'आधा पैसा, आधा काम...' जब Kishore Kumar ने प्रोड्यूसर को सिखाया था सबक, घर जाकर 'दे दे मेरे आठ हजार' चिल्लाते थे एक्टर - kishore kumar was arrived at set in half makeup as producer did not pay his in full

Published on 12 अक्टू॰ 2026

बेहतरीन एक्टर और सिंगर किशोर कुमार (Kishore Kumar) बेहद टैलेंटेड होने के साथ-साथ जिद्दी और अपनी बात बेबाकी से रखने वालों लोगों में से थे।

जब सेट पर आधे मेकअप में पहुंच गए थे किशोर कुमार

जब सेट पर आधे मेकअप में पहुंच गए थे किशोर कुमार 

HighLights

  1. जब सेट पर आधे मेकअप में पहुंच गए थे किशोर कुमार 

  2. प्रोड्यूसर ने नहीं दी थी एक्टर को पूरी पेमेंट

  3. दिलचस्प है दिग्गज एक्टर-सिंगर का ये किस्सा

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा के होनकार एक्टर और सिंगर किशोर कुमार ने फिल्मों में अपनी अदाकारी और गायकी से दर्शकों के दिलों में छाप छोड़ी है। वे अपने जमाने के सबसे बड़े स्टार्स में से एक थे। टैलेंटेड होने के साथ-साथ किशोर कुमार अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जाने जाते थे।

इस बात का सबूत एक किस्सा ये है कि वे एक बार जब उन्हें एक प्रोड्यूसर ने काम के पूरे पैसे नहीं दिए थे तो वे उनके रोज उनके घर के बाहर जाकर जोर-जोर से चिल्लाकर अपने पैसे मांगते थे।

जब सेट पर आधे मेकअप में पहुंचे थे किशोर कुमार

एक ऐसा ही किस्सा है उनकी एक फिल्म का जिसके सेट पर वे आधे ही मेकअप में पहुंच गए थे। सब उन्हें देखकर हैरान रह गए और जब उनसे ऐसा करने का कारण पूछा तो उन्होंने कहा, 'आधा पैसा, आधा काम। पूरा पैसा, पूरा काम'। इसका मतलब है कि उस फिल्म के प्रोड्यूसर ने उन्हें पूरी पेमेंट ना करते हुए आधे ही पैसे दिए थे और इसीलिए किशोर कुमार ने ऐसा किया।

kishore

प्रोड्यूसर के घर के बाहर जाकर हंगामा

एक ऐसा ही किस्सा फिल्म प्रोड्यूसर आर.सी. तलवार के साथ जुड़ा है। जब किशोर कुमार (Kishore Kumar) उनकी फिल्म में काम कर रहे थे तो तलवार ने उन्हें आधे ही पैसे दिए और उनके 8 हजार बकाया रह गए थे। बस फिर क्या था किशोर कुमार रोज सुबह उनके घर के बाहर खड़े होकर चिल्लाते, 'है तलवार, दे दे मेरे आठ हजार'।

जब राजेश खन्ना के लिए गाने के लिए रखी थी शर्त

एक वाकया राजेश खन्ना से जुड़ा है जब वे नए-नए इंडस्ट्री में आए थे और किशोर कुमार को उनके लिए गाना था। लेकिन किशोर कुमार ने शर्त रखी थी जब तक वे इस नए हीरो को देख नहीं लेते तब तक इसके लिए नहीं गाएंगे। इसके बाद राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) को उनके घर भेजा गया जहां उन्होंने उनसे कई सवाल पूछे।

kishore  (3)

किशोर कुमार ने उनसे पूछा फिल्मों में क्यों आना चाहते हो? यह सवाल सुनकर राजेश खन्ना थोड़े नर्वस हुए और फिर जवाब दिया- मैं लोगों कि सेवा करना चाहता हूं। इस पर किशोर कुमार ने कहा- फिल्में करके कैसे करोगे सेवा? इस पर राजेश खन्ना ने जवाब दिया- मैं लोगों को मनोरंजन करूंगा और यह भी एक सेवा ही है'। किशोर कुमार उनके जवाब से काफी इंप्रेस हुए और फिर उनके लिए गाना गाया जो कि भारतीय सिनेमा के सदाबहार गानों में से एक बना- मेरे सपनों की रानी कब आएगी तू'।

निधन वाले दिन की थी मरने की एक्टिंग

13 अक्टूबर को किशोर कुमार की डेथ एनिवर्सरी है लेकिन क्या आप जानते हैं 1987 में जब इस दिन उनका निधन हुआ उसके पहले उन्होंने पत्नी के सामने मरने की एक्टिंग की थी। दरअसल जब उनकी पत्नी उस दिन उन्हें नींद से उठाने गई तो उनका चेहरा उतरा हुआ था जिसे देखकर वे घबरा गई। किशोर दा ने तुरंत आंखें खोली और कहा- तुम तो डर गई। लेकिन लंच के बाद जब उनके कमरे से कुछ आवाज आई तो उनकी पत्नी लीना चंदावरकर उन्हें देखने पहुंची और देखा तो वे बिस्तर पर गिरे हुए थे।

kishore  (1)

लीना ने डॉक्टर को बुलावा चाहा लेकिन किशोर कुमार ने मना कर दिया और कहा कि अगर डॉक्टर को बुलाओगी तो मुझे हार्ट अटैक आ जाएगा और थोड़ी देर बाद ही उनकी धड़कने रुक गई और उनका निधन हो गया।

किशोर कुमार आज हमारे बीच में नहीं हैं लेकिन उनकी फिल्मों और गायकी की विरासत आज भी हमारे दिलों में जिंदा है और सालों तक उनके गाने फैंस को सुकून पहुंचाते रहेंगे।

यह भी पढ़ें- मिथुन-श्रीदेवी के लिए Kishore Kumar ने गाया था आखिरी गाना, मौत से 8 घंटे पहले किया था रिकॉर्ड