Jio Recharge Plans Price: जियो रिचार्ज प्लान अनलिमिटेड की तलाश है तो 349, 449 और 629 रुपये वाले प्लान की पूरी जानकारी जानें। डेटा, अनलिमिटेड 5G, कॉलिंग, OTT, क्लाउड स्टोरेज और वैधता के फायदे देखें।
फोन में रिचार्ज कराना काफी नहीं होता है, उसके लिए सही प्लान, कॉलिंग, डेटा और वैधता का पता होना जरूरी है। अगर आप Jio Recharge Plan ढूंढ रहे हैं लेकिन समझ नहीं आ रहा अनलिमिटेड इंटरनेट के लिए कौन सा पैक चुनें तो सही जगह आए। यहां देखें उन अनलिमिटेड पैक्स की लिस्ट, जो इंटरनेट ही नहीं बल्कि OTT प्लेटफॉर्म समेत अन्य बेनेफिट्स भी देते हैं। यहां देखें, उन प्लान्स के बारे में, जिन्हें जरूरत के अनुसार विकल्प बनाया जा सकता है।
1 ) 349 रु. वाला जियो रिचार्ज
यह जियो का सबसे पॉपुलर मंथली पैक है, जिसे यूजर पसंद करते हैं। यहां पर ग्राहकों को तमाम तरह के फायदे मिलते हैं, जैसे-
- 28 दिनों की वैधता
- 56GB कुल डेटा
- 2GB हाई स्पीड डेटा
- अनलिमिटेड वॉइस कॉल
- 100SMS पर डे
- योग्य ग्राहकों को अनलिमिटेड 5g डेटा
- Jiotv, Jiocloud सब्सक्रिप्शन
- Google Gemini Pro सब्सक्रिप्शन
2) 449 रु. जियो प्लान
अगर आप अनलिमिटेड वॉयस कॉल और OTT सब्सक्रिप्शन एक साथ चाहते हैं तो 449 रु. वाला जियो प्लान चुन सकते हैं। यहां पर-
- 28 दिनों की पैक वैधता
- 84GB टोटल डेटा
- हर दिन 3GB डेटा
- वॉयस कॉल अनलिमिटेड
- 100SMS पर डे
- Jio हॉटस्टार का मोबाइल+हॉलीवुड सब्सक्रिप्शन
- JioAICloud पर 50GB फ्री क्लाउड स्टोरेज
- 18 महीने के लिए Google Gemini Pro
- Canva Pro Lite का 12 महीने का सब्सक्रिप्शन
- Jio Hotstar सब्सक्रिप्शन जारी रखने के लिए मौजूद प्लान खत्म होने पर 2 दिनों के अंदर दोबारा रिचार्ज करना
नोट- गूगल जैमिनी और कैनवा के ऑफर का लाभ जारी रखने के लिए आपको पूरे ऑफर पीरियड में 349रु. या उसे ज्यादा का Unlimited 5G रिचार्ज प्लान लगातार एक्टिव रखना जरूरी है।
ये भी पढ़ें- Airtel Recharge Plan: ₹100 से शुरू ये प्लान, Netflix से SonyLIV तक मिलेगा OTT का फायदा
ये भी पढ़ें- SIM Card Alert: आपकी ID से किसी और ने सिम ले रखा है? 2 मिनट में ऐसे पकड़ें
3) 629 रु. जियो रिचार्ज प्लान
629 रुपए वाला जियो प्लान 28 नहीं बल्कि 56 दिनों की वेलेडिटी के साथ आता है। अगर आप लॉन्ग वैधता पसंद करते हैं तो इसे इसे विकल्प बनाना बेहतर रहेगा। यह प्लान कई सारे लाभ देता है-
- 56 दिनों की वैधता
- टोटल 112GB डेटा
- रोजाना 2GB हाई स्पीड डेटा
- अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स
- 100 SMS पर डे
- JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन
- JioAICloud 50GB फ्री स्टोरेज
- Google Gemini Pro Plan, 18 महीने के लिए
- Canvo Pro Lite सब्सक्रिप्शन 12 महीने के लिए