Lailunga Professor Raman Bhargava Case : पहले प्रोफेसर को सरेआम मारी थी थप्पड़, अब मामले में आया नया मोड़, युवती पर ही इस बात को लेकर दर्ज हो गई FIR

Published on 17 जुल॰ 2026

लैलूंगा के प्रोफेसर और युवती विवाद मामले में नया मोड़ आ गया है। पहले युवती की शिकायत पर प्रोफेसर के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था, अब प्रोफेसर की शिकायत पर युवती के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है। इस बीच कथित पैसों की मांग से जुड़ा एक वीडियो भी जांच के दायरे में है।

Lailunga Professor Raman Bhargava Case : पहले प्रोफेसर को सरेआम मारी थी थप्पड़, अब मामले में आया नया मोड़, युवती पर ही इस बात को लेकर दर्ज हो गई FIR

Lailunga Professor Raman Bhargava Case / Image Source : SCREENGRAB

Modified Date: July 17, 2026 / 11:38 pm IST

Published Date: July 17, 2026 11:31 pm IST

HIGHLIGHTS

  • प्रोफेसर-युवती विवाद में नया कानूनी मोड़।
  • दोनों पक्षों की शिकायत पर अलग-अलग एफआईआर दर्ज।
  • वायरल VIDEO और कथित ब्लैकमेलिंग एंगल की जांच जारी।

पत्थलगाँव : Lailunga Professor Raman Bhargava Case :  लैलूंगा स्थित शासकीय महाविद्यालय कुंजारा से जुड़े प्रोफेसर और युवती विवाद मामले में अब नया मोड़ सामने आया है। पहले युवती की शिकायत पर प्रोफेसर रेमन भार्गव के खिलाफ अश्लील संदेश भेजने और धमकी देने का मामला दर्ज किया गया था। वहीं अब प्रोफेसर की शिकायत पर भी युवती के खिलाफ मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस पूरे मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल 6 जुलाई 2026 को लैलूंगा थाना में एक स्थानीय युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी कि भागीरथी कॉलोनी निवासी प्रोफेसर रेमन भार्गव ने उसे व्हाट्सएप और टेलीग्राम के माध्यम से अश्लील संदेश भेजे तथा किसी को बताने पर धमकी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्रोफेसर के खिलाफ अपराध क्रमांक 222/2026 में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 78 और 79 के तहत मामला दर्ज किया।

प्रोफेसर ने युवती के खिलाफ शिकायत की दर्ज

इसी मामले में अब प्रोफेसर रेमन भार्गव की शिकायत पर भी पुलिस ने 15 जुलाई 2026 को युवती के खिलाफ अपराध क्रमांक 229/2026 दर्ज किया है। प्रोफेसर का आरोप है कि युवती का उनके घर आना-जाना था जिससे पारिवारिक संबंध जैसे बन गए थे। आरोप है कि युवती लगातार उधार में पैसे मांगती थी और मना करने पर गाली-गलौज मारपीट तथा झूठे केस में फंसाने की धमकी देती थी।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

प्रोफेसर के अनुसार 30 जून को युवती ने उनका कॉलर पकड़कर थप्पड़ भी मारे और जान से मारने की धमकी दी। इस शिकायत पर महिला के खिलाफ पुलिस ने धारा 296, 115(2) और 351(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है। इस बीच सोशल मीडिया पर ढाई लाख रुपये की कथित मांग से जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हुआ था। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो सहित अन्य उपलब्ध साक्ष्यों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में कथित ब्लैकमेलिंग से जुड़े कुछ तथ्य सामने आने के बाद युवती के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। हालांकि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

Join Our Whatsapp Group

https://media.ibc24.in/wp-content/uploads/2026/07/Uploads_PATTHALGAON_1707-PTG-VIRAL-VIDEO-FIR-NF5.mp4

इन्हें भी पढ़ें:-

  • Huma Qureshi At IBC24 Dhanvantari Samman : बचपन में कैसी थी हुमा कुरैशी? IBC24 के मंच से किया बड़ा खुलासा, पढ़ाई को लेकर भी कह दी ऐसी बात
  • IBC24 Dhanvantari Samman 2026 : ब्रेन स्ट्रोक और लाइफस्टाइल पर डॉक्टरों का बड़ा खुलासा, बचने के लिए लोगों को दिए ये टिप्स, , IBC24 के मंच से बताया कैसे हेल्दी बनेगा छत्तीसगढ़ 
  • IBC24 Dhanvantari Samman 2026 : आखिर कम उम्र में ही लोग क्यों हो रहे हार्ट अटैक के शिकार? IBC24 के मंच पर विशेषज्ञों ने बताए चौंकाने वाला कारण

whatsapp_share facebook_share x

instagram

google news  youtube

लेखक के बारे में

Sneha Singh

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.

Web Title: Professor-Student Dispute Takes New Turn as Cross FIR Registered in Chhattisgarh

People also search for

शहर की खबरें

advertisement will close in 10 seconds ×

ads