Kishore Kumar ने गाया सनी देओल का यादगार गाना, शूटिंग करते-करते बेहोश हुई हीरोइन; 37 साल पुराने गीत की कहानी - neelam fainted during the shoot of song chori chori yun jab ho from movie paap ki duniya sung by kishore kumar and starring sunny deol

Published on 7 सित॰ 2026

विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सनी देओल पर फिल्माया और किशोर कुमार द्वारा गाया एक ऐसा गीत है, जिसकी शूटिंग के दौरान हीरोइन बेहोश हो गई थी। गाना आज भी सुपरहिट है।

गाने के बीच बेहोश हुई हीरोइन

गाने के बीच बेहोश हुई हीरोइन

HighLights

  1. गाने की शूटिंग में बेहोश हुईं हीरोइन

  2. ऊटी में लगातार 24 घंटे से अधिक शूटिंग चली

  3. किशोर कुमार ने गाया था यह यादगार गीत

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली: 90 के दशक में फिल्मों की शूटिंग करने में सितारों को काफी मशक्कत करनी पड़ती थी। ना तो तब कोई बड़ी वैनिटी वैन्स हुआ करती थीं और ना ही कोई खास इंतजाम थे।

एक ऐसा ही किस्सा एक्ट्रेस नीलम और सनी देओल की फिल्म का जुड़ा है, जहां नीलम को एक गाने की शूटिंग लगातार 24 घंटे करनी पड़ी थी और नतीजा यह कि बाद में वह बेहोश हो गईं थीं। अब कौन सी है वो फिल्म और क्या है ये पूरा किस्सा, आइए जानते हैं...

जब बेहोश हुईं नीलम

नीलम 90 के दशक की उन हीरोइन्स में आती हैं, जिनकी सादगी ने दर्शकों का खूब दिल जीता। नीलम (Neelam) की जोड़ी चंकी पांडे के साथ खूब पसंद की गई तो वहीं सनी देओल (Sunny Deol) के साथ भी उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। साल 1988 में आई फिल्म 'पाप की दुनिया' (Paap Ki Duniya) में साथ काम किया था। इस फिल्म का गाना 'चोरी-चोरी यूं जब हो' (Chori Chori Yun Jab Ho) आज भी सुपरहिट गानों में से एक है।

यही वो गाना है जिसकी शूटिंग करते वक्त नीलम बेहोश हो गईं थीं। खुद नीलम ने एक रियलिटी शो में इसका खुलासा किया था। नीलम ने बताया कि गाने की शूटिंग वो लगातार करती रहीं और नतीजा ये हुआ कि उन्हें आराम करने का भी मौका नहीं मिला और वह सेट पर ही बेहोश हो गईं।

Neelae

ऊटी में हुई थी गाने की शूटिंग

नीलम ने बताया कि,

'जब मैं इस गाने की शूटिंग कर रही थी, तो इस गाने की शूटिंग के दौरान ही मेरी आंखें चार हो गईं थीं। हम लोग ऊटी में शूटिंग कर रहे थे। उस वक्त बहुत बारिश भी हो रही थी। हमें ये गाना दो दिन में खत्म करना था, क्योंकि फिर मेरे पास डेट्स नहीं थे। दो दिन हमने पूरा दिन शूट किया, पूरी रात शूट किया और फिर चार बजे आते-आते मेरी आंखें ही चार हो गईं और मैं बेहोश हो गई। मैं इतनी थक गई कि चक्कर खाकर मैं गिर गई। बेचारे सनी देओल मुझे संभालने की कोशिश कर रहे थे।'

आपको बता दें कि इस गाने को किशोर कुमार (Kishore Kumar) ने अपनी मखमली आवाज से सजाया था। वहीं गाने का संगीत बप्पी लहिरी (Bappi Lahiri) ने तैयार किया था। इसके अलावा गाने को अंजान (Anjaan) ने लिखा था।

Sunny Neelam

फिल्म का ये गाना इतना हिट हुआ कि इस गाने को आज भी लोग सुनते हैं। इसी साल आई फिल्म 'तू या मैं' में ये गाना फिर से सुनाई दिया था। ये शायद किशोर कुमार की आवाज का जादू ही है कि सालों बाद भी दर्शकों के दिलों में यह गाना बसा हुआ है।