IST]

Aarthi Agarwal: तेलुगू सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस आरती अग्रवाल ने बेहद कम उम्र में स्टारडम हासिल कर लिया था। अपनी मासूम मुस्कान, शानदार एक्टिंग और लगातार हिट फिल्मों के दम पर उन्होंने साउथ इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई थी लेकिन पर्दे पर सफलता की बुलंदियां छूने वाली इस एक्ट्रेस की निजी जिंदगी दर्द, विवाद और हेल्थ संबंधी परेशानियों से घिरती चली गई।

सुनील शेट्टी के साथ किया था डांस परफॉर्मेंस
सिर्फ 31 साल की उम्र में आरती अग्रवाल की अचानक हुई मौत ने पूरी इंडस्ट्री को शॉक्ड कर दिया था। एक्ट्रेस आरती अग्रवाल का जन्म अमेरिका के न्यू जर्सी में हुआ था। आरती जब 14 साल की थी तब पेन्सिलवेनिया सिटी के फिलाडेल्फिया में हुए एक इवेंट के दौरान बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने उन्हें स्टेज पर डांस करने के बुलाया था। आरती का जबरदस्त डांस देखकर सुनील शेट्टी ने उनके पिता से कहा था कि उन्हें अपनी बेटी को बॉलीवुड एक्ट्रेस बनाना चाहिए।

Aarthi Agarwal

16 साल की उम्र में ग्लैमर वर्ल्ड में डेब्यू और अफेयर में दरार

-जानकारी के अनुसार आरती अग्रवाल ने सिर्फ 16 साल की उम्र में फिल्मों में डेब्यू किया था। उन्होंने साल 2001 में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म 'पागलपन' में काम किया था। इसके बाद इसी साल उन्होंने फिल्म 'नुव्वु नाकु नचव' से साउथ इंडस्ट्री में डेब्यू किया था।

-आरती ने साउथ की कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया और कई बड़े स्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर किया। उन्होंने चिरंजीवी, नागार्जुन, महेश बाबू, रवि तेजा, जूनियर एनटीआर, प्रभास सहित कई फेमस एक्टर्स के साथ फिल्मों में काम किया है। आपको बता दें कि आरती ने अपने करियर में तेलुगू, तमिल और हिन्दी सहित करीब 25 फिल्मों में काम किया था।

-कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि साल 2005 में को-स्टार तरुण के साथ लव अफेयर में दरार आने के बाद आरती अग्रवाल ने खुद की जान लेने की कोशिश भी की थी। इस खबर ने उस समय इंडस्ट्री में हलचल मचा दी थी।

आरती अग्रवाल ने कराई थी लिपोसक्शन सर्जरी

-जानकारी के अनुसार आरती अग्रवाल मोटापे की बीमारी से ग्रस्त थी और मौत होने के एक महीने पहले ही उन्होंने लिपोसक्शन सर्जरी कराई थी। इस सर्जरी की मदद से उनके बॉडी से अतिरिक्त फैट को हटाया गया था। हालांकि हैदराबाद के एक डॉक्टर ने उन्हें सर्जरी न करने की सलाह दी थी लेकिन उन्होंने डॉक्टर की बात नहीं मानी। कहा जाता है कि इस सर्जरी के बाद से ही उनकी तबीयत बिगड़ने लगी थी। उन्हें सांस लेने में दिक्‍कत होने लगी थी।

-आपको बता दें कि आरती अग्रवाल, लिपोसक्शन सर्जरी के लिए न्यू जर्सी के एक अस्पताल में भर्ती थीं, जहां उनका एक और बड़ा ऑपरेशन होना था लेकिन पहली सर्जरी के बाद ही उनकी तबीयत बिगड़ने लगी थी और इलाज चलने के दौरान एक दिन उनकी अचानक मौत हो गई।

मोटापे और फेफड़ों की बीमारी ने ले ली आरती की जान

आरती अग्रवाल की मौत के बाद उनके मैनेजर ने न्यूज एजेंसीज को बताया था कि वह मोटापे और फेफड़ों की बीमारी से जूझ रही थीं, जिसका इलाज भी चल रहा था। इसी दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया और उनकी मौत हो गई। आपको बता दें कि आरती अग्रवाल ने सर्जरी के लिए पहले हैदराबाद के एक डॉक्टर को अप्रोच किया था लेकिन उन्होंने इस ऑपरेशन को करने से साफ इनकार कर दिया था।

डिप्रेशन की वजह से बढ़ने लगा था मोटापा

कहा जा रहा है कि आरती को फिल्मों के ऑफर मिलना बंद हो गए थे, जिसकी वजह से वह डिप्रेशन का शिकार हो गई थीं। पैसों की कमी को लेकर भी वह परेशान रहने लगी थीं। इसकी वजह से उनका मोटापा बढ़ता जा रहा था। इस मोटापे के चलते वह कई बीमारियों से जूझने लगी थीं। ऐसे में इन सबसे निजात पाने के लिए उन्होंने सर्जरी कराने का फैसला किया लेकिन इसी वजह से उनकी जान चली गई।

31 की उम्र में हुई थी आरती अग्रवाल की मौत

आरती अग्रवाल ने साल 2015 में न्यू जर्सी में इस दुनिया को अचानक ही अलविदा कह दिया था। उस समय वह केवल 31 साल की थीं। जानकारी के अनुसार मौत के एक दिन पहले आरती अग्रवाल की फिल्म 'रानम- 2' रिलीज हुई थी। ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी।