मार्केट में तहलका मचा देगी JSW Motors की यह 4x4 SUV, डिफेंडर जैसा लुक, फीचर कमाल के

Published on 1 सित॰ 2026

Sep 01, 2026 07:57 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

JSW Motor भारत में अपनी पहली एसयूवी लाने की तैयारी में लगी है। कंपनी की पहला बड़ा लॉन्च एक 4x4 SUV होगी, जो इंटरनेशनल मार्केट में Jetour T2 नाम से सेल की जाती है। हम आपको इस SUV से जुड़ी पांच खास बातें बता रहे हैं।

Jetour T2

जेटूर T2

JSW Lepas L6

केवल

₹23,600/माह से शुरू

सिर्फ 1 मिनट में जानें

कोई शुल्क नहीं

100% सुरक्षित

JSW Motor भारत ऑटोमोबाइल मार्केट में अपनी दमदार एंट्री और अलग पहचान बनाने की तैयारी कर रही है। कंपनी की पहला बड़ा लॉन्च एक 4x4 SUV होगी, जो इंटरनेशनल मार्केट में Jetour T2 नाम से सेल की जाती है। भारत में इसे JSW ब्रैंड के तहत पेश किया जाएगा। इस एसयूवी के बारे में कुछ समय से काफी चर्चा चल रही है। अगर आपको भी इस एसयूवी के लॉन्च होने का इंतजार है और आप इसे खरीदने की सोच रहे हैं, तो हम आपको इस SUV से जुड़ी पांच खास बातें बता रहे हैं। आइए जानते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

Nissan Magnite

₹ 5.65 - 11.13 लाख

Skoda Kylaq

₹ 7.59 - 12.99 लाख

Toyota Glanza

₹ 6.73 - 9.99 लाख

Hyundai Alcazar

₹ 14.99 - 21.74 लाख

Mahindra XUV 3XO

₹ 7.79 - 15.04 लाख

Tata Harrier

₹ 13 - 26.01 लाख

1. दमदार और रगेड डिजाइन

जेटूर T2 को देखकर पहली नजर में यह एक रगेड ऑफ-रोड एसयूवी लगती है। इसमें बॉक्सी हेडलैंप, ब्लैक ग्रिल और मस्कुलर फ्रंट बंपर दिया गया है। साइड प्रोफाइल में इसका डिजाइन काफी हद तक Defender जैसी झलक देता है। पीछे वर्टिकल LED टेल-लैंप, फ्लैट टेलगेट और स्क्वेयर स्पेयर व्हील कवर मिलता है। भारत में भी JSW बैज के साथ इसी डिजाइन को लाए जाने की उम्मीद है।

2. एक से बढ़ कर एक फीचर

इंटरनेशनल मॉडल में 15.6-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम और 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। इसके अलावा पावर्ड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 12-स्पीकर सोनी साउंड सिस्टम, ड्राइवर सीट मेमोरी फंक्शन और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। उम्मीद है कि इनमें से ज्यादातर फीचर्स भारतीय मॉडल में भी मिलेंगे।

3. जबर्दस्त सेफ्टी

जेटूर T2 को इंटरनेशनल मार्केट में ASEAN NCAP में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है। हालांकि, अभी इसका Bharat NCAP क्रैश टेस्ट नहीं हुआ है और संभव है कि लॉन्च से पहले इसकी टेस्टिंग पूरी हो जाए। एसयूवी के ग्लोबल मॉडल में 6 एयरबैग, Level 2 ADAS और 540-डिग्री कैमरा जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं।

जेटूर T2

4. प्लग-इन हाइब्रिड और 4x4 पावरट्रेन

इंटरनेशनल मार्केट्स में जेटूर T2 एक प्लग-इन हाइब्रिड एसयूवी है और भारत में भी इसी पावरट्रेन के साथ आने की उम्मीद है। इसमें 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ ड्यूल-मोटर सेटअप मिलता है, जो 154 bhp और 220 Nm का आउटपुट देता है। पावरट्रेन के साथ 3-स्पीड DHT गियरबॉक्स और 4x4 सिस्टम मिलता है। दावा किया जा रहा है कि यह एक टैंक में 1,200 किमी से ज्यादा की रेंज ऑफर करेगी।

5. लॉन्च और कीमत

JSW ने अभी जेटूर T2 बेस्ड एसयूवी की लॉन्च डेट ऑफिशियली अनाउंस नहीं की है। पहले इसे फेस्टिव सीजन के आसपास लॉन्च किए जाने की उम्मीद थी, लेकिन अब रिपोर्ट्स में 2027 की शुरुआत में लॉन्च की संभावना जताई जा रही है। कंपनी ने अपनी आने वाली कुछ एसयूवी के लिए कुछ नाम पेटेंट भी कराए हैं और माना जा रहा है कि Cadet नाम इस 4x4 SUV के लिए इस्तेमाल हो सकता है। कीमत की बात करें, तो JSW अपने मॉडल्स को अग्रेसिव प्राइसिंग पर लाने की बात कह चुकी है। ऐसे में जेटूर T2 बेस्ड एसयूवी की अनुमानित कीमत 40 लाख रुपये से 50 लाख रुपये (ऑन-रोड, मुंबई) के बीच हो सकती है।