JTET 2026: 1 नवंबर को परीक्षा, एडमिट कार्ड 15 से

Published on 28 सित॰ 2026

Updated: Mon, 28 Sep 2026 07:48 PM (IST)

1 नवंबर को होगी JTET परीक्षा, Pic Credit- AI, Only For Symbolism

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 की परीक्षा 1 नवंबर को दो पालियों में होगी. परीक्षार्थी 15 अक्टूबर से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. जानें परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम.

JTET Exam 2026, रांची : झारखंड में लंबे समय से शिक्षक पात्रता परीक्षा का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC), रांची ने झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 का विस्तृत और आधिकारिक परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है. "झारखंड हाईकोर्ट (अदालत) के आदेश और परिषद के पुराने नियम को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है. JAC द्वारा जारी अधिसूचना 62/2026 के अनुसार, राज्य भर के अभ्यर्थियों के लिए यह महत्वपूर्ण परीक्षा 01 नवंबर 2026 दिन रविवार को राज्यभर में निर्धारित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दो अलग-अलग पालियों में आयोजित की जाएगी.

दो पालियों में आयोजित होगी परीक्षा, समय सारणी का रखें ध्यान

झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा जारी आधिकारिक टाइम टेबल के मुताबिक, परीक्षा के पहले चरण में उच्च प्राथमिक स्तर यानी कक्षा 06 से कक्षा 08 तक के लिए अभ्यर्थियों की परीक्षा प्रथम पाली में आयोजित होगी. इसका समय सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक निर्धारित किया गया है. वहीं, प्राथमिक स्तर यानी कक्षा 01 से कक्षा 05 तक के अभ्यर्थियों के लिए द्वितीय पाली में दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक परीक्षा ली जाएगी. काउंसिल ने समय पालन को लेकर सख्त हिदायत दी है. सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने के निर्धारित समय से ठीक दो घंटे पहले केंद्र पर उपस्थित होना अनिवार्य होगा. इसके अलावा, दोनों पालियों में परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पहले केंद्र का मुख्य गेट पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: टाटा मोटर्स कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 14% बोनस पर बनी सहमति, जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये, नयी बहाली को लेकर ये है अपडेट

15 अक्टूबर से डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

जेटेट परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र (Admit Card) 15 अक्टूबर 2026 से JAC की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in से ऑनलाइन मोड में डाउनलोड कर सकेंगे. परिषद ने स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी परिस्थिति में एडमिट कार्ड डाक या किसी अन्य व्यक्तिगत माध्यम से नहीं भेजा जाएगा. परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड के साथ अभ्यर्थी का मूल पहचान पत्र, जैसे आधार कार्ड की मूल प्रति, साथ लाना अनिवार्य होगा. केंद्र के अंदर किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा. वहीं, नेत्रहीन, सेरेब्रल पाल्सी (CP) तथा दोनों हाथों से दिव्यांग अभ्यर्थियों को नियमानुसार परीक्षा में 30 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा. ऐसे परीक्षार्थी जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में आवश्यक प्रमाणपत्र जमा कर हेल्पर (Scribe) की सुविधा भी प्राप्त कर सकते हैं.

दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिलेगा 30 मिनट का अतिरिक्त समय

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा का आवेदन करने वाले दिव्यांग अभ्यर्थियों को 30 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जायेगा. परीक्षा संचालन से संबंधित सभी आवश्यक दिशा-निर्देश जैक की वेबसाइट पर ही उपलब्ध होगा. अभ्यर्थी दिशा-निर्देशों का अवलोकन कर उसका पालन करना सुनिश्चित करेंगे. दिशा-निर्देशों के उल्लंघन की स्थिति में अभ्यर्थी पात्रता रद्द कर दी जायेगी, जिसके लिए वे स्वयं जिम्मेवार होंगे.

ये भी पढ़ें: कहीं आप भी तो नहीं हैं टॉक्सिक रिलेशनशिप में? इन 5 संकेतों से ऐसे पहचानें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

Tags